Author: shivam kumar

बीजिंग. चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से इजराइल और ग़ज़ा के हमास लड़ाकों के बीच हिंसा जल्द से जल्द खत्म कराने की मांग की है. उन्होंने परिषद द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई न किए जाने के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने वांग के हवाले से कहा, ‘यह खेदजनक है कि परिषद अभी तक किसी भी समझौते पर नहीं पहुंची है. वहीं अमेरिका अंतरराष्ट्रीय न्याय के विरुद्ध खड़ा है.’ वांग ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी से शनिवार को फोन पर की बातचीत में यह बात कही.…

Read More

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में जारी गिरावट के बीच पिछले 24 घंटो के दौरान 3,11,170 नये मामले सामने आये हैं और इस महामारी से 4,077 लोगों की मौत हो गई है। देश में इस अवधि के दौरान 3,62,437 लोगों ने इस महामारी को मात दी है जिससे रिकवरी दर बढ़कर 83.83 फीसदी हो गयी है। इस बीच 17 लाख 33 हजार 232 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये। देश में अब तक 18 करोड़ 22 लाख 20 हजार 164 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार की सुबह जारी आंकड़ों…

Read More

देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. ऐसे में सरकार ज्यादा से ज्यादा लोगो को कोरोना वैक्सीन लगाने का प्रयास कर रही है. वैक्सीनेशन में बॉलीवुड सितारे भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और फैन्स को भी जल्दी से जल्दी वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं. पिछले महीने महानायक अमिताभ बच्चन ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज़ ली थी और इसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी. अब अमिताभ बच्चन ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज भी ले ली है. उन्होंने फैन्स को इस बारे में सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है.…

Read More

नई दिल्ली: विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने भारतीय बाजार से मई में अबतक 6,452 करोड़ रुपये निकाले हैं. कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के कारण निवेशकों की धारणा प्रभावित होने के बीच बाजार से निवेश राशि निकाली गयी है. डिपॉजिटरी आंकड़े के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने 1 से 14 मई के बीच शेयर बाजारों से 6,427 करोड़ रुपये और 25 करोड़ रुपये बांड बाजार से निकाले हैं. इस दौरान शुद्ध रूप से 6,452 करोड़ रुपये बाजार से निकाले गये. जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश अधिकारी वी के विजयकुमार ने कहा, ”एफपीआई निकासी का कारण कोविड-महामारी की दूसरी लहर, इसकी रोकथाम…

Read More

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर हमला बोला है। राकेश टिकैत ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी 2022 में राष्ट्रपति बनेंगे। उसके बाद पूरे देश में राष्ट्रपति शासन लगाकर सरकार चलाएंगे। बता दें कि किसान आंदोलन को छह महीने पूरे होने को हैं। गर्मी और भयंकर कोरोना महामारी के बावजूद किसान दिल्ली से सटे सभी सीमाओं पर धरना दे रहे हैं। टीवी चैनल न्यूज 24 से बातचीत में किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए और राष्ट्रपति शासन लागू कर देना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ही राष्ट्रपति बन जाएंगे।…

Read More

सलमान खान बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं और फैन्स को भाईजान की हर फिल्म को बेसब्री से इंतजार रहता है. पिछले कई दिनों से सलमान की फिल्म ‘राधे’ की रिलीज को कोरोना वायरस के चलते टाला जा रहा था जिससे फैन्स भी निराश हो गए थे. हालांकि अब इस फिल्म को ओटीट पर रिलीज कर दिया गया है. बताया जा है कि ‘राधे’ ने इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन अच्छी शुरुआत नहीं की लेकिन बात करें बॉक्स ऑफिस इंडिया की तो ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म के ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में 35 लाख और 5.9 लाख कमाई के आंकड़े…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में कोरोना वायरस की स्थिति और देश में टीकाकरण अभियान की समीक्षा के लिए आज सुबह एक उच्च स्तरीय बैठक की। कोविड की दूसरी लहर से निपटने के लिए विपक्षी नेताओं द्वारा आलोचना के बीच प्रधानमंत्री ने कहा, “महामारी, 100 वर्षों में सबसे खराब, हर कदम पर दुनिया का परीक्षण कर रही है। यह हमारे सामने एक अदृश्य दुश्मन है।” पीएम मोदी ने एक ऑनलाइन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ”नागरिकों ने जो दर्द सहा है, जो कई लोगों ने अनुभव किया है, मैं इसे समान रूप से महसूस कर रहा हूं।” पीएम मंगलवार…

Read More

केरल के 4 जिलों में पिनाराई विजयन सरकार ने ट्रिपल लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। तिरुवनंतपुरम, त्रिशूर, एर्नाकुलम और मलप्पुरम में कोरोना के बढ़ते मामलों पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है। इसके साथ ही सरकार ने मौजूदा लॉकडाउन को 23 मई तक बढ़ा दिया है। पहले यहां 16 मई तक लॉकडाउन लगाया गया था। पिछले 24 घंटों में केरल में कोरोना के 34,694 नए मामले मिले हैं। यहां संक्रमितों की कुल संख्या 20,55,528 तक पहुंच चुकी है। वहीं, 93 लोगों की मौत से कुल मौत का आंकड़ा 6,243 पर पहुंच गया है। केरल के…

Read More

श्चिम बंगाल (West Bengal) में रविवार यानी 16 मई से 15 दिनों का लॉकडाउन लगने जा रहा है. 16 से 30 मई तक लगने जा रहे इस लॉकडाउन का ऐलान राज्य के मुख्य सचिव अलापन बंदोपाध्याय ने शनिवार को किया. खास बात है कि राज्य में पहले से ही पाबंदियों का दौर जारी है. हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव (Assembly Election) के बाद बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बढ़त दर्ज की गई थी. ऐसे में उसके बाद से सख्त पाबंदियों की अटकलें लगने लगी थीं. सरकार की तरफ से लगाए गए लॉकडाउन की पाबंदियां 16…

Read More

चीन की अंतरिक्ष एजेंसी चाइना नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (सीएनएसए) ने शनिवार सुबह पुष्टि की कि मंगल ग्रह के लिये देश का पहला रोवर लेकर एक अंतरिक्ष यान ‘लाल’ ग्रह पर उतर गया है। उसने बताया कि एक ऑर्बिटर, एक लैंडर और एक रोवर लेकर गए अंतरिक्ष यान ‘तिआनवेन-1’ का प्रक्षेपण 23 जुलाई 2020 को किया गया था। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि सौर मंडल में और अन्वेषण के मकसद से एक मिशन में ही ऑर्बिटिंग (कक्षा की परिक्रमा), लैंडिंग और रोविंग पूरा करने के उद्देश्य से मंगल ग्रह पर पहुंचने की दिशा में यह चीन का पहला कदम…

Read More

भारत में कोरोना महामारी (Corona Virus) की दूसरी लहर का अटैक अब कम होने लगा है. पिछले कुछ दिनों से कोरोना के दैनिक मामलों में गिरावट देखने को मिल रही है. कोरोना को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) लगातार राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत भी कर रहे हैं, लेकिन विपक्ष मोदी सरकार पर सवाल दाग रहा है. इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला (Congress Leader Randeep Surjewala) ने शनिवार को ट्वीट कर पीएम नरेंद्र मोदी सीएम योगी आदित्यनाथ पर (CM Yogi Adityanath) निशाना साधा है. कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने अपने ट्वीट में लिखा कि चारों…

Read More