सुप्रीम कोर्ट के एक वकील ने शीर्ष अदालत में एक याचिका दायर की है, जिसमें मांग की गई है कि वैक्सीन की खरीद के लिए एवं 738 जिला अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट/जनरेटर स्थापित करने के लिए, जहां कोविड-19 रोगियों के लिए चिकित्सा सेवाएं मुफ्त उपलब्ध हैं, पीएम केयर्स फंड का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए जाएं। याचिकाकर्ता, अधिवक्ता विप्लव शर्मा ने यह भी प्रार्थना की सभी राज्यों के सांसदों और विधायकों को भी इसके लिए सांसद/विधायक निधि का पूरी पारदर्शिता के साथ इस्तेमाल करने का आदेश दिया जाए। उन्होंने अदालत से आग्रह किया कि कोर्ट द्वारा तमाम राज्य सरकारों और…
Author: shivam kumar
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान की आठवीं किस्त जारी करने के बाद देश को संबोधित करते हुए कहा कि 100 साल बाद आई इतनी भीषण महामारी कदम-कदम पर दुनिया की परीक्षा ले रही है। हमारे सामने एक अदृश्य दुश्मन है। हम अपने बहुत से करीबियों को खो चुके हैं। बीते कुछ समय से जो कष्ट देशवासियों ने सहा है, वो मैं भी उतना ही महसूस कर रहा हूं। इस संकट के समय में दवाईयों और जरूरी वस्तुओं की जमाखोरी और कालाबाजारी में भी कुछ लोग अपने निहित स्वार्थ के कारण लगे हुए हैं। मैं राज्य सरकारों से आग्रह करूंगा…
देश में फैले कोरोना वायरस के कहर को रोकने के लिए वैक्सीनेशन प्रकिया चल रही है। अभी तक देश में कोविशील्ड और को वैक्सीन लगाई जा रही है। हालांकि अब नागरिकों को एक लगाने के लिए एक तीसरी वैक्सीन स्पूतनिक को मंजूरी देते हुए उसकी कीमत से पर्दा उठा दिया गया है। क्या है कीमत भारत के बाजार में रूस की इस वैक्सीन की कीमत 995 रुपए रखी गई है। अभी तो ये वैक्सीन बाहर से आ रही है इसलिए इसकी कीमत अधिक है लेकिन जब इस वैक्सीन का निर्माण भारत में होने लगेगा तो इसकी कीमत घट जाएगी और…
भारतीय रिजर्व बैंक RBI) ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के बगनान स्थित यूनाइटेड को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड का लाइसेंस रद्द कर दिया। इस बैंक के पास कारोबार के लिए पर्याप्त पूंजी न होने और आय की संभावनाएं न दिखने के कारण केंद्रीय बैंक को यह कार्रवाई करनी पड़ी। रिजर्व बैंक ने एक बयान में कहा कि इसके साथ ही बैंक 13 मई, 2021 को कार्यालय बंद होने के तत्काल बाद से बैंकिंग कारोबार करना बंद कर देगा। बयान में कहा गया कि बैंक द्वारा दिए गए आंकड़े के मुताबिक सभी जमाकर्ताओं को डिपोजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन डीआईसीजीसी) से उनकी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को अक्षय तृतीय के अवसर पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत देश के 9.5 करोड़ किसानों के खातों में 8वीं किस्त के तौर पर रु 20,667 करोड़ की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की। प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के किसानों से मुखातिब हुए और किसानों के अनुभवों को सुना। 9.5 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसान परिवारों के खातों में 19,000 करोड़ रुपये का भुगतान होगा। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और राज्य मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने इस अवसर पर अपने…
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर भारत के लिए काफी घातक साबित हो रही है. हर दिन रिकॉर्ड तोड़ संक्रमण के मामले दर्ज किए जा रहे हैं. वहीं संक्रमित मरीजों की मौतों की बढ़ती संख्या से लोग दहशत हैं. जिन परिवारों के किसी अपने को कोरोना ने निगल लिया वे बेबसी और लाचारी के आंसू बहा रहे हैं. वहीं कुछ कोरोना वारियर्स इन परिवारों की बेबसी को साझा कर रहे हैं ताकि इनकी दुख-तकलीफ का हर कोई साथी बन सके. महिला डॉक्टर ने कोरोना संक्रमित मरीज के बेटे को किया था वीडियो कॉल कोलकात्ता में भी एक महिला डॉक्टर दीपशिखा घोष…
चीन की कंपनी Xiaomi ने भारत में Redmi Note 10S को लेटेस्ट स्मार्टफोन और Redmi Watch को लेटेस्ट स्मार्टवॉच के रूप में लॉन्च कर दिया है. Redmi Note 10S को मार्च में वैश्विक स्तर पर लॉन्च किया गया था जबकि Redmi Watch को नवंबर में चीन में लॉन्च किया गया था. कंपनी ने स्मार्टवॉच के इंडियन वैरिएंट को कुछ इंप्रवूमेंट करके लॉन्च किया है. Redmi Note 10S को मीडियाटेक हीलियो जी 95 प्रोसेसर और क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस किया गया है. वहीं, Redmi Watch में 1.4 इंच डिस्प्ले दिया गया है और इसका वजन सिर्फ 35 ग्राम है.…
. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) 14 मई यानी आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana) योजना की 8वीं किस्त के रूप में 9.5 करोड़ लाभार्थी किसान परिवारों के लिए 19,000 करोड़ रुपये की राशि जारी करेंगे. प्रधानमंत्री वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आयोजित एक कार्यक्रम में पीएम-किसान सम्मान निधि की राशि जारी करेंगे और लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे. यह इस योजना के तहत 1 दिन में भुगतान किए जाने वाली सबसे बड़ी रकम है. बता दें कि केंद्र सरकार ने छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि…
भारत में कोरोना कहर के बीच राहत की खबर है। देश में अगस्त से दिसंबर तक कोविड वैक्सीन की बड़ी संख्या में खुराक उपलब्ध होगी। नीति आयोग के सदस्य डॉक्टर वीके पॉल का कहना है कि देश में अगस्त से दिसंबर तक कुल 216 करोड़ वैक्सीन डोज उपलब्ध होने की उम्मीद है। इनमें देश की कोवाक्सिन और कोविशील्ड के अतिरिक्त कई विदेशी वैक्सीन भी शामिल हैं। कोई भी वैक्सीन जिसे डब्ल्यूएचओ या एफडीए ने मंजूरी दी है, वह भारत आ सकती है। सरकार की ओर से इंपोर्ट लाइसेंस भी दो दिन में दे दिया जाएगा। रूस की स्पूतनिक-V अगले हफ्ते…
गंगा नदी में संदिग्ध शवों का मिलना लगातार जारी है बिहार के बक्सर, उत्तर प्रदेश के बलिया, गाजीपुर में गंगा से शव मिलने के बाद अब चंदौली, बनारस और भदोही में भी गंगा नदी में 17 शव मिले हैं। शवों को निकालकर गंगा किनारे ही गड्ढा खोदकर गाड़ दिया गया है। शवों के मिलने से आसपास के लोगों में संक्रमण फैलने की आशंका में दहशत का माहौल है। चंदौली के धानापुर ब्लॉक अंतर्गत बड़ौरा गांव के सामने सुबह गंगा नदी में आठ शव मिलने से सनसनी फैल गई। सभी शवों के लगभग एक सप्ताह पुराना होने की संभावना जताई गई…
देवबंद के विश्व विख्यात इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम ने ईद-उल-फितर की नमाज को लेकर लोगों से अपील की है जिसमें मुफ्तियों ने वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से बचाव के लिए शासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए इमाम सहित तीन से पांच लोगों की जमात के साथ नमाज अदा करने को कहा है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर जमात न हो सके तो इससे परेशान होने की जरुरत नहीं है. दिल्ली में कैसे मनेगी ईद? कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच रमजान का महीना आज खत्म होने को है. वहीं, देश की राजधानी दिल्ली…
