POCO कंपनी अपना पहला 5G स्मार्टफोन को वैश्विक स्तर पर लॉन्च करने जा रही है। कंपनी POCO M3 Pro 5G स्मार्टफोन को 19 मई को ग्लोबल लॉन्चिंग के साथ ही भारत में भी पेश कर सकती है। POCO M3 Pro 5G स्मार्टफोन की ग्लोबल लॉन्चिंग 19 मई की शाम 5 बजे से शुरू होगी। तो आईये जानते हैं स्मार्टफोन के संभावित फीचर्स के बारे में। पोको M3 में शामिल किये जा सकते हैं ये फीचर फोन में 6.50 इंच के डिस्प्ले के साथ 1080×2400 पिक्सल के रिज़ॉल्यूशन के साथ आने की उमीन्द है। Poco M3 Pro 5G के ऑक्टा-कोर मीडियाटेक…
Author: shivam kumar
इस साल का पहला चक्रवात तूफान Tauktae को लेकर दहशत का माहौल दिखने लगा है. केरल में भारी बारिश देखने को मिल रही है तो वहीं महाराष्ट्र, गोवा और गुजरात में अलर्ट जारी कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि 17 मई यानी की सोमवार को Tauktae गुजरात में विकराल रूप ले सकता है, जहां पर 175 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी और भारी बारिश भी होती दिख जाएगी. कहर बरपा सकता है चक्रवात तूफान जानकारी मिली है कि चक्रवात तौकते गुजरात के वेरावल और पोरबंदर के बीच मांगरोल के पास जमीन से…
असम के तिनसुकिया जिले के डिगबोई स्थित ऑयल टाउनशिप में शुक्रवार को ग्रेनेड ब्लास्ट हुआ. इस ब्लास्ट में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर दो हो गई है. एक और घायल शख्स ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस घटना को लेकर असम के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा से बात की. मुख्यमंत्री सरमा ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि तिनसुकिया जिले में तिंगरई बाजारा में ग्रेनेड विस्फोट के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें फोन किया था. शाह ने हमले में मारे गए दोनों लोगों के परिवार के प्रति…
देश में लोगों पर एक ओर जहां कोरोना का कहर छाया हुआ है वहीं दूसरी महंगाई ने भी सबका बूरा हाल किया है। देश में पेट्रोल-डीजल के दाम इस समय रिकॉर्ड हाई पर बने हुए हैं। कई शहरों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के आंकड़े को पार कर चुका है, वहीं सरकारी तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल डीजल के दाम में कोई फेरबदल नहीं किया है। जबकि कल पेट्रोल के दाम में 29 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 34 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया था। जानेंं इन शहरों में पेट्रोल डीजल के दाम आज मुंबई में…
भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की रफ्तार ब्रेक लग रहा है। जहां नए केसों के दैनिक आंकड़े 4 लाख के पार होते थे, वहां अब साढ़े 3 लाख से कम आ रहे हैं। देश में अब हर दिन कोरोना संक्रमित होने वालों से ज्याजा रिकवरी करने वालों की संख्या हो गई है। शनिवार (15 मई) के आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोविड-19 के बीते 24 घंटे में 3,26,098 नए मामले सामने आए हैं और 3,53,299 लाख लोग रिकवर हुए हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 3,890 लोगों की मौतें हुई हैं। देश में कोरोना से अब तक 2,66,207…
कोरोना महामारी के दौरान अप्रैल-मई महीने में ऑक्सीजन की किल्लत की वजह से कई मरीजों की जान गई है. अब यह संक्रमण गांव की तरफ बढ़ रहा है. ऐसे में कई राज्य ऑक्सीजन सप्लाई को लेकर बेहद चिंतित है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को शुक्रवार को एक खत लिखा है, जिसमें उन्होंने इसी मुद्दे को लेकर अपनी बात रखी है. उन्होंने पीएसए (Pressure Swing Adsorption) ऑक्सीजन प्लांट के संदर्भ में पीएम मोदी को याद दिलाते हुए कहा है कि हमें बताया गया था कि हमें 70 पीएसए प्लांट्स दिए जाएंगे. लेकिन अब कहा जा रहा…
देश में बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा था। इस वीडियो में अस्पताल के बेड पर बैठी एक कोरोना पीड़ित युवती शाहरुख खान की फिल्म के गाने ‘लव यू जिंदगी’ को सुनकर झूमती नज़र आई थी। उस युवती के फेफड़ों में काफी इंफेक्शन था और उसकी हालत गंभीर थी। इसके बावजूद वह लड़की उत्साह से भरी हुई थी और गाने सुन रही थी। इस वीडियो को काफी लोगों ने पसंद किया था और लड़की के जज्बे की तारीफ की थी, लेकिन अब वह युवती इस…
इजराइल में गाजा से फिलीस्तीनी उग्रवादियों के रॉकेट हमले में मारी गई भारतीय महिला सौम्या संतोष के शव को भारत लाया गया. केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन और भारत में इजराइल के उप-राजदूत (Deputy Envoy) रॉनी येदिदिया क्लेन ने दिल्ली एयरपोर्ट पर सौम्या को श्रद्धांजलि दी. बता दें कि 30 वर्षीय सौम्या के शव को लेकर विमान बेन गुरियन एयरपोर्ट से शुक्रवार शाम करीब सात बजे भारत के लिए रवाना हुआ. विमान शनिवार सुबह नई दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचा. इजराइल स्थित भारतीय दूतावास ने इसकी जानकारी दी. इससे पहले विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने जानकारी दी थी कि सौम्या के शव को…
रूस की स्पूतनिक लाइट वैक्सीन भारत की पहली सिंगल डोज कोरोना वैक्सीन हो सकती है। डॉ, रेड्डी इस वैक्सीन के रोलआउट के लिए सरकार और नियामक संस्थाओं से लगातार बात कर रहे हैं। एनडीटीवी की खबर के अनुसार जून के महीने के बाद इस वैक्सीन का रोलआउट हो सकता है। मौजूदा समय में देश के 35 वैक्सीनेशन सेंटरों में स्पूतनिक वी वैक्सीन लगाई जा रही है। कोरोना से ठीक से बचाव के लिए इस वैक्सीन के दो डोज लगना जरूरी है। रूस से आयात हो रही इस वैक्सीन की कीमत 995.40 रुपए है। भारत में डॉ, रेड्डी लैबोरेट्री इसका निर्माण…
मध्य प्रदेश के उज्जैन से बीजेपी सांसद द्वारा अपने कार्यालय में स्पेशल टीम को बुलाकर सभी कर्मचारियों का कोरोना वैक्सीनेशन कराया गया. इस वैक्सीनेशन के दौरान की तस्वीरें यहां के कर्मचारियों ने सोशल मीडिया पर डाल दीं, जिनसे विवाद शुरू हो गया. विवाद इसलिए भी है, कि जहां इस समय में लोग वैक्सीन के लिए परेशान हैं, तो वहीं सांसद ने वीआईपी कल्चर का प्रदर्शन किया है. उज्जैन जिले में वैक्सीनेशन के लिए 18 से 44 आयु वर्ग के लोग परेशान हैं, तो वहीं 45+ को भी दूसरा डोज नहीं मिल पा रहा है, ऐसे में उज्जैन आलोट सांसद अनिल…
WHO ने शुक्रवार को अमीर देशों से अपील की है कि वह बच्चों के वैक्सीनेशन के बारे में फिर से सोचें. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इन देशों को राय दी कि इसके बच्चों को वैक्सीन लगाने की जगह गरीब देशों को कोविड-19 वैक्सीन दान करें. बता दें कि कई देशों में बच्चों को वैक्सीन देने की चर्चा चल रही है. भारत में कोरोना से बिगड़े हालात पर भी WHO ने भी चिंता जताई है, WHO प्रमुख टेड्रोस अदनोम ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि भारत में कोरोना की स्थिति काफी चिंताजनक है. उन्होंने ये भी कहा कि कोरोना…
