भोपाल। केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत और अमेरिका के बीच हुई अंतरिम ट्रेड डील को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि यह डील पूरी दुनिया को यह संदेश देती है कि भारत की नीति समझौते की है, समझौते में झुकने की नहीं। इस समझौते में ऐसा कोई भी उत्पाद शामिल नहीं है, जिससे भारतीय किसानों को नुकसान पहुंचे। किसानों के हित सर्वोपरि हैं, उन पर कोई आंच नहीं आने दी जाएगी। केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान रविवार को अपने भोपाल स्थित आवास पर भारत और अमेरिका के बीच हुई अंतरिम ट्रेड डील को लेकर पत्रकार वार्ता को संबोधित कर…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 2026 की पहली विदेश यात्रा भारत और मलेशिया के बीच ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाली साबित हुई है। प्रधानमंत्री मोदी और मलेशिया के प्रधानमंत्री महामहिम दातो सेरी अनवर इब्राहिम के बीच रविवार को पुत्राजाया स्थित पर्दाना पुत्र परिसर में प्रतिनिधिमंडल स्तर की सार्थक वार्ता हुई। वार्ता के बाद दोनों नेताओं की मौजूदगी में कुल 11 महत्वपूर्ण दस्तावेज और समझौतों का आदान-प्रदान किया गया। इनमें डिजिटल भुगतान और सुरक्षा सहयोग, सेमी कंडक्टर विकास और स्वास्थ्य एवं चिकित्सा, भ्रष्टाचार निवारण और आपदा प्रबंधन, भारतीय कामगारों के लिए सामाजिक सुरक्षा तथा तकनीकी…
मुंबई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने रविवार को मुंबई में कहा कि अब भारत को तोड़ने वाले टूट जाएंगे, यह 1947 का भारत नहीं है। उन्होंने कहा कि 2047 में अखंड भारत के उदय की कल्पना करनी चाहिए। संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुंबई में आयोजित “नए क्षितिज” कार्यक्रम के दूसरे दिन पहले सत्र को संबोधित कर रहे थे। डॉ. भागवत ने अपने संबोधन में कहा कि गुंडागर्दी कभी किसी पूरे समाज का दोष नहीं होती है। समाज की सजगता से विघातक…
पुत्राजाया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने मलेशिया दौरे के दूसरे दिन कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में मित्र देशों का समर्थन अत्यंत महत्वपूर्ण है। भारत और मलेशिया दोनों मानते हैं कि दोनों देशों की समृद्धि एक-दूसरे से जुड़ी हुई है और वैश्विक अस्थिरता के मौजूदा माहौल में दोनों समुद्री पड़ोसी देशों को अपने द्विपक्षीय संबंधों की पूरी क्षमता का उपयोग करना चाहिए। मलेशिया की प्रशासनिक और न्यायिक राजधानी पुत्राजाया में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत की। बैठक के बाद संयुक्त बयान में प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशियाई नेतृत्व…
मुंबई। टी20 विश्व कप 2026 के दौरान मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम अमेरिका मुकाबले के बीच अमेरिका के भारत में राजदूत सर्जियो गोर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के चेयरमैन जय शाह से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच अमेरिका में क्रिकेट के तेजी से बढ़ते दायरे और संभावनाओं पर चर्चा हुई। राजदूत गोर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए बताया कि मुलाकात सकारात्मक रही और अमेरिका में क्रिकेट के “एक्सपोनेंशियल ग्रोथ” पर बातचीत हुई। उन्होंने अमेरिका में विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर, उभरती प्रतिभाओं और बढ़ते फैन बेस का भी जिक्र किया। इसी मैच के…
पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) स्थित रतन लाल गैरेज हॉल में आगामी नगर निकाय चुनाव में भाजपा समर्पित रमेश खिरवाल उर्फ लड्डू को लेकर रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश शामिल हुए और संगठन की चुनावी तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान दीपक प्रकाश ने आगामी चुनावों में भाजपा की भूमिका, चुनावी रणनीति, आगामी कार्यक्रमों तथा जमीनी स्तर पर संगठन को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने नगर निकाय चुनाव में कार्यकर्ताओं से समन्वय के साथ काम करने और जनसंपर्क अभियान को तेज करने का आह्वान किया।…
रांची। रांची के अनगड़ा पुलिस ने अवैध हथियार फैक्टरी का खुलासा करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम नारायण लोहरा बताया गया है। इसके पास से देशी अवैध निर्मित हथियार 19 पीस, अर्ध निर्मित हथियार चार पीस सहित अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं। रांची के ग्रामीण एसपी प्रवीन पुष्कर ने शनिवार को बताया कि एसएसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अनगड़ा थाना क्षेत्र के सीताडीह गांव में संचालित हो रही एक अवैध हथियार फैक्टरी का खुलासा किया है। इस छापेमारी में पुलिस ने भारी मात्रा में बने और…
पूर्वी सिंहभूम। आदित्यपुर और गम्हरिया के बीच शनिवार रात टाटा-छपरा एक्सप्रेस में गश्त के दौरान आदित्यपुर आरपीएफ टीम ने शराब की एक बड़ी खेप बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिससे रेलवे परिसर में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सका। आरपीएफ टीम ट्रेन में नियमित पेट्रोलिंग कर रही थी, इसी दौरान एक संदिग्ध पिट्ठू बैग की तलाशी ली गई। जांच में बैग से 180 एमएल की कुल 30 पैकेट शराब बरामद हुई। मौके पर ही शराब ले जा रहे युवक को हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ…
विशेष सभी को मिल कर बचानी होगी लोकतंत्र के मंदिर की गरिमा परंपरा के खत्म होने का स्पष्ट प्रतीक है प्रधानमंत्री को बोलने से रोकना संसद में विपक्ष ने जो कुछ किया, उससे तो कमजोर हुई लोकतंत्र की नींव हाल ही में लोकसभा में हुए अभूतपूर्व हंगामे ने संसदीय मयार्दाओं को तार-तार कर दिया है, जहां प्रधानमंत्री को भी सदन को संबोधित करने से रोका गया, जो नेहरू-वाजपेयी द्वारा स्थापित संवाद की परंपरा के क्षरण और लोकतंत्र के लिए एक निराशाजनक संकेत है। भारत को दुनिया का सबसे लोकतंत्र होने का सम्मान हासिल है और यहां की संसद में यदि…
जमशेदपुर। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जमशेदपुर में आतंकी साजिश के आरोप में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई कपाली थाना क्षेत्र में अल कबीर पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास एक घर पर गुप्त सूचना के आधार पर की गई। संदिग्धों पर प्रतिबंधित आतंकी संगठनों के स्लीपर सेल से जुड़े होने का शक है। सूत्रों के अनुसार, स्थानीय पुलिस के सहयोग से की गई छापेमारी में दोनों को हिरासत में लिया गया और प्रारंभिक पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। हालांकि, अभी तक किसी एजेंसी ने इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान…
रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने प्राथमिक स्कूलों में सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा 2023 के प्रथम चरण का संशोधित परिणाम (Revised Result) जारी कर दिया है। यह कदम स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निर्देशों और सुप्रीम कोर्ट के एक महत्वपूर्ण फैसले के आलोक में उठाया गया है। आरक्षण के नियमों में बड़ा फेरबदल सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुसार, अब उन अभ्यर्थियों को अनारक्षित (General) श्रेणी की सीट नहीं मिलेगी, जिन्होंने पात्रता परीक्षा के दौरान आरक्षित वर्ग (OBC/SC/ST) के तहत कम अंक या उम्र सीमा में छूट का लाभ लिया है। ऐसे उम्मीदवारों को अब उनकी मूल आरक्षित…
