नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज बकरीद के मौके पर छुट्टी है। छुट्टी के कारण बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में आज कोई कारोबार नहीं हो रहा है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की तरह ही मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में भी बकरीद की छुट्टी होने की वजह से आज दिन के पहले सत्र में यानी सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक कारोबार नहीं हो रहा है। हालांकि एमसीएक्स में शाम पांच बजे से रात 11:30 तथा 11:55 बजे तक दूसरे सत्र में सामान्य कारोबार होगा। स्टॉक एक्सचेंज द्वारा उपलब्ध कराई…
Author: shivam kumar
गुवाहाटी। असम विधानसभा में बुधवार को लंबी और तीखी बहस के बाद समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक पारित कर दिया गया। इसके साथ ही असम यूसीसी लागू करने वाला देश का तीसरा राज्य तथा पूर्वोत्तर का पहला राज्य बन गया। विधानसभा में विधेयक को सत्तारूढ़ गठबंधन का समर्थन मिला, जबकि विपक्षी दलों ने इसके कई प्रावधानों पर आपत्ति जताई। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि यह कानून सभी नागरिकों, विशेषकर महिलाओं को समान अधिकार और न्याय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लाया गया है। विधानसभा में बहस के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और डायमंड हार्बर पुलिस की संयुक्त टीम ने दक्षिण 24 परगना के विष्णुपुर से तृणमूल विधायक दिलीप मंडल को ओडिशा के पुरी स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया है। कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें कोलकाता लाया जाएगा।मंडल का हाल में एक वीडियो वायरल हुआ था। आरोप है वीडियो में उन्होंने विपक्षी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को धमकी दी थी। हालांकि, वीडियो की सत्यता की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। इसी मामले को लेकर उनके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और 14…
सिलीगुड़ी। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के खिलाफ सिलीगुड़ी साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। अधिवक्ता रिंकी चटर्जी द्वारा मंगलवार को दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वर्ष 2025 में कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित ईद कार्यक्रम के दौरान ममता बनर्जी ने कथित रूप से हिंदुत्व और हिंदू समुदाय को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके अलावा, 2026 विधानसभा चुनाव से पहले एक धरना मंच से भी हिंदुओं के खिलाफ विवादित बयान देने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता का दावा है कि उन्होंने पहले प्रधान नगर…
वाशिंगटन। अमेरिका की एक कागज (पेपर) और पल्प मिल में केमिकल टैंक फटने से कई लोगों की जान चली गई। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की संख्या अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। मिल परिसर में लगभग 10 लोग गंभीर स्थित में मिले हैं। यह लोग केमिकल की चपेट में आने से झुलस गए। मिल प्रबंधन ने कहा है कि कई कर्मचारी लापता हैं। सरकारी अधिकारियों और प्रबंधन ने इस बात की पुष्टि की कि मंगलवार सुबह हुए इस हादसे में कई लोगों की मौत हो गई। एबीसी न्यूज चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, यह मिल (निप्पॉन डायनाववे पैकेजिंग…
बेरूत (लेबनान)/तेल अवीव (इजराइल)। लेबनान में जारी सैन्य विराम के बीच इजराइल ने हिजबुल्लाह के गढ़ दक्षिणी लेबनान में हवाई और जमीनी हमले तेज कर दिए हैं। इन हमलों में मंगलवार को कम से कम 34 लोगों की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हो गए। इस बीच इजराइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने दक्षिणी व पूर्वी लेबनान के कस्बों और गांवों को जबरदस्ती खाली कराना शुरू कर दिया है। लेबनान के अखबार लोरिएंट टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, इजराइल के आक्रामक रुख से दक्षिणी लेबनान में दहशत फैल गई है। लोग इजराइली थल सेना के तेज होते हमलों से…
काठमांडू। नेपाल के सबसे बड़े कैंसर उपचार केंद्र वीपी कोइराला मेमोरियल कैंसर अस्पताल में कैंसर की दवाओं की भारी कमी हो गई है। विश्व स्तर पर प्रभावित हुई कैंसर उपचार की कुछ महत्वपूर्ण दवाएं अस्पताल में भी उपलब्ध नहीं होने से मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल के मेडिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. गुरुशरण शाह के अनुसार, वर्तमान में दुनिया भर में कैंसर उपचार में इस्तेमाल होने वाली महत्वपूर्ण दवाओं की कमी देखी जा रही है, जिसका सीधा असर बीपी कोइराला मेमोरियल कैंसर अस्पताल पर भी पड़ा है। उन्होंने कहा, “दवाओं की कमी से…
काठमांडू। नेपाल में मानसून के दौरान होने वाली आपदाजनक घटनाओं में खोज और बचाव कार्य के लिए सरकार ने करीब डेढ़ सौ गोताखोरों सहित 26 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैयारी की स्थिति में रखा है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, तीनों सुरक्षा निकायों नेपाल पुलिस, सशस्त्र प्रहरी बल और नेपाली सेना से तैयार किए गए ये सुरक्षाकर्मी आवश्यकता के आधार पर देशभर में परिचालित किए जाएंगे। प्राधिकरण की प्रवक्ता शांति महत ने बताया कि मानसूनी आपदाओं से निपटने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और राष्ट्रीय प्रतिकार्य योजना भी तैयार कर लागू की जा चुकी…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। हालांकि चांदी के भाव में आज लगातार दूसरे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ है। सोने की कीमत में आई कमजोरी के कारण देश के ज्यादातर हिस्सों में ये चमकीली धातु आज 470 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 510 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ती हो गई है। भाव में आई गिरावट के कारण देश के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,58,880 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,60,680 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर…
भागलपुर। बीते 25 मई के देर रात्रि में आए चक्रवात तथा पुनः 26 मई के रात्रि में आई तेज बारिश और आंधी में बाधित हुए बिजली आपूर्ति को लेकर जिलाधिकारी ने बुधवार को बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता, भागलपुर के तीनों डिवीजन के कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता, नगर आयुक्त भागलपुर नगर निगम, तीनों अनुमंडल पदाधिकारी तथा संबंधित पदाधिकारी के साथ ऑनलाइन बैठक की। बैठक में उन्होंने बारी-बारी से भागलपुर कहलगांव एवं नवगछिया के कार्यपालक अभियंता विद्युत से बिजली की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। बताया गया कि अलीगंज फीडर में युद्ध स्तर पर काम चल रहा है। सबौर…
पूर्वी सिंहभूम। गोलमुरी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात हुई फायरिंग की घटनाओं ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। महज पांच घंटे के अंतराल में नामदा बस्ती और आसपास के क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में कुल पांच राउंड गोलियां चलायी गयीं। पुलिस दोनों मामलों को आपस में जुड़ा मानकर जांच कर रही है। दोनों घटनाओं के बाद इलाके में भय और तनाव का माहौल है। पहली घटना मंगलवार रात नामदा बस्ती स्थित गुरुद्वारा के पीछे हुई। बताया जा रहा है कि यहां पड़ोसियों के बीच चल रहे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि वीर सिंह…
