धनबाद। धनबाद के बैंकमोड़ थाना क्षेत्र स्थित केंद्रीय गुरुद्वारा के सामने मौजूद चौधरी स्वीट्स में बुधवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। दुकान संचालक ने करीब पांच लाख रुपये के नुकसान का दावा किया है। फिलहाल आग लगने के कारणों को लेकर अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं और फायर…
Author: shivam kumar
हजारीबाग। जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 24 में एक ही परिवार के तीन लोगों की सेफ्टी टैंक में दम घुटने से मौत हो गई। मृतकों में चमेली देवी, उनका बेटा रवि साव और चाचा मदन साव शामिल हैं,। घटना मंगलवार देर रात की है।जबकि आनंद साव गंभीर रूप से घायल हैं। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, सेफ्टी टैंक में अवैध रूप से महुआ शराब बनाई और रखी जाती थी। इस कारण टैंक के अंदर जहरीली गैस बन गई थी। घटना के वक्त चमेली देवी टैंक से महुआ शराब निकालने के लिए नीचे उतरीं, लेकिन अंदर…
गढ़वा। गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के कुंबा गांव स्थित अकेलवा तालाब में डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। बुधवार सुबह तालाब में दोनों बच्चियों का शव मिलने के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार पतरिहा कलां गांव के हरिजन टोला निवासी राजू राम की 8 वर्षीय पुत्री प्रियांशु कुमारी एवं परमेश्वर राम की 10 वर्षीय पुत्री रेशमा कुमारी मंगलवार सुबह करीब 9 बजे घर से बहवा पहाड़ की ओर लकड़ी चुनने गई थीं। शाम तक जब दोनों बच्चियां…
झारखंडवासियों के लिए आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा की नई पहल खूंटी, झारखंड। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बिरसा हॉस्पिटल में अत्याधुनिक डायलिसिस यूनिट का विधिवत उद्घाटन किया गया। यह पहल झारखंड के नागरिकों को सुलभ, किफायती एवं उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी। बिरसा हॉस्पिटल बिरसा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ एंड रिसर्च के अंतर्गत संचालित है, इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में DGP रेलवे, झारखंड पुलिस अनिल पालटा,MD & CEO, UTISL जय प्रकाश चहल ,प्रकाश पियूष (मीडिया सेल, DIAPAM, वित्त मंत्रालय) सहित कई…
इंफाल। मणिपुर पुलिस ने पिछले दो दिनों में पूरे मणिपुर में प्रतिबंधित उग्रवादी समूहों से जुड़े कई कथित भूमिगत सदस्यों को गिरफ़्तार किया है। साथ ही, पहाड़ी जिलों में अलग-अलग अभियानों के दौरान हथियार, विस्फोटक और संचार उपकरण भी बरामद किए गए हैं। मणिपुर पुलिस मुख्यालय के अनुसार प्रतिबंधित संगठन प्रीपाक के एक सक्रिय सदस्य, जिसकी पहचान इंफाल पूर्वी जिले के निंगोमथोंग सैरोम लीराक निवासी थिंगुजम गुलापी सिंह (45) के रूप में हुई है, को 26 मई को इंफाल पश्चिमी जिले के सिंगजामेई पुलिस स्टेशन के अंतर्गत काकवा लिलांडो लंपक से गिरफ़्तार किया गया। सुरक्षाकर्मियों ने उसके कब्जे से एक…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के चर्चित फिल्म निर्देशक अनिक दत्ता का बुधवार को निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे। बुधवार दोपहर अचानक उनके घायल होने की खबर सामने आई थी। बताया गया कि हिंदुस्तान पार्क स्थित अपनी पूर्व पत्नी के घर की छत से गिरने के बाद उन्हें गंभीर हालत में ढाकुरिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएसकेएम अस्पताल ले जाया जाएगा। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस उनकी आवासीय इमारत पहुंची और जांच शुरू कर…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही खरीदारी शुरू हो जाने के कारण थोड़ी देर में ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक रिकवर कर हरे निशान में पहुंचने में सफल रहे। इसके बाद बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण इन दोनों सूचकांकों ने दोबारा लाल निशान में गोता लगा दिया। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.23 प्रतिशत और निफ्टी 0.16 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। वहीं यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के कारोबार के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। इसी तरह एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान सेमीकंडक्टर स्टॉक्स में आई तेजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेक्टर से मिल रही सकारात्मक खबरों के कारण एस एंड पी 500 इंडेक्स और नैस्डेक रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने…
गुवाहाटी। असम विधानसभा के मौजूदा सत्र के तीसरे दिन सोमवार को सरकार ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक 2026 सदन में पेश कर दिया। मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma की अनुपस्थिति में संसदीय कार्य मंत्री Atul Bora ने विधानसभा में बिल प्रस्तुत किया। विधेयक पेश होते ही विपक्षी दलों ने इसका विरोध किया और अध्यक्ष से इसे सदन में पेश नहीं करने की मांग की। सरकार का कहना है कि यूसीसी का उद्देश्य सभी धर्मों के नागरिकों के लिए विवाह, तलाक, उत्तराधिकार और गोद लेने से जुड़े कानूनों को एक समान बनाना है। प्रस्तावित कानून में शादी की न्यूनतम उम्र तय…
तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच संभावित समझौते को लेकर जारी चर्चाओं के बीच ईरान के एक वरिष्ठ सांसद ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि राष्ट्रीय हितों और रणनीतिक मुद्दों पर किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उनके बयान ने दोनों देशों के बीच चल रही कूटनीतिक प्रक्रिया को लेकर नई बहस छेड़ दी है। ईरानी सांसद महमूद नबावियन ने कहा कि यदि भविष्य में अमेरिका के साथ होने वाले किसी भी समझौते में ईरान की प्रमुख मांगों और सुरक्षा संबंधी हितों को पर्याप्त महत्व नहीं दिया जाता है, तो ऐसा समझौता देश के लिए लाभकारी नहीं माना…
वाशिंगटन। अमेरिका से शांति समझौते के तहत ईरान सैद्धांतिक रूप से परमाणु कार्यक्रम रोकने को तैयार हो गया है। इस समझौते में अत्यधिक संवर्धित यूरेनियम के निपटान का प्रावधान शामिल किया गया है। ईरान ने मध्यस्थ देशों और वार्ताकारों से इसके लिए सहमति जता दी है। ट्रंप प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह दावा किया है। सीबीएस न्यूज और अल जजीरा की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। इस अधिकारी ने कहा कि अमेरिका और ईरान अंतिम समझौते की दिशा में काफी आगे बढ़ गए हैं। ईरान सैद्धांतिक रूप से ऐसे सौदे पर सहमत हो गया है, जिसमें…
