धनबाद। तोपचांची थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के सामने आए कथित बाइक लूट और गोलीबारी के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। शुरुआत में इसे अपराधियों द्वारा युवक को गोली मारकर बाइक लूटने की घटना बताया गया था, लेकिन पुलिस जांच में कई ऐसे तथ्य सामने आए हैं, जिनसे पूरी कहानी संदिग्ध नजर आ रही है। अब पुलिस इस मामले के पीछे किसी बड़ी साजिश की संभावना से भी इनकार नहीं कर रही है। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब तीन बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक को गोली मार दी गई है। घायल रवि बख्श राय को तत्काल…
Author: shivam kumar
पूर्वी सिंहभूम। जुगसलाई थाना क्षेत्र के मिल्लत नगर में रविवार देर रात उधारी और कथित रंगदारी को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। हबीब नगर स्थित एक जनरल स्टोर के बाहर दो युवकों द्वारा हवाई फायरिंग किए जाने से इलाके में दहशत फैल गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल है, जबकि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मोहल्ले के बच्चा राज और पलटन नामक दो युवक रविवार रात जनरल स्टोर पर पहुंचे थे। आरोप है कि दोनों ने दुकानदार से करीब पांच हजार रुपये की उधारी…
पलामू। जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। जपला-छतरपुर मुख्य सड़क पर गम्हरिया गांव के समीप ऑटो और बोरवेल ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दो बच्चों को भी चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। जानकारी के अनुसार, एक ऑटो में दो बच्चों सहित आठ लोग सवार होकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। इसी…
इम्फाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित संगठन रिवॉल्यूशनरी पीपुल्स फ्रंट (आरपीएफ)/ पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) से जुड़े एक सक्रिय उगाहीकर्ता कैडर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को इसकी आधिकारिक पुष्टि की। गिरफ्तार आरोपित की पहचान अहैबाम मंगलसाना सिंह (27) के रूप में हुई है, जो इम्फाल पश्चिम जिले के वांगोई लाइफ्राकपाम मानिंग लेइकाई का निवासी बताया गया है। सुरक्षा बलों ने उसे इम्फाल पूर्व जिले के पोरोम्पट थाना क्षेत्र के न्यू चेकोन इलाके से पकड़ा। पुलिस के अनुसार, आरोपी क्षेत्र में उगाही गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल था और लंबे समय से निगरानी में था। इसी…
रामगढ़। रामगढ़ डीसी ऋतुराज और एसपी मुकेश कुमार लुनायत के निर्देश पर शनिवार की रात रामगढ़ उपकारा का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान कोई भी आपत्तिजनक वस्तुएं नहीं मिली। रामगढ़ एसडीपीओ आलोक रंजन, पतरातु एसडीपीओ राघवेंद्र शर्मा के नेतृत्व में पुलिस के द्वारा उपकारा का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं पाया गया। निरीक्षण के क्रम में उपकारा में प्रतिनियुक्ति सभी पुलिस कर्मियों को सुरक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। औचक निरीक्षण के क्रम में मुख्यालय डीएसपी अकरम रजा, रामगढ़ सीओ रमेश रविदास, दुलमी सीओ किशोरी यादव, चितरपुर सीओ दीपक मिंज, रामगढ़ थाना प्रभारी…
रांची। राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए तनवीर अंसारी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है और वारदात में इस्तेमाल किए गए बुलेट के लोहे के लेग गार्ड को भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, फिरदौस नगर मनीटोला निवासी खतीजा खातून की शिकायत पर 26 मई को डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शिकायत में कहा गया था कि उनके पति तनवीर अंसारी के साथ मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। बाद में रिम्स में इलाज के…
पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत तांतनगर ओपी के खेड़ियाटांगर गांव में शनिवार रात एक पिता ने अपनी पुत्री की डंडे से मारकर हत्या कर दी। ग्रामीणों के अनुसार लालसिंह पूर्ति ने अपनी छह वर्षीय पुत्री सोनिया पूर्ति की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपित को पकड़कर पेड़ से बांध दिया और पुलिस को मामले की सूचना दी। ग्रामीणों के अनुसार, शनिवार रात सोनिया पूर्ति घर में सो रही थी। इसी दौरान उसके पिता लालसिंह पूर्ति ने अचानक डंडा उठाकर उस पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से…
रांची। झारखंड में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की तैयारी के तहत मतदाताओं की मैपिंग प्रक्रिया तेजी से जारी है। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि 23 मई से अन-मैप्ड मतदाताओं की सूची सभी मतदान केंद्रों तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की वेबसाइट पर सर्चेबल फॉर्मेट में प्रकाशित किए जाने के बाद इस अभियान को और गति मिली है। शनिवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कुल 75.19 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी की जा चुकी है। वर्तमान में 1 करोड़ 99 लाख 15 हजार 463 मतदाताओं का सफलतापूर्वक…
रांची। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भारतीय युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को सम्मानित करने और झारखंड स्वास्थ्य विभाग का ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की है। अंसारी की ओर से शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि डॉ. अंसारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग वैभव सूर्यवंशी के साथ मिलकर युवाओं के बीच स्वास्थ्य, फिटनेस, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली के प्रति जागरूकता फैलाने का काम करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि वैभव भविष्य में भारतीय क्रिकेट के साथ स्वास्थ्य विभाग की उपलब्धियों को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे और देश को उन पर लंबे समय तक गर्व…
पूर्वी सिंहभूम। लगभग 15 वर्ष पुराने एक न्यायिक मामले में शनिवार को महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी सीमा मिज की अदालत ने साकची निवासी उमेश साहू और मानगो निवासी विनय शर्मा को साक्ष्य के अभाव में रिहा कर दिया है। न्यायालय ने पाया कि शिकायतकर्ता की ओर से लगाए गए आरोपों को साबित करने के लिए पर्याप्त साक्ष्य और गवाही प्रस्तुत नहीं की गई, जिसके कारण अभियोजन पक्ष आरोप सिद्ध करने में असफल रहा। मामले की शुरुआत वर्ष 2011 में हुई थी, जब साकची निवासी गीतनंदन वार्ष्णेय ने न्यायालय में एक शिकायतवाद दायर किया था। शिकायत में…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति और दार्जिलिंग पहाड़ क्षेत्र के प्रशासनिक ढांचे से जुड़े बहुचर्चित जीटीए शिक्षक भर्ती घोटाले में अब सीबीआई जांच का रास्ता लगभग साफ हो गया है। शुक्रवार को नवान्न में पहाड़ी क्षेत्रों और उत्तर बंगाल के विकास को लेकर आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने घोषणा की कि राज्य सरकार इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में दायर अपनी याचिका वापस लेगी। इसके बाद कलकत्ता हाई कोर्ट द्वारा दिए गए सीबीआई जांच के आदेश प्रभावी हो जाएंगे। जीटीए शिक्षक भर्ती मामले में लंबे समय से अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं। आरोप है…
