Author: shivam kumar

दक्षिण भारत के सुपर स्टार अभिनेता रजनीकांत को साल 2019 का दादा साहेब फाल्के पुरस्कार दिया जाएगा। केन्द्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने गुरुवार को घोषणा की कि साल 2019 का दादा साहेब फाल्के अवार्ड अभिनेता रजनीकांत को दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दादा साहेब फाल्के अवार्ड की 5 सदस्यीय जूरी ने सर्वसम्मति से रजनीकांत को ये अवार्ड देने का फैसला किया है। जूरी में आशा भोंसले, सुभाष घई, मोहन लाल, शंकर और विश्वजीत चटर्जी शामिल थे। मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि मुझे इस बात की अत्यंत खुशी है कि साल 2019 का दादा साहेब पुरस्कार रजनीकांत को…

Read More

गुडबाय के साथ विकास बहल और एकता कपूर फिर से एक साथ आ रहे है, जो इससे पहले लुटेरा और उडता पंजाब जैसी समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्मों पर कॉलेब्रेट कर चुके है और यह दोनों ही फिल्में बेहद प्रशंसित और पसंदीदा बन गयी थी. एबीपी न्यूज़, बालाजी टेलीफिल्म्स और रिलायंस एंटरटेनमेंट की आगामी फिल्म ‘गुडबाय’ की शूटिंग शुक्रवार से शुरू हो गयी है. फिल्म का निर्देशन विकास बहल कर रहे हैं और इसमें महानायक अमिताभ बच्चन और साउथ सेंसेशन रश्मिका मंदाना प्रमुख भूमिकाओं में हैं. मुंबई में शुक्रवार को फिल्म का महुराट शॉट शूट किया गया है. जबकि रश्मिका ने…

Read More

एडटेक कंपनी व्हाइटहैट जूनियर ने अग्रणी अंतरिक्ष कंपनी एंड्यूरोसेट के साथ एक बहु-वर्षीय साझेदारी की शुरुआत की है। समझौते में दिसंबर में एक सेटेलाइट का प्रक्षेपण शामिल है, जिसका पेलोड व्हाइटहैट जूनियर को समर्पित होगा, जो इसके विद्यार्थियों को अंतरिक्ष में सीखने के रोमांचक अवसर प्रदान करेगा। व्‍हाइटहैट जूनियर के छात्रों के पास जून 2021 में लांच के लिए निर्धारित एक अन्‍य सेटेलाइट के लिए परीक्षण के आधार पर सीमित पहुंच की सुविधा भी होगी। दोनों उपग्रह स्पेसएक्स फाल्कन 9 राइडशेयर का लाभ उठाएंगे। व्हाइटहैट जूनियर और एंड्यूरोसेट के बीच यह गठबंधन छात्रों के लिए आकर्षक व्‍यावहारिक विज्ञान के अवसर…

Read More

फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘रामसेतु’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज और नुसरत भरुचा भी मुख्य भूमिका में नजर आयेंगी।फिल्म ‘रामसेतु’ की शूटिंग आज से शुरू हो गई है। फिल्म में अक्षय कुमार एक पुरातत्वविद् की भूमिका में होंगे। मंगलवार को फिल्म की शूटिंग शुरू होने के साथ ही फिल्म से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है , जिसे खुद अभिनेता ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा  किया है। अक्षय कुमार ने फिल्म से अपने फर्स्ट लुक को ट्विटर पर…

Read More

जाने माने पंजाबी सिंगर दिलजान की मंगलवार की सुबह एक सड़क हादसे में मौत हो गई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार ये सड़क हादसा मंगलवार सुबह अमृतसर (पंजाब) के करीब हुआ, तब दिलजान अमृतसर से करतारपुर जा रहे थे। इस खबर के सामने आने के बाद पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई हैं। वहीं सोशल मीडिया पर दिलजान के तमाम चाहने वाले उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सिंगर सुकशिंदर ने दिलजान की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है। दिलजान पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम थे। वह पहली बार चर्चा…

Read More

अपने शानदार अभिनय के साथ-साथ अपने बेबाक बयानों के कारण चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत ने सोशल मीडिया  पर दिग्गज फिल्म अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल की तारीफ की है, तो वहीं उन्होंने फिल्ममेकर करण जौहर पर जमकर निशाना साधा है। दरअसल हाल ही में एक सोशल मीडिया यूजर ने ट्वीट कर लिखा-”मैं अभी सिमी ग्रेवाल को देख रहा हूं। मुझे नहीं लगता कि कोई भी इंटरव्यू लेने वाला उनके जैसी विरासत को कायम रख सकता है। आजकल के शो में ईमानदारी नहीं होती।’ वहीं अब यूजर के इस ट्वीट पर अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। कंगना…

Read More

बिग बॉस 7 के कंटेस्टेंट एजाज खान को एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) ने ड्रग केस में हिरासत में ले लिया है और उनसे आठ घंटे तक पूछताछ की। रिपोर्ट्स के अनुसार शनिवार को मुंबई के सबसे बड़े ड्रग सप्लायर फारूख बटाटा के बेटे शादाब बटाटा की गिरफ्तारी हुई थी। शादाब बटाटा कई बॉलीवुड सेलेब्स को ड्रग सप्लाई करता था। शादाब बटाटा की गिरफ्तारी के बाद इस  मामले में एजाज खान का नाम सामने आया, जिसके बाद एनसीबी ने एजाज खान को गिरफ्तार कर लिया है। एजाज खान पर बटाटा गैंग का हिस्सा होने का आरोप है। इसके साथ ही एनसीबी…

Read More

‘दंगल’ गर्ल सान्या मल्होत्रा इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ”पगलैट’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके अभिनय को फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी सान्या के अभिनय को जमकर सराहा है और सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ भी की है। कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर सान्या के एक पोस्ट को रीट्वीट करते हुए लिखा-‘वह इतनी अच्छी हैं… मैं खुश हूं कि लोग उनका टैलेंट पहचान रहे हैं, मैंने सुना है कि #पगलैट ऑन नेटफ्लिक्स  अदभुत काम कर रही है… तुम्हारे लिए बहुत खुश हूँ सान्या…

Read More

सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने कहा कि पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन के साथ तनाव के बीच भारत ने ए​​क इंच जमीन नहीं गंवाई है और न भविष्य में खोएंगे। उन्होंने कहा कि हम उसी जगह हैं, जहां हम वार्ता शुरू करने से पहले थे। उन्होंने ​कहा कि ​सेना​ की आंतरिक जांच के बाद अब भर्ती घोटाला ​की जांच सीबीआई को सौंपी गई है। ​​अगर ​​सेना में किसी की गलत तरीके से भर्ती हुई है, तो ​​जांच के बाद उन्हें बर्खास्त कर दिया जायेगा।​​​ सेना प्रमुख ने कहा कि चीन से विवाद के पहले भारत का जिन इलाकों पर अधिकार था, वो अब भी बना…

Read More

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा से बात कर उनका कुशलक्षेम पूछा और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, “पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा से बात कर उनके व उनकी पत्नी के स्वास्थ्य की जानकारी ली है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।” दरअसल, देवगौड़ा और उनकी पत्नी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने आज ट्वीट कर यह जानकारी दी। पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा, “जांच से पता चला है कि मैं और मेरी पत्नी चेन्नम्मा कोरोना संक्रमित हैं। हमने खुद को एकांतवास में कर लिया है। मैं…

Read More

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार को पेट में दर्द होने की वजह से मंगलवार को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में शरद पवार की पत्नी प्रतिभाताई पवार व सांसद बेटी सुप्रिया सुले उपस्थित हैं। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि बुधवार को दिन में तीन बजे शरद पवार के गॉल ब्‍लैडर का ऑपरेशन किया जाएगा। टोपे ने अस्पताल के बाहर कार्यकर्ताओं से भीड़ जमा न करने की अपील की है। जानकारी के अनुसार रविवार को शरद पवार की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया…

Read More