Author: shivam kumar

कारोबारी सप्‍ताह के आखिरी दिन और होली से पहले शुक्रवार को शेयर बाजार में बेहतर लिवाली देखने को मिली। बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 568.38 अंक या 1.17 फीसदी की बढ़त के साथ 49,008.50 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 182.40 अंक या 1.27 फीसदी की बढ़त के साथ 14,507.30 अंक पर पहुंच गया। कारोबार के अंत में बजाज फाइनेंस का शेयर सबसे ज्‍यादा करीब 4 फीसदी चढ़ गया। साथ ही टाइटन, एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारती एयरटेल, बजाज ऑटो और नेस्ले इंडिया के शेयर भी लाभ में रहे। वहीं, दूसरी ओर…

Read More

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता व राजनेता परेश रावल कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इस बात की जानकारी खुद परेश रावल ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर दी है। परेश रावल ने ट्वीट कर लिखा- ‘दुर्भग्यपूर्ण, मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं। पिछले 10 दिनों से जो भी कोई मेरे संपर्क में आया हो वे कृपया खुद की जांच करा लें।’ इस पोस्ट के बाद फैंस उनके जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं और उन्हें अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने की भी हिदायत दे रहे हैं। गौरतलब हैं कोरोना संक्रमित होने से पहले परेश रावल ने इसी…

Read More

रंगों का त्योहार होली भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है और यह त्योहार अधूरा सा लगता है अगर इसमें फिल्मी गीतों का मजा ना हो। आइये आज हम आपको बताते हैं बॉलीवुड के उन पांच गीतों के बारे में जो आपको झूमने पर मजबूर कर देंगी। रंग बरसे भीगे चुनरवाली (सिलसिला) साल 1981 में अमिताभ बच्चन, रेखा, जया पर्दा और संजीव कुमार स्टारर फिल्म सिलसिला का गाना ‘रंग बरसे भीगे चुनरवाली’ के बिना होली का त्योहार कुछ अधूरा सा लगता है। यह गाना आज भी दर्शकों के बीच में काफी पसंद किया जाता है। अमिताभ बच्चन की ख़ूबसूरत…

Read More

मनोरंजन जगत की कई हस्तियां कुछ समय पहले शादी के बंधन में बंधी हैं और इस साल वह शादी के बाद अपनी पहली होली मनाएंगी। आइये जानते हैं इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कौन हैं वो सेलिब्रिटीज जो इस साल शादी के बाद मनाएंगे अपनी पहली होली। इस लिस्ट में पहला नाम आता है वरुण धवन और नताशा दलाल फिल्म अभिनेता वरुण धवन और फैशन डिजाइनर नताशा दलाल इस साल साथ में अपनी पहली होली मनाएंगे। वरुण और नताशा ने लम्बे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इसी साल 24 जनवरी को परिवार की सहमति से मुंबई के अलीबाग स्थित…

Read More

फिल्म ‘लवयात्री’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले अभिनेता आयुष शर्मा सोशल मीडिया पर काफी सक्रीय रहते हैं और अक्सर अपनी और फैमिली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। इस बार भी आयुष ने एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर फैंस के साथ साझा की है। इस तस्वीर में आयुष अपनी पत्नी व अभिनेता सलमान खान की बहन अर्पिता के साथ बहुत ही बोल्ड अवतार में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में दोनों एक-दूसरे को ऐसे निहार रहे हैं मानों कुछ कह रहे हैं। इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए आयुष ने लिखा – ‘हमेशा…

Read More

 ​​​रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कोरिया गणराज्य के रक्षा मंत्री (आरओके) ​​सु​ह​ वुक ने​ शुक्रवार को रक्षा सहयोग पर द्विपक्षीय वार्ता की।​​ ​​भारत और ​कोरियाई सेना के बीच रक्षा और सुरक्षा ​सम्बन्ध पिछले कुछ वर्षों में तेजी से ​मजबूत हुए हैं​।​ दोनों देशों के बीच हुई वार्ता में लंबे समय से चली आ रही द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी को मजबूत करने के लिए ​​परस्पर रक्षा सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया।​​।   बैठक के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ​कोरिया गणराज्य के रक्षा मंत्री सुह वुक के साथ उत्कृष्ट विचार-विमर्श हुआ। हमने भारत और आरओके के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करने और आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।​ राजनाथ सिंह और ​​​सु​ह​ वुक​ ​ने…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल और असम के मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने की अपील की है।    पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हो चुका है। बंगाल के 5 जिलों की 30 विधानसभा सीटों पर जबकि असम की 47 सीटों के लिए मतदान हो रहा है।     प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, “असम में पहले चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है। मतदाताओं से अपील है कि वह रिकॉर्ड संख्या में मतदान करें। मैं खासकर अपने युवा मित्रों से वोट डालने…

Read More

क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। यह जानकारी खुद सचिन तेंदुलकर ने अपने प्रशंसकों को ट्वीट कर दी है। उन्होंने ट्वीट में कहा है कि उनके संपर्क में आने वाले लोग खुद अपना कोरोना टेस्ट करवा लें। सचिन तेंदुलकर ने शनिवार सुबह अपने ट्वीट में कहा है कि उनके पूरे परिवार का कोरोना टेस्ट करवाया गया था। इनमें से सिर्फ उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है, बाकी घर के सभी लोगों का कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है। सचिन तेंदुलकर ने कहा कि वे अपने घर में ही रहकर इलाज करवा रहे हैं। सचिन तेंदुलकर अपने घर में एकांतवास…

Read More

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी बांग्लादेश यात्रा के दूसरे दिन की शुरुआत जशोरेश्वरी काली मंदिर में पूजा अर्चना कर की। मां काली के दर्शन करने के बाद शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी ने मंदिर के निकट एक कम्यूनिटी हॉल की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज मुझे मां काली के चरणों में आने का सौभाग्य मिला है। जब मैं 2015 में बांग्लादेश आया था तो मुझे मां ढाकेश्वरी के चरणों में शीश झुकाने का अवसर मिला था। उन्होंने कहा कि मानव जाति आज कोरोना के कारण अनेक संकटों से गुजर रही है, मां से प्रार्थना…

Read More

पश्चिम बंगाल में 27 मार्च को होने वाले पहले चरण के मतदान से पहले बांकुड़ा जिले के जयपुर विधानसभा इलाके में सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के एक दफ्तर में बम ब्लास्ट हुआ है। दोपहर के समय पार्टी दफ्तर में अचानक जोरदार आवाज के साथ विस्फोट होने के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। सिलेंडर ब्लास्ट होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पार्टी ऑफिस के अंदर बम ब्लास्ट होने के तस्दीक की है। भाजपा ने इसे लेकर सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाना शुरू कर दिया है। पार्टी का कहना है कि चुनाव के समय हिंसा फैलाने…

Read More

 ​कोरियाई रक्षा मंत्री सुह वूक ने शनिवार सुबह आगरा में सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे के साथ भारतीय सेना के पैराट्रूपर्स का अभ्यास देखा। ​लगभग आधे घंटे तक चले इस अभ्यास ​में 25 पैराट्रूपर्स ने युद्धक प्रदर्शन किया। पैराट्रूपर्स ने लगभग 12 हजार फीट की ऊंचाई पर एक विमान से पैरा ड्रॉपिंग की। ​वूक द्विपक्षीय रक्षा और सैन्य सहयोग बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करते हुए तीन दिवसीय भारत यात्रा ​पर आए हैं।​ उन्होंने ​रक्षा संबंधों को मजबूत करने पर भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ व्यापक बातचीत की है। अपनी तीन दिवसीय यात्रा के आखिरी दिन शनिवार को ​कोरियाई रक्षा…

Read More