पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र में भाजपा और तृणमूल की चुनावी जंग दिलचस्प बनी हुई है। प्रचार के आखिरी दिन क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री ने अमित शाह ने रोड शो किया है। केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने दावा किया है कि शुभेंदु अधिकारी इस सीट पर ममता बनर्जी को प्रचंड मतों से हराएंगे। मंगलवार को नंदीग्राम में भाजपा उम्मीदवार शुभेन्दु अधिकारी के समर्थन में अमित शाह ने रोड शो किया। इस रोड शो के दौरान लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था। इस मौके पर क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चुनौती देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया…
Author: shivam kumar
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केरल की वामपंथी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्षों से राज्य में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) और लेफ्ट डेमोक्रिटक फ्रंट (एलडीएफ) एक समझौते के तहत राज्य की जनता को गुमराह करती रही है। किंतु, अब राज्य की जनता और पहली बार मतदान करने वाले युवा यूडीएफ और एलडीएफ को खारिज करने का मन बना चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को कहा कि एलडीएफ और यूडीएफ का मकसद केवल वोट बैंक की राजनीति करना और अपनी जेबें भरना है। वे पलक्कड़ की एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अपनी बात रख रहे थे।…
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने मंगलवार को दिल्ली हर्ट एंड लंग इंस्टीट्यूट में कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज ली। उनके साथ उनकी पत्नी नूतन गोयल ने भी कोरोना की वैक्सीन ली। इस मौके पर डॉ. हर्षवर्धन ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि कोरोना वैक्सीन लेने के बाद उन्हें व उनकी पत्नी को किसी तरह का साइड इफेक्ट्स नहीं अनुभव हुआ। वैक्सीन के बारे में सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे भ्रम पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि वैक्सीन पूरी तरह से असरदार है इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लेने…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस दावे पर तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने करारा हमला बोला है जिसमें शाह ने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल में बड़े अंतर से जीतेगी और 200 सीट हासिल करेगी। डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि बंगाल में भाजपा का माइंडगेम काम नहीं करेगा। शाह के दावे पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, ब्रायन ने ट्वीट किया, माइंडगेम खेलने से कुछ नहीं होगा, मो-शा। आप अपनी सीटों की भविष्यवाणी गुजरात जिमखाना में करें। यह बंगाल है। खेला होबे। उन्होंने आगे दावा किया कि टीएमसी पहले चरण के चुनाव…
भारतीय वायुसेना की ताकत अप्रैल महीने में और बढ़ने वाली है. अप्रैल में कम से कम 10 राफेल जेट भारतीय वायुसेना में शामिल होंगे. पहले ही 11 राफेल भारत पहुंच चुके हैंः इसके साथ ही भारतीय वायुसेना में राफेल विमानों की संख्या बढ़कर 21 हो जाएगी. पहले ही 11 राफेल भारत पहुंच चुके हैं और अंबाला स्क्वॉड्रन में शामिल हैं. इससे चीन और पाकिस्तान की हर चाल पर पैनी नजर रखने में मदद होगी. सरकार के सूत्रों ने बताया कि अगले दो से तीन दिनों के भीतर तीन राफेल विमान फ्रांस से सीधे उड़ान भरकर भारत पहुंचेंगे. विमानों में ईंधन हवा के…
बॉलीवुड के सबसे व्यस्तम हीरो में से एक अक्षय कुमार ने आज अपनी आगामी फिल्म ‘अतरंगी रे’ की शूटिंग पूरी कर ली हैं। इसकी जानकारी खुद अभिनेता ने सोशल मीडिया पर दी। इसके साथ ही अक्षय ने फिल्म से अपने नए लुक को भी फैंस के साथ साझा किया है। फिल्म के इस नए लुक में अक्षय एक जादूगर के रूप में नजर आ रहे हैं। उन्होंने काले रंग की हैट लगाई हुई है और उनके हाथ में ताश की एक पत्ती है। इसके साथ ही इस नए लुक में अक्षय मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं। गौरतलब है आनंद…
बॉलीवुड में रोमांटिक हीरो की छवि बना चुके अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों कोरोना संक्रमित हैं और सतर्कता बरतते हुए उन्होंने स्वयं को क्वारंटीन किया हुआ हैं, लेकिन इन सबके बावजूद कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया के जरिये फैंस से जुड़े हुए हैं। शनिवार को उन्होंने अपनी एक सेल्फी इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा की है। इसके साथ ही कार्तिक ने लिखा-‘मेरा लॉकडाउन तो हो गया, तुम्हारा नाइट कर्फ्यू तो हो!’ कार्तिक की इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ मनोरंजन जगत से जुड़ी हस्तियां भी जमकर प्रतिक्रिया दे रही हैं, वहीं वे कार्तिक के जल्द से जल्द स्वस्थ्य होने की प्रार्थना…
जनपद के सबसे बड़े हृदय रोग संस्थान में रविवार को प्रथम तल में अचानक आग लग गई। आग देख वार्ड में भर्ती मरीजों व तीमारदारों में चीख पुकार मच गई। आग की जानकारी पर अस्पताल स्टॉफ में हड़कंप मच गया और सभी लोग मरीजों को वार्ड से लेकर बाहर भागने लगे। सूचना पर दमकल पहुचा और आग के बीच मरीजों को निकालने के लिए रेस्क्यू जारी है। स्वरूप नगर थाना क्षेत्र के कार्डियोलॉजी हॉस्पिटल में रविवार की सुबह अचानक फर्स्ट फ्लोर पर आग लग गई। आनन-फानन में अस्पताल प्रशासन ने भर्ती मरीजों को बाहर निकालते हुए दमकल विभाग को सूचना…
अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की बेटियों की बात की। उन्होंने कहा कि शिक्षा, उद्यमशीलता से लेकर सैन्य बल और विज्ञान व तकनीक तक में देश की बेटियां अपनी अलग पहचान बना रही हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह दिलचस्प है कि इसी मार्च महीने में जब हम महिला दिवस का उत्सव मना रहे थे, तब कई महिला खिलाड़ियों ने ढेरों पदक और रिकॉर्ड अपने नाम किए। उन्होंने देशवासियों से भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली की चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वे हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दस हजार रन बनाने वाली पहली भारतीय…
मणिपुर के उखरुल जिला के घने जंगल में भीषण आग लगने की घटना सामने आयी है। घटना की जानकारी पर स्थानीय प्रशासन के साथ ही 12वीं एनडीआरएफ के जवान और फायर फाइटर के सौ से अधिक लोग आग को बुझाने में जुट गये हैं। पिछले दिनों नगालैंड और मणिपुर की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध जुको वैली में भी भयावह आग लगी थी जिसको बुझाने में कई दिन लगे थे। मणिपुर के उखरुल जिला प्रशासन ने रविवार को बताया कि हादसे की जानकारी गत 25 मार्च को 12वीं एनडीआरएफ को दी थी और आग बुझाने का आग्रह किया। इसके बाद 12वीं एनडीआरएफ के जवान 26…
कोरोना के खिलाफ भारत ने रविवार को एक और उपलब्धि हासिल कर ली। देश में कोरोना महामारी पर नियंत्रण के लिए अबतक कुल छह करोड़ से अधिक कोरोना के टीके दिये जा चुके हैं। पांच करोड़ से अधिक लोगों ने कोरोना का पहला या दोनों टीका लगवा लिया है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार रविवार सुबह तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक देशभर में 9,85,018 सत्रों के दौरान कुल 6,02,69,782 वैक्सीन के टीके दिए जा चुके हैं। सरकार ने अबतक स्वास्थ्य कर्मियों, अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धाओं और 60 वर्ष से अधिक उम्र व 45-60 वर्ष के गंभीर बीमारियों…
