नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को ‘परीक्षा पे चर्चा’ के नौवें संस्करण में देश के विभिन्न हिस्सों से यहां आए छात्रों से संवाद करते हुए कहा कि परीक्षा कभी भी जीवन का अंतिम लक्ष्य नहीं हो सकती। शिक्षा जीवन निर्माण का माध्यम है और उसका उद्देश्य सर्वांगीण विकास होना चाहिए। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे बीते समय की चिंता छोड़कर शेष समय का बेहतर उपयोग करने पर ध्यान दें और तनावमुक्त रहकर सीखने की प्रक्रिया का आनंद लें। मणिपुर की एक छात्रा के सवाल पर प्रधानमंत्री ने कहा कि जो बीत गया है उसकी गिनती करने…
Author: shivam kumar
इंफाल। मणिपुर के चूड़ाचांदपुर जिले में बीती रात को एक बार फिर से तनाव उस समय बढ़ गया, जब तुइबोंग इलाके में राज्य में नई बनी “लोकप्रिय सरकार” के विरोध में प्रदर्शन शुरू हो गए। तनाव बढ़ने के बाद ऐहतियातन भारी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया। सूत्रों के अनुसार, यह अशांति सुबह जल्दी शुरू हुई, जब कुकी विधायकों द्वारा लोकप्रिय सरकार को समर्थन देने पर प्रदर्शनकारियों में व्यापक गुस्सा फैल गया। प्रदर्शनकारियों ने चुने हुए प्रतिनिधियों पर समुदाय की भावनाओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया, खासकर अलग प्रशासनिक व्यवस्था की मांग के संदर्भ में। रिपोर्ट्स के…
रांची। रांची के जाने-माने बिल्डर और मेन रोड स्थित जेडी हाई स्ट्रीट मॉल के मैनेजिंग डायरेक्टर 45 वर्षीय अनुराग सरावगी ने गुरुवार देर रात ब्लेयर अपार्टमेंट के अपने आवास की छठी मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। घटना के समय वह फ्लैट में अकेले थे, जबकि उनकी पत्नी और दोनों बच्चे तमिलनाडु में रिश्तेदारों से मिलने गए हुए थे। देर रात तक पुलिस को कारणों का पता नहीं चला, लेकिन प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी देते हुए अपार्टमेंट के सुरक्षा गार्ड ने बताया कि गुरुवार की रात सभी सोने चले गए…
रांची । रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई, जिसके बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया और पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। बम निरोधक दस्ता पहुंचा, सघन जांच शुरू घटना की गंभीरता को देखते हुए झारखंड जगुआर का बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा। कोर्ट परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। हर संदिग्ध वस्तु की जांच की जा रही है। पुलिस ईमेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है। फिलहाल सुरक्षा…
झारखंड भवन दिल्ली में पिछले दिनों अवर सचिव गोपाल जी और फोर्थ ग्रेड कर्मचारी अवध के बीच हुई धक्का मुक्की और गाली-गलौज को कैबिनेट डिपार्टमेंट ने गंभीरता से लिया है। जानकारी के अनुसार इस मामले में कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। आवश्यक प्रक्रिया अपनाए जाते हुए दोषी कर्मी के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की पूरी संभावना है। जानकारी के अनुसार पिछले दिनों झारखंड भवन में पदस्थापित अवर सचिव गोपाल जी के साथ फोर्थ ग्रेड कर्मचारी अवध उलझ गया था। अवध अपनी सेवा संबंधी किसी विषय का निबटारा नहीं होने को लेकर अवर सचिव गोपाल जी के साथ…
पलामू: झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने पलामू जिले में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। शुक्रवार को एसीबी की टीम ने जिले के नौडीहा बाजार प्रखंड में छापेमारी कर रोजगार सेवक जितेंद्र कुमार राम को 7 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। क्या है पूरा मामला? मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी रोजगार सेवक ने एक ग्रामीण से कूप (कुआं) निर्माण की राशि आवंटित करने के नाम पर कमीशन की मांग की थी। लाभार्थी पहले ही आर्थिक तंगी से जूझ रहा था, ऊपर से सरकारी…
रांची अंतत: झामुमो ने भी नगर निकाय चुनाव में मेयर पद के प्रत्याशियों का समर्थन करने का फैसला कर लिया। लगातार मंथन के बाद झामुमो ने रांची नगर निगम के मेयर पद के लिए सुजीत विजय आनंद कुजूर, धनबाद में चंद्र शेखर अग्रवाल और हजारीबाग में विकास राणा को समर्थन देने का फैसला किया है। कुछ नगर निगम के मेयर पदों के लिए नामांकन करने वाले नेताओं को भी समर्थन देने का निर्णय लिया गया है। देर शाम तक सूची के अनाधिकृत रूप से जारी कर दिए जाने की संभावना है। समर्थित प्रत्याशियों के नाम इस प्रकार हैं। रांची-सुजीत विजय…
नई दिल्ली। हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। वैश्विक बाजार में बिकवाली और आरबीआई की मौद्रिक नीति के नतीजे से पहले सतर्कता के माहौल के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट का सिलसिला जारी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 212.16 अंक यानी 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 83,101.77 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 82.25 अंक यानी 0.32 फीसदी टूटकर 25,560.55 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स की 30 में से 16 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे…
रांची: झारखंड में सहायक आचार्य (प्राइमरी टीचर) नियुक्ति परीक्षा के परिणामों में हो रही देरी और टुकड़ों में रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया पर झारखंड हाइ कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति आनंदा सेन की अदालत ने इस मामले की सुनवाई करते हुए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) के सचिव को व्यक्तिगत रूप से शपथ पत्र दाखिल करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट रूप से पूछा है कि सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा (विज्ञापन संख्या 13/2023) का पूर्ण परिणाम आखिर कब तक जारी किया जाएगा? किस्तों में रिजल्ट जारी करने पर नाराजगी सुनवाई के दौरान अदालत ने JSSC…
रांची: झारखंड में आज का दिन प्रशासनिक और छात्र राजनीति के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज दोपहर 2 बजे प्रोजेक्ट भवन में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की अहम बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में युवाओं के भविष्य और हज यात्रियों की सुविधा से जुड़े कई बड़े प्रस्तावों पर अंतिम निर्णय लिए जाने की प्रबल संभावना है। JPSC उम्र सीमा: हजारों युवाओं की उम्मीदें टिकीं कैबिनेट बैठक का सबसे मुख्य एजेंडा 14वीं JPSC (संयुक्त असैनिक प्रतियोगिता परीक्षा) के अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में राहत देना है। हाल ही में आयोग द्वारा जारी…
नई दिल्ली। लोकसभा में 8 विपक्षी सांसदों के निलंबन और लगातार हंगामें के बीच गुरुवार को संसद भवन में विपक्षी दलों के फ्लोर नेताओं की अहम बैठक हुई। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यालय में आयोजित इस बैठक में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी मौजूद रहे। इसी दौरान निलंबित सांसदों ने संसद भवन के मकर द्वार पर धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और राहुल गांधी को सदन में बोलने का अवसर दिए जाने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया। सांसदों ने कहा कि जब तक नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सदन में…
