Author: shivam kumar

नई दिल्ली/रांची। देवघर त्रिकूट रोपवे दुर्घटना मामले में सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड सरकार और झारखंड पर्यटन विकास निगम (JTDC) को नोटिस जारी किया है। न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश और न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने दामोदर रोपवे एंड इंफ्रा लिमिटेड (DRIL) की याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार से उसका पक्ष रखने को कहा है। कंपनी ने सरकार द्वारा उसे पांच साल के लिए ब्लैक लिस्ट किए जाने के फैसले को चुनौती दी है। 10 अप्रैल 2022 को हुई इस भीषण दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी और 59 लोग घंटों तक फंसे रहे थे, जिन्हें…

Read More

पटना। बिहार में पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र से पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को बीती आधी रात 31 साल एक पुराने मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। पटना पुलिस ने यादव को मंदिरी इलाके में घर से गिरफ्तार किया। भारी पुलिस बल के साथ एसपी सिटी भानु प्रताप सिंह और एसएसपी कार्तिकेय शर्मा के नेतृत्व में टीम पहुंची थी। गिरफ्तारी पर समर्थकों ने विरोध जताया और नारेबाजी की। पप्पू यादव दिल्ली से पटना लौटे ही थे कि पुलिस टीम उनके घर पहुंच गई। अफसरों और पांच थानों की टीम ने वारंट दिखाते हुए गिरफ्तारी की । पप्पू यादव…

Read More

भोपाल। उच्चतम न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत आज पहली बार सीजेआई बनने के बाद भोपाल दौरे पर आ रहे हैं। राजधानी स्थित नेशनल ज्यूडिशियल एकेडमी में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में वे देशभर के उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों और वरिष्ठ न्यायाधीशों के साथ न्याय व्यवस्था को अधिक प्रभावी, सुलभ और जन-केंद्रित बनाने पर मंथन करेंगे। इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देश के 25 से अधिक उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश और कई वरिष्ठ न्यायाधीश हिस्सा लेंगे। उल्‍लेखनीय है कि लंबे समय बाद इतने बड़े स्तर पर देशभर के उच्च न्यायालयों के प्रमुख एक मंच पर एकत्र हो रहे…

Read More

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के दक्षिण-पूर्वी इलाके में शुक्रवार की नमाज के दौरान हुए आत्मघाती हमले से हाहाकार मचा हुआ है। हमलावर ने इमामबाड़े के अंदर खुद को उड़ा लिया। इस हमले में कम से कम 32 लोग मारे गए और 169 अन्य घायल हो गए। इस हमलावर के दो भाइयों और परिवार की एक महिला को हिरासत में लिया गया है। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने विस्फोट पर गहरा शोक जताया है। जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आत्मघाती हमलावर ने इस्लामाबाद के तरलाई इलाके में इमामबाड़ा खदीजा अल-कुबरा के द्वार पर खुद को उड़ा…

Read More

नंदी हॉल में बैठकर डेढ़ घंटे किए दर्शन, बोले- भक्ति का अनुभव अद्भुत है उज्जैन। बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक मीका सिंह शनिवार तड़के करीब चार बजे विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। वे तड़के होने वाली भस्म आरती में शामिल हुए और नंदी हॉल में बैठकर लगभग डेढ़ घंटे तक भगवान महाकाल के दर्शन किए। आरती के दौरान मीका सिंह पूरी तरह भक्ति में लीन नजर आए। आरती के पश्चात उन्होंने देहरी से पूजन कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। मीका सिंह इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। इसी दौरान वे उज्जैन पहुंचकर श्री महाकालेश्वर मंदिर…

Read More

खूंटी। तोरपा विधानसभा क्षेत्र की जर्जर, लंबित और प्रस्तावित सड़कों के निर्माण और सुदृढ़ीकरण को लेकर विधायक सुदीप गुड़िया ने शनिवार को झारखंड मंत्रालय पहुंचकर पथ निर्माण विभाग के अभियंता प्रमुख से मुलाकात की और क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़कों की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की। मुलाकात के दौरान विधायक ने अभियंता प्रमुख को बताया कि तोरपा क्षेत्र की कई सड़क लंबे समय से जर्जर अवस्था में हैं, जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों के लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इन सड़कों के पुनर्निर्माण, उन्नयन तथा लंबित योजनाओं को शीघ्र स्वीकृति देने का…

Read More

एम्बुलेंस लापरवाही के मामले लगातार बढ़े….. बरवाडीह। बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की संवेदनहीनता थमने का नाम नहीं ले रही है। ताज़ा मामले में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित 45 वर्षीय राजू राम (पिता स्व. छठु राम), निवासी पैरा, बरवाडीह को शनिवार को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया था। लेकिन एम्बुलेंस में डीजल नहीं होने के कारण मरीज को घंटों अस्पताल परिसर में ही तड़पता छोड़ दिया गया।परिजनों के अनुसार अस्पताल प्रबंधन की ओर से स्पष्ट रूप से कहा गया कि जब तक एम्बुलेंस के लिए 600 रुपये डीजल के नहीं दिए जाएंगे, तब तक मरीज…

Read More

बरवाडीह। संत अन्ना बालिका मध्य विद्यालय, चैनपुर की छात्राओं ने शनिवार को शैक्षणिक भ्रमण के तहत बेतला नेशनल पार्क, सुग्गा बांध, नेतरहाट सहित अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया। इस शैक्षणिक यात्रा का नेतृत्व विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सि. ललिता सोरेंग ने किया। भ्रमण में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्राओं की सक्रिय भागीदारी रही।शनिवार को बेतला नेशनल पार्क भ्रमण के दौरान छात्राओं की मुलाकात बरवाडीह प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) रेश्मा रेखा मिंज से हुई। इस अवसर पर बीडीओ रेश्मा रेखा मिंज ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शैक्षणिक भ्रमण बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाता है।…

Read More

रांची। झारखंड के चर्चित हजारीबाग वन भूमि घोटाला मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो( एसीबी) ने शुक्रवार को निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे के खिलाफ विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। विनय चौबे भ्रष्टाचार मामले में जेल बंद है। एसीबी ने विनय चौबे को 11 जनवरी को इस घोटाले के सिलसिले में रिमांड पर लिया था। उनसे लंबी पूछताछ के बाद साक्ष्यों के आधार पर यह चार्जशीट तैयार की गयी है। इस मामले में उनके करीबी व नेक्सजेन आटोमोबाइल के मालिक विनय सिंह पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके है। यह मामला उस समय का है जब विनय चौबे…

Read More

विशेष बागी उम्मीदवारों के मैदान में उतरने से रोमांचक हो गया है मुकाबला सभी पार्टियों में शुरू हो गयी है बागी उम्मीदवारों को मनाने की कोशिश कैसे होगा डैमेज कंट्रोल मंथन का दौर लगातार चल रहा झारखंड में 48 नगर निकायों के चुनाव में नामांकन दाखिल करने का काम खत्म हो गया है। अब नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापस लेने की प्रक्रिया और फिर चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी। निकाय चुनाव वैसे तो गैर-दलीय आधार पर (बिना पार्टी सिंबल के) हो रहे हैं, लेकिन पर्दे के पीछे सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच ह्यपार्टी…

Read More

रांची। नगर निगम मेयर चुनाव के लिए नामांकन वापसी की समयसीमा समाप्त होते ही राजनीतिक दलों के आंतरिक समन्वय का नतीजा सामने आ गया है। भाजपा और झामुमो के कई नेताओं ने अपने पार्टी समर्थित आधिकारिक उम्मीदवारों के पक्ष में नामांकन वापस ले लिया, जिससे चुनावी मैदान साफ हो गया है। भाजपा की तरफ से राजेंद्र मुंडा, सुनील फकीरा कच्छप और संजय टोप्पो ने अपना नामांकन वापस कर लिया। पार्टी ने आधिकारिक तौर पर रोशनी खलखो का समर्थन किया है। इसी तरह, झामुमो के पांच नेताओं – कथरीना तिर्की, रामशरण तिर्की, अजीत लकड़ा, सुजीत कुमार कुजूर और वीरु तिर्की –…

Read More