रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) की बेंगलुरु यूनिट में लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए) का उत्पादन करने के लिए नये प्लांट का उद्घाटन किया। भारतीय वायुसेना के लिए एचएएल से 83 एलसीए विमानों की डील एयरो इंडिया-2021 के दौरान ही पूरी होनी है। उन्होंने कहा कि कई देशों ने तेजस एम-1ए की खरीद में दिलचस्पी दिखाई है और मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि बहुत जल्द भारत को विदेशों से तेजस एम-1ए खरीदने के ऑर्डर मिलेंगे। उन्होंने अगले 3-4 वर्षों के भीतर रक्षा विनिर्माण के क्षेत्र में 1.75 लाख करोड़ रुपये का लक्ष्य हासिल करने का विश्वास जताया। रक्षा मंत्री राजनाथसिंह आज सुबह चार…
Author: shivam kumar
चीन द्वारा सिक्किम बॉर्डर के पास नई सड़क और पोस्ट बनाने की खबर को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा है कि पीएम मोदी को हिम्मत कर सीमा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चीन के बारे में बोलना चाहिए। राहुल गांधी ने रविवार को केंद्र सरकार पर एक अन्य हमले में आरोप लगाया कि चीनी सेना सिक्किम में नई सड़क और चौकी बना रही है। राहुल ने ट्वीट में लिखा, ‘बहुत डरो मत, आज चीन के बारे में बात करने की हिम्मत करो।’ अपने ट्वीट के साथ…
मुंबई में नागरिकों के लिए 1 फरवरी से लोकल ट्रेन शुरू करने की तैयारी रेलवे विभाग ने कर ली है। साथ ही आम नागरिकों के लिए तय समय का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई करने की भी घोषणा की गयी है। पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता सुमित ठाकुर ने रविवार को बताया कि पश्चिम रेलवे ने आम यात्रियों के लिए 301 टिकट खिड़कियों को 642 शिफ्ट में शुरू करने की तैयारी कर ली है। रेलवे स्टेशनों पर स्थित 198 प्रवेश द्वार सोमवार से खोल दिए जाएंगे। सभी स्टेशनों पर लिफ्ट भी शुरू कर दी जाएगी। कोरोना की वजह से लॉकडाउन…
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस सांसद शशि थरूर और कई पत्रकारों पर दिल्ली के आईपी एस्टेट पुलिस स्टेशन में देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है। इस सभी पर गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर परेड से जुड़ी गलत जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करने का आरोप है। इस मामले में कांग्रेस नेता शशि थरूर के खिलाफ दायर देशद्रोह के मुकदमे की आलोचना हो रही है। उनका कहना है कि गलत के विरुद्ध आवाज उठाने से रोकने के लिए देश के कानून को हथियार बनाया जा रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने कहा है कि शशि थरूर व…
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) बल ने मणिपुर कैडर के 1999 बैच के आईपीएस अधिकारी लहरी दोरजी ल्हाटू को लद्दाख में चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर सैनिकों का नेतृत्व करने के लिए नया कमांडर नियुक्त किया है। वह इंस्पेक्टर जनरल (आईजी) दीपम सेठ की जगह लेंगे, जो लद्दाख में चीन के साथ एलएसी पर तैनात बल के जवानों की कमान संभाल रहे थे। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि उत्तराखंड कैडर के 1995 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी सेठ का तबादला आईटीबीपी मुख्यालय में कर दिया गया है। आईजी सेठ को उनके सामान पद पर तैनात किया…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पद्म पुरस्कार, कोरोना वैक्सीन अभियान, नई खेती के तरीके और महिलाओं के सफल प्रयासों समेत कई बिंदुओं का जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि 23 जनवरी को हमने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन को ‘पराक्रम दिवस’ के तौर पर मनाया और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की शानदार परेड भी देखी। संसद का बजट सत्र भी शुरू हो गया है। इन सभी के बीच पद्म पुरस्कारों की घोषणा भी हुई। राष्ट्र ने असाधारण कार्य कर रहे लोगों को उनकी उपलब्धियां और मानवता के प्रति उनके योगदान के लिए…
एक फरवरी से सिनेमा हॉल 100 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे। इस संबंध में सूचना प्रसारण मंत्रालय ने रविवार को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। लाकडाउन के कारण सिनेमा हाल बंद कर दिए गए थे, हाल ही में इसे दोबारा 50 प्रतिशत की क्षमता के साथ शुरू करने की इजाजत मिली थी। अब सिनेमा हाल में 100 प्रतिशत सीटें भरी जा सकेंगी। केन्द्रीय सूचना व प्रसारण मंत्रालय द्वारा जारी एसओपी के तहत सभागार और आम क्षेत्रों में कम से कम छह फीट की दूरी बनाए रखना अनिवार्य होगा। सिनेमा घर के प्रवेश करने वालों के लिए मास्क अनिवार्य होगा, सैनिटाइजर भी…
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले से आज शनिवार को एक छापेमारी में आठ तेंदुओं (लेपर्ड) की खालों सहित कई अन्य जानवरों के अंग बरामद किए। जिले में वन विभाग के वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा इस संयुक्त छापेमारी को अंजाम दिया गया। पुलिस ने इस मामले में एक शिकारी को भी पकड़ा है। छापेमारी में करीब आठ तेंदुओं की खालों के अतिरिक्त 38 भालुओं के पित्ताशय की थैली (गॉलब्लेडर) और 4 नर हिरणों की कस्तूरी बरामद की गई। मामले के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा एक जने को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सिंघू, गाजीपुर और टीकरी बॉर्डर पर इंटरनेट सेवाएं अस्थायी तौर पर बंद कर दी हैं. यह जानकारी शनिवार को एक अधिकारी ने दी. दिल्ली की इन सीमाओं पर किसान केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. अधिकारी ने बताया कि दिल्ली की तीन सीमाओं के अलावा इनसे लगे इलाकों में भी 29 जनवरी रात 11 बजे से 31 जनवरी रात 11 बजे तक इंटरनेट सेवाएं निलंबित रहेंगी. गौरतलब है कि 26 जनवरी को भी दिल्ली के कुछ हिस्सों में इंटरनेट सेवाएं अस्थायी तौर पर बंद कर दी गई थीं. गणतंत्र दिवस…
गाजीपुर बॉर्डर (Ghazipur Border) पर बीते गुरुवार शाम आंदोलन पूरी तरह बदल गया, राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) के भावुक वीडियो ने पश्चिमी उत्तरप्रदेश (West UP) के किसानों में आक्रोश पैदा कर दिया, रातों रात किसान अपना घर छोड़ बॉर्डर पर पहुंचने लगे है. अचानक हुए इस बदलाव में ऐसा लगने लगा है जैसे की अब ये लड़ाई कहीं न कहीं एक समुदाय और राज्य सरकार के बीच होने लगी है. हालांकि राकेश टिकैत ने इस बात को नकारा और कहा कि ये लड़ाई किसानों की ही है. दरअसल 28 जनवरी की सुबह गाजीपुर बॉर्डर पर ऐसा लगने लगा था, जैसे…
देश में कोरोना के मरीजों की संख्या एक करोड़ सात लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 13 हजार 083 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 1,07,33,131 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में 137 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,54,147 तक पहुंच गई है। शनिवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 1,69,824 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 1,04,09,160 मरीज स्वस्थ हो चुके…
