Author: shivam kumar

बॉलीवुड में गैंगस्टर, फैशन, काइट्स, वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई, डबल धमाल, तनु वेड्स मनु, मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी आदि कई सुपरहिट फिल्में दे चुकी  अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘धाकड़ और तेजस की तैयारियों को लेकर काफी व्यस्त चल रही हैं। इन सब के बीच कंगना रनौत ने अपनी एक और नई फिल्म की घोषणा गुरुवार को कर दी हैं। उनकी इस नई फिल्म का नाम होगा ‘मणिकर्णिका रिटर्न्स: द लीजेंड ऑफ दिद्दा’। कंगना रनौत ने ट्विटर पर इस फिल्म की घोषणा करते हुए लिखा-‘हमारा भारतवर्ष साक्षी रहा है झाँसी की रानी जैसे कई…

Read More

 इस वर्ष के गणतंत्र दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में कोई विदेशी राष्ट्राध्यक्ष या प्रमुख नेता शामिल नहीं होगा। कोरोना महामारी के मद्देनजर यह फैसला किया गया है। वर्ष 1966 के बाद यह पहला मौका होगा जब राजपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड के अवसर पर कोई विदेशी राष्ट्राध्यक्ष या प्रमुख नेता शामिल नहीं होगा। उल्लेखनीय है कि पहले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन परेड में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने वाले थे। हालांकि ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए स्वरूप के मामले सामने आने के बाद उन्होंने अपनी यात्रा को रद्द कर दिया। भारत ने…

Read More

भारतीय किसान यूनियन (मान) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद भूपिंदर सिंह मान (81) ने खुद को सुप्रीम कोर्ट द्वारा नामित चार सदस्यीय समिति से अलग कर लिया है। मान को शामिल किए जाने पर किसानों संघों ने आपत्ती जताई थी और कहा था कि वह पहले ही कृषि कानूनों का समर्थन कर चुके हैं। मान ने एक बयान जारी कर कहा, “मैं खुद को समिति से हटा रहा हूं और मैं हमेशा अपने किसानों और पंजाब के साथ खड़ा रहूंगा।” अपने बयान में किसान नेता ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कानूनों पर किसान यूनियनों के साथ बातचीत…

Read More

एलन मस्क दुनिया 189.7 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे अमीर आदमी बन चुके हैं. हाल ही में उन्होंने अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस को भी पीछे छोड़ दिया था. मस्क का बचपन काफी परेशानियों से घिरा हुआ था, लेकिन वह आज अपने दम पर दुनिया के सबसे अमीर आदमी बन गए हैं. बता दें बचपन में मस्क को ब्वॉयलर की सफाई का काम मिला था, जिसके लिए प्रति घंटा 18 डॉलर मिलते थे और आज वह प्रति घंटा करीब 140 करोड़ रुपये कमा रहे हैं. आइए आपको इनकी सक्सेस स्टोरी के बारे में बताते हैं कि…

Read More

आज का दिन यानि 14 जनवरी को पूर्व सैनिक दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस विशेष मौके पर सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवाने ने गुरुवार को कहा कि 2020 देश के लिए बहुत चुनौतीपूर्ण रहा. ऐसे स्थिति में जब पुरी दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही थी, सशस्त्र बल बहादुरी के साथ उत्तरी सीमाओं पर डटे रहें. बता दें कि सेना प्रमुख चीन के साथ सीमा गतिरोध की बात कर रहे थे. उन्होंने सशस्त्र सेना के वेटरन्स डे पर कहा कि पिछला साल हमारे देश और सशस्त्र बलों के लिए बहुत चुनौतीपूर्ण रहा था. सशस्त्र बल बहादुरी…

Read More

ट्रैफिक (Traffic Jaam) आम लोगों की एक खास समस्या, भारत के साथ साथ पूरी दुनिया के लिए ट्रैफिक जाम की समस्या बहुत बड़ी मुश्किल बन गई है. और सबसे बड़ी चिंता की बात है कि ट्रैफिक जाम की समस्या घटने की बजाये हर दिन बढ़ती जा रही है. स्कूल कॉलेज जाने में देरी, लेट से ऑफिस पहुंचना या फिर कोई इमरजेंसी की हालात में अस्पताल नहीं पहुंच पाता है इनसबका एक बड़ा कारण ट्रैफिक है. भारत समेत दुनिया के कई देश इस समस्या से जूझ रहे हैं. इसी को लेकर हाल ही में एक नेविगेशन कंपनी टॉम-टॉम ने करीब 56…

Read More

 निर्धारित नोटिस पीरियड पूरा किए बगैर नौकरी छोड़ना अब कर्मचारियों को भारी पड़ेगा। अगर कोई कर्मचारी बगैर नोटिस पीरियड पूरा किए अपनी नौकरी छोड़ता है तो उसे कंपनी द्वारा किए जाने वाले अंतिम भुगतान पर 18 प्रतिशत की दर से माल एवं सेवा कर GST) का भुगतान करना होगा। गुजरात अथॉरिटी ऑफ एडवांस रूलिंग ने अपने ताजा फैसले में कहा है कि यदि कोई कर्मचारी निर्धारित नोटिस पीरियड पूरा किए बगैर अपनी मौजूदा कंपनी को छोड़ता है तो उसे मिलने वाले अंतिम भुगतान पर 18 प्रतिशत जीएसटी का भुगतान करना होगा। यह पूरा मामला अहमदाबाद की एक एक्सपोर्ट कंपनी एमनील…

Read More

नए कृषि कानूनों के खिलाफ आज किसान आंदोलन का 50वां दिन हैं। हाड कंपा देने वाली ठंड में किसान दिल्ली के बॉर्डरों पर जमें हैं। साथ ही 26 जनवरी को होने वाली किसान ट्रैक्टर रैली को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने अब बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि किसान रैली लाल किले पर नहीं दिल्ली की सीमाओं पर ही आयोजित की जाएगी। भाकियू के नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने किसानों को एक खुला पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि ट्रैक्टर मार्च केवल हरियाणा और दिल्ली की सीमा पर ही होगा। उन्होंने…

Read More

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें भारतीय जनता पार्टी के सांसद साक्षी महाराज एक बड़ा बयान देते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो में साक्षी महाराज कह रहे हैं कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार चुनाव में बीजेपी की मदद की है और अब उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के चुनाव में भी करेंगे. वहीं अब इस मुद्दे पर कांग्रेस ने निशाना साधा है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि ओवैसी से गठजोड़ की सच्चाई सामने आ गई है. दरअसल, वायरल हो…

Read More

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के बागबाजार इलाके में  मां शारदा आवास के पास बस्ती में लगी आग में सैकड़ों मकान जलकर खाक हो गए हैं। इसकी वजह से हजारों लोग बेघर हो गए हैं। आग की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि रात 7:00 बजे के करीब लगी आग को काबू करने में अग्निशमन विभाग की 28 गाड़ियों को रात 2:00 बजे तक मशक्कत करनी पड़ी है, तब जाकर इस पर पूरी तरह काबू पाया जा सका है।  कोलकाता नगर निगम के प्रशासक और राज्य के शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा है कि…

Read More

किसान आंदोलन (Farmers Protest) को लेकर अब शिवसेना (Shivsena) भी सरकार पर हमलावर हो गई है. अपने मुखपत्र सामना (Saamna) में शिवसेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) सरकार और सुप्रीम कोर्ट दोनों पर निशाना साधा है. संपादकीय में दावा किया गया है कि सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय के कंधे पर रखकर बंदूक चलाई है. अखबार में लिखा गया है कि सरकार अदालत को आगे कर आंदोलन को खत्म करने की कोशिश कर रही है. खास बात है कि केंद्र और किसान पक्ष शुक्रवार को 9वीं बार आमने-सामने आ रहे हैं. सामना में लिखा है, ‘सर्वोच्च न्यायालय ने तीन…

Read More