भारतीय सेना अब तकनीकी युद्ध की तैयारी के चलते जल्द ही ‘ड्रोन रेजिमेंट’ बनाने की तैयारी में है। इसके लिए सेना ने हाल ही में महाराष्ट्र की एक कंपनी से 140 करोड़ का सौदा किया है। सेना के इन इरादों का नजारा शुक्रवार को सेना दिवस की परेड में भी पहली बार दिखा। सेना ने स्वदेशी ड्रोन के आक्रामक और नज़दीकी प्रदर्शन के साथ आज खुद को युद्ध के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित किया। झुंड ड्रोन का प्रदर्शन करने के साथ ही सेना ने ड्रोन प्रणाली को विघटनकारी तकनीक करार दिया, जो दुश्मन के इलाके में 50 किलोमीटर तक लक्ष्य को भेद सकती है। सेना दिवस की परेड में पहली बार दुश्मन के टैंकों, ईंधन डिपो, आतंकी ठिकाने और रडार…
Author: shivam kumar
आर्मी डे पर सुपरस्टार अक्षय कुमार ने जवानों के साथ खेला वॉलीबॉल सुपरस्टार अक्षय कुमार ने आज 73वें सेना दिवस के अवसर पर इंडियन आर्मी के जवानों के साथ मैदान में वॉलीबॉल खेलकर इस खास दिन का जश्न मनाया। उन्होंने इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो को फैंस के साथ साझा करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा- ‘आज आर्मी डे के खास मौके पर एक मैराथन को हरी झंडी दिखाने के दौरान बहादुरों से मिलने की बेहद खुशी हुई। खुद को वॉर्मअप करने के लिए वॉलीबॉल से बेहतर क्या विकल्प हो सकता है।’ सोशल…
कंगना रनौत ने राजीव मसंद पर साधा निशाना, मूवी माफियाओं को भी लिया आड़े हाथों अपने बेबाक बयानों के कारण हमेशा चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत ने फिल्म समीक्षक राजीव मसंद पर निशाना साधा है। दरअसल रिपोर्ट्स के अनुसार राजीव मसंद ने हाल ही पत्रकारिता जगत को अलविदा कह दिया और अब उन्होंने फिल्ममेकर करण जौहर से हाथ मिलाया है। राजीव मसंद फिल्ममेकर करण जौहर की धर्मा कॉर्नरस्टोन एजेंसी में बतौर सीईओ (चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर) काम करेंगे। इस खबर के सामने आने के बाद अभिनेत्री कंगना रनौत ने राजीव मसंद पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया…
केंद्र के तीन नये कृषि कानूनों पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाए जाने के बावजूद किसानों का प्रदर्शन जारी है। किसान, कानूनों को वापस लिये जाने की मांग पर अड़े हुए हैं। इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को देशवासियों से अपील की कि वे किसानों के हक के लिए आवाज उठाएं। उन्होंने कहा, “आइये हमारे अभियान का हिस्सा बनकर किसानों के लिए आवाज उठाइए और गूंगी-बहरी सरकार से काले कानून रद्द करने की अपील कीजिए।” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर ‘स्पीक अप फॉर किसान अधिकार’ नाम से एक कैंपेन शुरू किया है। उन्होंने लोगों…
देश में कोरोना के मरीजों की संख्या एक करोड़ पांच लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 15 हजार 590 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 1,05,27,683 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में 191 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,51,918 तक पहुंच गई है। शुक्रवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में 2,13,027 एक्टिव मरीज हैं। राहत भरी खबर है कि कोरोना से अब तक 1,01,62,738 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।…
गाजियाबाद पुलिस ने ऑपरेशन-420 के तहत गुरुवार को एक नेपाली युवक को गिरफ्तार किया है। वह भारतीय नागरिकता के विभिन्न पते, जन्मस्थान बदलकर फर्जी कागजात से पासपोर्ट बनवाने का प्रयास कर रहा था। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि एक मजदूर यूनियन ने शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था जिसकी जांच स्थानीय अभिसूचना इकाई से कराई गई। जांच में पता चला कि केएनजीडी इंजीनियरिंग कॉलेज हापुड़ रोड मोदी नगर तथा केएन मोदी इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के पद पर कार्यरत मेघराज शर्मा पहले भी दो बार विभिन्न पते बदल कर पासपोर्ट बनवाने के लिए अप्लाई कर चुका है। उसने तीसरी बार भी पासपोर्ट…
थलसेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने सेना दिवस पर कहा कि हमारे सैनिक हमारी ताकत हैं। बीता साल भारतीय सेना के लिए चुनौतियों से भरा था। इसी दौरान चीन ने एकतरफा रूप से एलएसी की यथास्थिति बदलने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि गलवान घाटी के बहादुरों का बलिदान बेकार नहीं जायेगा। कोई भी हमारे धैर्य की परीक्षा नहीं ले सकता। पिछले साल उत्तरी सीमाओं पर एक बड़ी चुनौती थी लेकिन चीन के रुख का दृढ़ता से जवाब दिया गया था। सेना प्रमुख शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में कैंट स्थित करियप्पा ग्राउंड में सेना दिवस परेड को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आप सभी उत्तरी सीमाओं पर चीन के साथ चल रहे…
देश के प्रथम नागरिक के समर्पण निधि के साथ ही श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान का शुक्रवार से विधिवत शुभारंभ हो गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राम मंदिर निर्माण के लिए पांच लाख एक सौ रुपये की समर्पण राशि का चेक श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि को सौंपा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि और विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के केंद्रीय कार्याध्यक्ष अलोक कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्वाह्न 11.15 बजे राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों में राममंदिर भवन निर्माण…
राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। राज्य की सत्ता का लक्ष्य लेकर बढ़ रही भाजपा का दावा है कि टीएमसी के 41 अन्य विधायक भाजपा की सदस्यता लेने के लिए तैयार हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने यह दावा किया है। उन्होंने कहा है कि तृणमूल कांग्रेस के 41 विधायक भाजपा के संपर्क में हैं जो पार्टी की सदस्यता लेना चाहते हैं। उनके नाम की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेजी गई है। जल्द ही इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।…
टेलीकॉम नियामक ट्राई ने 15 जनवरी से मोबाइल नंबर के अंको में बदलाव को लेकर मंजूरी दे दी है। इस नए नियम के तहत किसी भी लैंडलाइन से सेलफोन पर कॉल करने से पहले जीरो डायल करना अनिवार्य होगा। इससे अब डायलर नंबर 10 की जगह 11 अंकों का हो जाएगा। गौरतलब है कि अभी तक बिना फिक्स्ड लाइन से बिना जीरो लगाए कॉल की जाती है लेकिन इस नए नियम के लागू होने के बाद जीरो लगाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने आवंटित मोबाइल नंबर की सीरीज की डिटेल देने का भी निर्देश दिया है। उल्लेखनीय है कि मोबाइल…
सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने हाल ही में एक ऐसा ट्वीट किया है, जो उन्ही पर भारी पड़ गया है और फैंस उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल अमिताभ बच्चन ने अपने लेटेस्ट ट्वीट में क्रिकेट खिलाडियों को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है। अपने इस पोस्ट में उन्होंने उन 11 क्रिकेट खिलाड़ियों के नाम गिनाये है जो बेटी के पिता बने है। अमिताभ बच्चन ने अपने इस पोस्ट में लिखा-‘ ‘महेंद्र सिंह धोनी की पहले से ही एक बेटी है। क्या वह भविष्य की महिला क्रिकेट टीम की कप्तान बनेगी?’ इसके…
