Author: shivam kumar

 नेपाल में चल रहे सिसायी घमासान के बीच कम्युनिस्ट पार्टी के एक धड़े के अध्यक्ष पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ का भारत को लेकर विवादित बयान सामने आया है। ‘प्रचंड’ ने बुधवार को प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली पर भारत के इशारे पर सत्तारूढ़ दल को विभाजित और संसद को भंग करने का आरोप लगाया। नेपाल एकेडमी हॉल में अपने दल की बैठक को संबोधन दौरान प्रचंड ने कहा कि प्रधानमंत्री ने निकट अतीत में आरोप लगाया था कि ”एनसीपी के कुछ नेता भारत की शह पर उनकी सरकार को गिराने की साचिश रच रहे थे। ” प्रचंड ने कहा कि उनके…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को मकर संक्रांति, माघ बिहू और पोंगल की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने गुरुवार को ट्वीट करके कहा कि देशवासियों को मकर संक्रांति की बहुत-बहुत बधाई। मेरी कामना है कि उत्तरायण सूर्यदेव सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करें। इसी के साथ तमिल भाषा में भी उन्होंने पोंगल की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि तमिलनाडु के बहन और भाइयों को पोंगल की बधाई। यह उत्सव तमिल संस्कृति को दर्शाता है। कामना करता हूं कि सभी का जीवन स्वस्थ रहे और सफलता से परिपूर्ण हो। यह उत्सव सभी को…

Read More

जहरीली शराब से मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार रात 11 बजे तक चार लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 16 पर पहुंच गई थी। लेकिन मंगलवार-बुधवार की दरिम्यानी रात को पांच और लोगों की मौत हो गई। जिससे मरने वालों का आंकड़ा 21 पर पहुंच गया और फिर गुरुवार सुबह तक मरनेवालों का यह आंकड़ा अब 24 हो गया है। पुलिस की तरफ से दी गयी जानकारी के मुताबिक बीती रात छैरा गांव से 2 लोगों के शव पोस्टमार्टम के लिये मुरैना लाए गए हैं। वहीं, शराब कांड की जांच के लिए तीन…

Read More

 देश में कोरोना के मरीजों की संख्या एक करोड़ पांच लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 16 हजार 946 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 1,05,12,093 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में 198 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,51,727 तक पहुंच गई है। गुरुवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 2,13,603 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 1,01,46,763 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।…

Read More

दो दिन पहले एक बेटी के मम्मी-पापा बने अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी की एक झलक देखने के लिए दोनों स्टार्स के तमाम फैन्स बेकरार हैं. फैन्स को इंतजार है कि बेटी के पैदा होने की खबर सोशल मीडिया पर साझा करनेवाले विराट कोहली या फिर अनुष्का शर्मा कब अपनी नन्ही परी की फोटा दुनिया के साथ साझा करते हैं. मगर एबीपी न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक, फैन्स के इस इंतजार के बीच विराट कोहली और बच्ची को जन्म देने के बाद मुम्बई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती अनुष्का शर्मा‌ ने तमाम मीडिया, खासकर फोटोग्राफरों से एक…

Read More

 प्रसिद्ध फिजियोलॉजिस्ट और खेल विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. जिनाडीजस सोकोलोवस सीएसई बेंगलुरु में चल रहे राष्ट्रीय तैराकी शिविर को दौरा करेंगे। 11 जनवरी से शुरू तैराकी शिविर 21 फरवरी तक चलेगा, इस दौरान डॉ जिनाडीजस छह दिनों के लिए कैम्प का हिस्सा होंगे। उनके मौजूदगी से वरिष्ठ राष्ट्रीय शिविकर्ताओं के साथ श्रीहरि नटराज, कुशाग्र रावत और मिहिर अम्ब्रे जैसे टॉप्स के उभरते युवाओं को बेहतर तरीके से प्रशिक्षण का मौका मिलेगा। जिसका लाभ उनके अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल कौशल निखारने में मिलेगा।   डॉ. जिनाडीजस दो से सात फरवरी के बीच कैम्प में खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने और उनका खेल कौशल निखारने का…

Read More

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ‘पीएम फसल बीमा योजना’ के पांच साल पूरे होने पर कहा कि यह योजना किसानों को फसल कटने के बाद तक बीमा सुरक्षा देकर उनकी आय सुनिश्चित कर रही है। शाह ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, “पांच साल पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘पीएम फसल बीमा योजना’ के रूप में किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान से बचाने वाली एक दूरदर्शी योजना का शुभारंभ किया था। यह योजना किसानों को फसल कटने के बाद तक बीमा सुरक्षा देकर उनकी आय सुनिश्चित कर रही है।” गृहमंत्री शाह ने कहा, “हमारे किसानों की खेती आसान हो, उन्हें उनकी उपज…

Read More

 नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने ड्रग मामले में महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के दामाद समीर खान से पूछताछ शुरू कर दी है। समीर खान पर ड्रग पेडलर करण सजनानी से 20 हजार रुपये का ड्रग खरीदने का आरोप है। इसी मामले में पूछताछ के लिए एनसीबी ने समीर खान को समन जारी किया था। एनसीबी ने चेंबूर व बांद्रा में छापा मारकर 200 किलोग्राम ड्रग सहित करण सजनानी, राहिला फर्नीचरवाला, साहिस्ता फर्नीचरवाला को गिरफ्तार किया था। इसी मामले में छानबीन के दौरान करण सजनानी व समीर खान के बीच 20 हजार रुपये का ट्रांजेक्शन होने की जानकारी एनसीबी को…

Read More

 कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 14 जनवरी को पोंगल पर्व पर तमिलनाडु का दौरा करेंगे। यह वो जल्लीकट्टू से संबंधित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। कांग्रेस पार्टी की ओर से बताया गया है कि राहुल गांधी पोंगल के अवसर पर तमिलनाडु के दौरा करेंगे। साथ ही वो नए कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के आंदोलन का समर्थन भी करेंगे। तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी की ओर से राहुल गांधी के राज्य के दौरे की पुष्टि की गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के.एस. अलागिरी ने कहा है कि राहुल पोंगल के मौके पर हमारे साथ होंगे और किसान आंदोलन को लेकर…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को भोगी की बधाई दी है। उन्होंने बुधवार को ट्वीट करके कहा कि देशवासियों को भोगी की शुभकामनाएं दी। मैं प्रार्थना करता हूं कि इस खास दिन सभी के जीवन में सुख, समृद्धि लाए और सभी सेहतमंद रहे हैं। केन्द्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर समेत कई केन्द्रीय मंत्रियों ने देशवासियों को लोहड़ी की शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम फसल बीमा योजना के लाभार्थियो को भी बधाई दी। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि देश के अन्नदाताओं को प्रकृति के प्रकोप से सुरक्षा प्रदान करने वाली पीएम फसल बीमा योजना…

Read More

देश भर के ताप विद्युत गृहों को विद्युत उत्पादन के मामलें में पीछे ढकेलते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के अधीन कार्यरत छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर जनरेशन कंपनी के विद्युत संयंत्रों ने अव्वल होने का कीर्तिमान रचा है। भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय के अधीन कार्यरत केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) ने माह दिसम्बर 2020 के अपने प्रतिवेदन में इस अभूतपूर्व रिकार्ड को अंकित किया है। सीईए के अनुसार छत्तीसगढ़ विद्युत उत्पादन कंपनी के विद्युत गृहों ने 70.08 प्रतिशत पी.एल.एफ. प्रदर्शित किया जबकि राष्टीय स्तर पर देशभर के ताप विद्युत गृहों ने औसत 51.49 प्रतिशत पीएलएफ दर्ज किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने…

Read More