साल 2019 में रिलीज हुई विक्की कौशल अभिनीत सुपरहिट फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ के आज दो साल पूरे हो गए है। आदित्य धर निर्देशित यह फिल्म 11 जनवरी, 2019 को रिलीज हुई थी। फिल्म के दो साल पूरे होने पर फिल्म के निर्देशक आदित्य धर ने एक बार फिर विक्की कौशल के साथ फिल्म बनाने का ऐलान किया है और इस फिल्म का नाम होगा ‘द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा।’ इसकी जानकारी अभिनेता विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर कर फैंस को दी। विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के दो पोस्टर करते हुए लिखा-‘अभिभूत…
Author: shivam kumar
फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली खूबसूरत अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की नई फिल्म का ऐलान सोमवार को हो गया है। उनकी इस नई फिल्म का नाम होगा ‘गुड लक जैरी’। फिल्म में जाह्नवी लीड रोल में है और इस फिल्म की शूटिंग आज से पंजाब में शुरू हो गई है और फिल्म से जाह्नवी का फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया गया। खुद जाह्नवी कपूर ने फिल्म से अपने फर्स्ट लुक को सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा किया है। फिल्म के इस फर्स्ट लुक में जाह्नवी पटियाला सूट पहने और बालों को गूंथकर चोटी बनाए हुए…
फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली अब माता -पिता बन गए हैं। उनके घर एक नन्ही परी का आगमन हुआ है। पिछले कुछ दिनों से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुईं अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने आज दोपहर मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। इसकी जानकारी अनुष्का के पति विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को दी। विराट कोहली ने लिखा-‘हम दोनों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं…
पैन्गोंग झील के दक्षिण में गुरुंग हिल के पास 08 जनवरी को हिरासत में लिये पीएलए सैनिक को 72 घंटे बाद सोमवार सुबह 10.10 बजे चीन को सौंप दिया गया है। इसके पहले चुशूल-मोल्दो मीटिंग प्वाइंट पर दोनों देशों के सैन्य अधिकरियों के बीच बैठक हुई जिसमें निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कागजी कार्यवाही पूरी की गई। भारत की हिरासत में आने के बाद चीन की ओर से पीएलए सैनिक को लौटाने की गुहार लगाई गई थी। भारतीय सेना ने 08 जनवरी को सुबह पैन्गोंग झील के दक्षिण में गुरुंग हिल के पास भारतीय क्षेत्र में घूमते हुए चीन सेना के एक सैनिक को कब्जे…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आजादी के 75 साल पूरे होने पर 2022 तक पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य हासिल करने में कोयला क्षेत्र की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका होगी। शाह ने सोमवार को कोयला खनन क्षेत्र में ‘सिंगल विंडो क्लियरेंस सिस्टम वेब पोर्टल’ का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने देश की पहली वाणिज्यिक कोयला खनन नीलामी के सफल बोलीदाताओं को अधिकार पत्र भी सौंपे। कार्यक्रम में केंद्रीय कोयला, खनन और संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी तथा अनेक वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। इस अवसर पर अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में आत्मनिर्भर भारत के स्वप्न को पूरा…
देश में 16 जनवरी से शुरू होने वाले कोरोना टीकाकरण के लिए भारत सरकार ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से कोरोना वैक्सीन की एक करोड़ से अधिक खुराक खरीदने का ऑर्डर दिया है। वैक्सीन के लिए सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को सोमवार को मंजूरी मिली। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अदार पूनावाला ने जानकारी दी कि बाजार में कोविशील्ड का एक इंजेक्शन (खुराक) 1,000 रुपये में बेचा जाएगा जबकि भारत सरकार को इस पर प्रति डोज 200 रुपये की लागत आएगी। मंगलवार से वैक्सीन की डिलीवरी शुरू कर दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग माध्यम से बैठक करके टीके लगाने को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि प्रथम चरण में तीन करोड़ हेल्थ वर्कर्स के वैक्सीन का खर्च केंद्र सरकार देगी। पीएम मोदी ने कहा कि हम बूथ लेवल पर तैयारी कर रहे हैं। वैक्सीन को लेकर अफवाह न फैले, इसकी जिम्मेदारी राज्य सरकारों को सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने कहा कि दुनिया के 50 देशों में तीन-चार सप्ताह से वैक्सीनेशन का काम चल रहा है लेकिन अब भी करीब-करीब 2.5 करोड़ लोगों…
भारत की वैक्सीन के आपातकालीन मंजूरी मिलने के बाद अब ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो ने पीएम मोदी को खत लिखकर वैक्सीन की मांग की है। बायोटेक-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन की 20 लाख डोज की मांग की है। कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा निर्मित दो मिलियन कोविशिल्ड टीकों का अनुरोध किया गया। दो वैक्सीन की आपातकालीन मंजूरी के बाद अब दुनिया के तमाम देशों पर भारत की निगाहें हैं। भारत के डीसीजीआई ने सीरम इंस्टीट्यूट की वैक्सीन कोविशील्ड और भारत बायोटेक की वैक्सीन कोवैक्सीन को हरी झंडी दिखा दी थी। जिसके बाद अब राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो…
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने ”क्रोनी कैपिटलिज्म” पर शनिवार को चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि देश को सिर्फ पांच नहीं, बल्कि 500 कारोबारी घरानों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सरकार को एक ऐसा माहौल बनाने पर ध्यान देना चाहिये, जो सभी को बराबर मौके मुहैया कराता हो। चिदंबरम ने कहा, ”आज हमारे यहां क्रोनी कैपिटलिज्म है। इससे इनकार नहीं किया जा सकता है। मैं आपको क्रोनी कैपिटलिज्म के उदाहरण दे सकता हूं। आप भी यह उतना ही जानते हैं, जितना कि मैं जानता हूं। जब तक आपके यहां क्रोनी कैपिटलिज्म हावी रहेगा,…
पा प्रमुख और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला है. किसानों से लेकर अपराध के मुद्दों पर उन्होंने योगी सरकार पर निशाना साधा. फतेहपुर से लखनऊ जाते वक्त उन्होंने कहा कि किसान बिल को लेकर सपा पूरे प्रदेश में लगातार प्रदर्शन करती रही है. पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा, “अगर हमारी सरकार आएगी तो हम निश्चित तौर पर किसान और पत्रकार दोनों की मदद करेंगे.” “किसानों की मांगे माने बीजेपी सरकार” अखिलेश ने कहा कि सपा किसानों के आंदोलन का समर्थन करती है. सपा कहती है बीजेपी सरकार को किसानों की मांगों को…
कश्मीर घाटी में भारी बर्फबारी की वजह से करीब एक हफ्ते से बंद श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग को रविवार को यातायात के लिए खोल दिया गया. हालांकि, श्रीनगर और घाटी के कुछ इलाकों में ताजा हिमपात हुआ है. अधिकारियों ने बताया कि 260 किलोमीटर लंबा यह राजमार्ग कश्मीर को पूरे देश से साल भर जोड़े रखने का एक मात्र मार्ग है जिसे रविवार की सुबह यातायात के लिए खोल दिया गया. इस राजमार्ग से गुजरने की दी गई अनुमति: उन्होंने बताया, हालांकि, जम्मू से श्रीनगर की ओर जाने वाले यातायात को ही फिलहाल इस राजमार्ग से गुजरने की अनुमति दी गई…
