Author: shivam kumar

देश में कोरोना के मरीजों की संख्या एक करोड़ चार लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 15 हजार 968 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 1,04,95,147 पर पहुंच गई है। इस दौरान 202 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,51,529 तक पहुंच गई है। बुधवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 2,14,507 एक्टिव मरीज हैं। राहत की बात है कि कोरोना से अबतक 1,01,29,111 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश का रिकवरी…

Read More

 दिल्ली सरकार ने कहा है कि आगामी त्योहोरों और कोरोना के नए स्ट्रेन को देखते हुए हम कह सकते हैं कि अभी भी खतरा बरकरार है। इसलिए निजी अस्पतालों को अभी अपने यहां कम से कम 40 फीसदी आईसीयू बेड आरक्षित रखने के लिए कहा जाना जरूरी है। हाईकोर्ट इस मामले पर अगली सुनवाई 19 जनवरी को करेगा। जस्टिस नवीन चावला की बेंच ने दिल्ली सरकार से कहा कि वह 19 जनवरी तक स्थिति पर अपनी समीक्षा रिपोर्ट कोर्ट के सामने पेश करें। 28  दिसम्बर, 2020 को सुनवाई के दौरान दिल्ली सरकार ने 26 दिसम्बर, 2020 को हुई बैठक की स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की थी। दिल्ली…

Read More

आमिर खान की फिल्म दंगल से रातों रात स्टार बनने वाली फातिमा सना शेख ने अपना 28वां जन्मदिन पाली जिले के नारलाई फोर्ट में सोमवार रात केक काटकर मनाया। इस मौके पर अभिनेता अनिल कपूर और उनकी पूरी टीम मौजूद रहीं। फातिमा सना शेख चार दिन पहले ही नारलाई फोर्ट में फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में आईं थीं। रविवार को उनका जन्मदिन होने के अवसर पर नारलाई फोर्ट में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें इन अभिनेताओं के साथ फिल्म की पूरी यूनिट ने हिस्सा लिया। अभिनेता अनिल कपूर की आने वाली फिल्म थार को लेकर पाली और…

Read More

महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय विभाग के मंत्री धनंजय मुंडे के विरुद्ध उनकी साली (पत्नी की बहन) ने मुंबई के ओशिवरा पुलिस स्टेशन में दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। इसके बाद महिला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस सहित कई नेताओं व संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर मामले पर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है।    ओशिवरा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दयानंद बांगर ने मंगलवार को बताया कि महिला ने 10 जनवरी को सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे के विरुद्ध दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई है। इस मामले…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने तीनों कृषि कानूनों के अमल पर रोक लगा दी है। चीफ जस्टिस एसए बोब्डे की अध्यक्षता वाली बेंच ने इन कानूनों के अमल पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने इन कानूनों पर विचार करने के लिए चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।   सुप्रीम कोर्ट ने जो कमेटी बनाई है, उसमें साउथ एशिया इंटरनेशनल फूड पॉलिसी के डायरेक्टर प्रमोद कुमार जोशी, शेतकारी संगठन के अनिल घनवटे, भारतीय किसान यूनियन के भूपिंदर सिंह मान और कृषि विशेषज्ञ अशोक गुलाटी शामिल हैं। आज सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता मनोहर लाल शर्मा ने कहा कि किसान किसी कमेटी के सामने नहीं जाना…

Read More

 सिताबपुर क्षेत्र में मृत मिले चार कौओं में से दो में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है।  प्रशासन ने  प्रभावित एक किलोमीटर के दायरे में मुर्गे, मछली और अंडों की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। स्थिति पर नजर रखने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। उप जिलाधिकारी योगेश मेहरा ने मंगलवार को इस मसले पर पशुपालन विभाग, वन विभाग और नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि पांच दिन पूर्व  भोपाल स्थित फॉरेंसिक लैब में भेजे गए चार कौओं में से दो में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है।…

Read More

भारतीय सेना प्रमुख एमएम नरवणे ने कहा कि हम सिर्फ पूर्वी लद्दाख में ही नहीं बल्कि पूरे एलएसी पर अलर्ट हैं और हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। चीन और पाकिस्तान की मिलीभगत के संकेत हैं। हमें टू फ्रंट खतरे से निपटने के लिए तैयार रहना होगा। जनरल एमएम नरवणे मंगलवार को वार्षिक प्रेस वार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। जनरल नरवणे ने कहा कि हम ईस्टर्न लद्दाख पर ही नहीं बल्कि पूरे नॉर्दर्न बॉर्डर पर नजर रखे हैं। सेंट्रल कमांड में चीन और भारत के सैनिक आमने सामने नहीं हैं पर फ्रिक्शन पॉइंट वहां भी…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दूसरे राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव के समापन समारोह को संबोधित किया। इस दौरान महोत्सव के तीन राष्ट्रीय विजेताओं, जिसमें उत्तर प्रदेश से प्रथम विजेता उदिता मिश्रा, दूसरा स्थान पाने वाली महाराष्ट्र की अयती मिश्रा और तीसरे स्थान पर आए सिकिक्म के अविनभ मंगल ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और केन्‍द्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री किरन रिजिजु भी उपस्थित थे। विजेताओं के भाषण को ट्वीट करेंगे प्रधानमंत्री इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि वह फाइनल…

Read More

आख़िरकार चीनी सैनिकों को माइनस 30 पारा पहुंचने पर लद्दाख की बर्फीली पहाड़ियां छोड़कर भागना पड़ा है। भारतीय सैन्य बलों के प्रमुख सीडीएस बिपिन रावत और वायुसेना प्रमुख के दौरों के बीच अचानक चीनी सेना ने अपने करीब 10 हजार सैनिकों को पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) से हटा लिया है। भारतीय सीमा के पास 200 किलोमीटर के दायरे से चीन ने अपने सैनिक हटाए हैं। इसके विपरीत उच्च ऊंचाई की लड़ाइयों में सर्वश्रेष्ठ माने जाने वाले भारतीय सैनिक बर्फीली पहाड़ियों पर डटे हुए हैं।   पैन्गोंग झील के किनारे जमने लगे हैं, क्योंकि यहां का तापमान गिरकर शून्य से 30 डिग्री नीचे चला गया…

Read More

फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत का चर्चा में रहना कोई नई बात नहीं हैं। अब कंगना अपने लेटेस्ट ट्वीट की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। कंगना के इस ट्वीट से फैंस कयास लगा रहे हैं कि कंगना शायद राजनीति में कदम रख सकती हैं। अपने इस लेटेस्ट ट्वीट में कंगना ने लिखा -”एक दिन बीता और एक और केस लग गया, कुछ ऐसी राजनीतिक पार्टियां हैं जो कि मुझमें मंत्री समझ के निवेश कर रही हैं। एक नेता की तरह हर रोज में मुझे घेर लिया जाता है, कानूनी लड़ाइयां और विरोध होते हैं, ये सब तब हो रहा…

Read More

अभिनेत्री प्रीति जिंटा बेशक फिल्मी दुनिया से काफी समय से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया के जरिये वह फैंस से जुड़ी रहती हैं।  प्रीति ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने अपने परिवार के कोरोना को मात देने की खबर की पुष्टि है।  प्रीति ने इस खुशखबरी को अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर साझा भी किया है। अपने परिवार के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद के अपने अनुभव को शेयर करते हुए प्रीति ने लिखा-‘ तीन हफ्ते पहले मेरी मां भाई, उनकी पत्‍नी, बच्‍चे और मेरे अंकल कोविड…

Read More