Author: shivam kumar

डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआई), इंदौर की टीम ने रायपुर में 1500 किलो गांजे के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रविवार-सोमवार की दरमियानी रात रायपुर के अभनपुर इलाके में की गई। इस कार्रवाई को गुप्त रखा गया था। स्थानीय पुलिस को भी इसकी जानकारी नहीं दी गयी। डीआरआई सूत्रों के अनुसार गोपनीय सूचना मिली थी कि आंध्र प्रदेश से बड़ी मात्रा में गांजा महाराष्ट्र की ओर जाने वाला है। इस पर रविवार-सोमवार की दरमियानी रात रायपुर के अभनपुर क्षेत्र में डीआरआई की टीम ने ऑपरेशन को अंजाम दिया। एक ट्रक में खाद की बोरियों के बीच गांजा…

Read More

सुप्रीम कोर्ट किसान आंदोलन और कृषि कानूनों से जुड़े सभी मामलों की सुनवाई 11 जनवरी को करेगा। सुप्रीम कोर्ट ने आज एक और नई याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार को नोटिस जारी करते हुए उसे दूसरे मामलों के साथ टैग कर दिया। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने इस बात पर चिंता जताई कि किसानों के आंदोलन को लेकर कोई प्रगति नहीं हुई है। सुनवाई के दौरान अटार्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने कहा कि आगे आनेवाले कुछ दिनों में इस बात की पूरी संभावना है कि दोनों पक्ष किसी समझौते पर पहुंचें। नयी याचिका वकील मनोहर लाल शर्मा ने दायर किया है। याचिका में 1954 के संविधान संशोधन को चुनौती दी गई है। इस संशोधन के…

Read More

भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली आज यानी बुधवार को अस्पताल से घर नहीं लौट रहे हैं। वे स्वेच्छा से एक और दिन अस्पताल में गुजारेंगे।  पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार  उन्हें बुधवार  सुबह 11:30 बजे के करीब अस्पताल से छुट्टी मिल जानी थी। दादा को देखने के लिए बड़ी संख्या में समर्थक अस्पताल के बाहर एकत्रित हो गए थे। इसके अलावा बेहला  स्थित सौरव के आवास के बाहर भी समर्थकों की भारी भीड़ जुटी थी। लेकिन बाद में पता चला कि वह आज घर नहीं लौटेंगे। इसका निर्णय उन्होंने खुद लिया है।…

Read More

 देश में कोरोना के मरीजों की संख्या एक करोड़ तीन लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 18 हजार 088 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 1,03,74,932 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 264 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,50,114 तक पहुंच गई है। बुधवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 2,27,546 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 99,97,272 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।…

Read More

मध्य प्रदेश से एक विचित्र घटना सामने आई है, जिसमें एक महिला ने अपने धोखेबाज पति को 1.5 करोड़ रुपये के बदले तलाक देने पर सहमति जताई है। मामला तब सामने आया, जब नाबालिग ने भोपाल की एक पारिवारिक अदालत में मामला दायर कर दावा किया कि उसके पिता का उसकी एक सहयोगी के साथ शादी के बाद भी संबंध है। नाबालिग ने आरोप लगाया कि उसके घर पर उसके माता-पिता के बीच बहस होती है। नाबालिग ने कहा कि इससे उसकी और उसकी बहन की पढ़ाई में बाधा आ रही है। नाबालिग ने शिकायत दर्ज करने के बाद अदालत…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कोच्चि-मंगलुरु प्राकृतिक गैस पाइप लाइन का वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कोच्चि-मंगलुरू प्राकृतिक गैस पाइप लाइन एक राष्ट्र, एक गैस ग्रिड के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी। इस पाइप लाइन के लिए केरल और कर्नाटक के लोगों को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस पाइप लाइन ने न सिर्फ दो राज्यों को जोड़ने का काम किया है बल्कि इससे देश के आर्थिक विकास पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने इस पाइपलाइन के 10 लाभ गिनवाते हुए कहा कि…

Read More

चांदनी चौक स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर को तोड़े जाने को लेकर दिल्ली सरकार के खिलाफ मंगलवार को प्रदर्शन करने पहुंचे विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और उनको वाहनों में बैठाकर करीब दो किलोमीटर दूर ले जाकर छोड़ा। विहिप का कहना है कि इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। विहिप दिल्ली प्रान्त के प्रचार प्रसार प्रमुख महेंद्र रावत ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि प्रदर्शन कर रहे संगठन के 16 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी को कोतवाली थाने ले जाया गया है। पूर्व…

Read More

बॉलीवुड के मोस्ट लविंग कपल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में बने हुए हैं। बॉलीवुड गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक पर दोनों की साथ की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। हाल ही में इस कपल ने गोवा में एक साथ न्यू ईयर 2021 का वेलकम किया। इसके बाद ही मलाइका ने अपनी और अर्जुन की एक और तस्वीर शेयर कर इंस्टाग्राम पर धमाल मचा दिया। वहीं अब अर्जुन कपूर ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए मलाइका के प्रति अपनी दीवानगी जाहिर की है। दरअसल, मलाइका अरोड़ा एक बेहतरीन एक्ट्रेस और फिटनेस फ्रीक होने…

Read More

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में पिछले साल हुए दंगे (Delhi Riots 2020) से जुड़े मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है. कड़कडडूमा कोर्ट ने शरजील इमाम, उमर खालिद , देवंगना कलीता, आसिफ इकबाल तन्हा, नताशा नरवाल समेत अन्य आरोपियों की न्यायिक हिरासत को 19 जनवरी तक के लिए बढ़ा दिया है. ये लोग यूएपीए के तहत जेल में बंद हैं. इन आरोपियों ने भी कोर्ट से शिकायत दर्ज कराई है कि उन्हें जेल में चार्जशीट की सॉफ्ट कॉपी मुहैया नहीं कराई जा रही है. इन आरोपियों की शिकायत पर कोर्ट 19 जनवरी को सुनवाई करेगा. दिल्ली हिंसा में गई…

Read More

देश में कोरोना के मरीजों की संख्या एक करोड़ तीन लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 16 हजार 375 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 1,03,56,854 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 201 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,49,850 तक पहुंच गई है। मंगलवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 2,31,036 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 99,75,958 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।…

Read More

उखरालसी श्मशान घाट पर रविवार को हुए हादसे में नामजद फरार ठेकेदार अजय त्यागी को पुलिस ने सोमवार रात में गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने अजय त्यागी की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इससे पहले पुलिस ने मुरादनगर नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी निहारिका चौहान, सहायक इंजीनियर सीपी सिंह व सुपरवाइजर आशीष को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया। जहां तीनों आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। उल्लेखनीय है कि रविवार को मुरादनगर में श्मशान घाट पर छत गिरने से 25 लोगों की मौत…

Read More