Author: shivam kumar

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. किरीट सोमैया ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) बहुत जल्द शिवसेना के एक और नेता को पंजाब एंड महाराष्ट्र को-आपरेटिव बैंक (पीएमसी) घोटाले में पूछताछ के लिए बुलाने वाला है। किरीट सोमैया ने उस शिवसेना नेता का नाम सार्वजनिक नहीं किया है। पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने मंगलवार को वीडियो जारी करते हुए बताया कि पीएमसी घोटाले में लाखों खाता धारकों के जीवन भर की कमाई सुनियोजित तरीके से गबन की गई है। इस मामले की जांच ईडी कर रही है। सोमवार को इस मामले में ईडी ने शिवसेना प्रवक्ता संजय राऊत की…

Read More

वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में घरेलू कामकाज में अधिकतम समय देने वाली महिलाओं को आर्थिक लाभ मिलने की वकालत की है। उन्होंने इस प्रकार के बेहतरीन आइडिया का स्वागत करते हुए कमल हासन की जमकर तारीफ की है। शशि थरूर ने मंगलवार को ट्वीट कर कमल हासन के उस विचार का स्वागत जरूरी है, जिसमें उन्होंने कहा है कि घर के काम को सैलरीड प्रोफेशन का दर्जा दिया जाना चाहिए और राज्य सरकारों को इसके लिए घर का काम करने वाली महिलाओं को मासिक भत्ता दिया जाना चाहिए। कांग्रेस नेता ने कहा कि इस…

Read More

 सैन्य और कूटनीतिक वार्ताओं में एलएसी पर गतिरोध खत्म करने की सहमति जताने वाले चीन ने एक बार फिर भारत को उकसाने वाली कार्रवाई की है। इस बार चीन ने उन इलाकों में भारतीय चौकियों के सामने टैंक तैनात किए हैं, जहांं भारत ने 29/30 अगस्त के बाद कैलाश रेंज की रणनीतिक ऊंचाइयों वाली पहाड़ियों पर सैन्य नियंत्रण हासिल किया था। पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारत और चीन के बीच चल रहे तनाव के बीच चीन की एक नई साजिश सामने आई है। चीन ने भारतीय चौकियों के सामने टैंकों को तैनात करके यह संदेश देने…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। तीन जजों की बेंच ने 2-1 के बहुमत से ये फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट के बहुमत के फैसले में ज़मीन का डीडीए की तरफ से लैंड यूज़ बदलने को सही करार दिया गया है। कोर्ट ने पर्यावरण क्लियरेंस मिलने की प्रक्रिया को सही कहा है। बहुमत के फैसले में निर्देश दिया गया है कि सेंट्रल विस्टा के निर्माण के दौरान स्मॉग टावर लगाए जाएं। इसके साथ-साथ निर्माण से पहले हेरिटेज कमेटी की भी मंजूरी लेने का आदेश दिया गया है। अल्पमत के फैसले में जस्टिस संजीव खन्ना ने…

Read More

 रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने सोमवार को कहा कि उसकी अनुबंध या कॉर्पोरेट खेती में प्रवेश करने की कोई योजना नहीं है लेकिन हम देश के किसानों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आरआईएल ने कहा कि हमने कभी भी कॉरपोरेट या कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग के लिए कृषि भूमि नहीं खरीदी और न ही इसकी कोई योजना थी। आरआईएल ने कहा कि उसकी सहायक कंपनी रिलायंस रिटेल सीधे किसानों से अनाज नहीं खरीदती है। रिलायंस ने बयान में कहा कि हम अपने आपूर्तिकर्ताओं पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) तंत्र, और / या कृषि उपज के लिए पारिश्रमिक मूल्य के लिए किसी भी…

Read More

कंगना रनौत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘धाकड़’ की तैयारियों में लगी हुई है। इस दौरान कंगना ने फिल्म से जुड़ी कई तस्वीरें एवं वीडियोज भी फैंस के साथ साझा  की है। वहीं अब कंगना की इस फिल्म में मेकर्स ने अवॉर्ड विनर मशहूर फ्रेंच डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी तेत्सुओ नगाता को टीम में शामिल किया है। इसकी जानकारी खुद कंगना ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर दी है। कंगना ने आगामी फिल्म ‘धाकड़’ की  टीम के साथ तीन तस्वीरें शेयर कीं हैं । इन तस्वीरों में कंगना तेत्सुओ नगाता और  टीम के अन्य सदस्यों के साथ नजर आ रही हैं।…

Read More

देश में कृषि कानून के विरोध में किसानों का आंदोलन काफी जोर -शोर से चल रहा है। किसान आंदोलन का आज चालीसवां दिन है और आज एक बार फिर किसानों की इस मुद्दे पर सरकार से बातचीत होने वाली है। इन सब के बीच दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने एक बार फिर किसानों का समर्थन करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा-‘”आज मेरे भाइयों को इंसाफ मिल जाए; जी जान से अरदास करता हूं। हर नेक रूह को सुकून मिल जाएगा।” सोशल मीडिया पर एक तरफ जहां धर्मेंद्र का यह पोस्ट वायरल हो रहा है,वहीं दूसरी तरफ किसानों का…

Read More

देश के कुछ राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश व हिमाचल प्रदेश सहित कुछ अन्य राज्यों में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद झारखंड में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। पशुपालन विभाग ने राज्य के सभी डीसी को इस संबंध में केंद्र सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी भेज दी है और तत्काल आवश्यक कदम उठाने को कहा है। विभाग से जारी निर्देश  में कहा गया है कि किसी भी पक्षी की अस्वाभाविक मृत्यु होने पर तत्काल इसकी सूचना पशुधन सेवाएं विभाग और अन्य अधिकारियों को दी जाए। पक्षी के बिसरे को जांच के लिए लैब भेजे जाने…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राष्ट्रीय मापिकी (मेट्रोलॉजी) कॉन्क्लेव का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने नेशनल एटोनोमिक टाइम स्केल और भारतीय निर्देशक द्रव्य भी देश को समर्पित किया। इसके साथ उन्होंने नेशनल एन्वायरमेंटल स्टैंर्ड लेबोरेटरी का भी शिलान्यास किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हमारे वैज्ञानिक देश का गौरव बढ़ाने रहे हैं। नया साल अपने साथ एक और बड़ी उपल्बधि लेकर आया है। भारत के वैज्ञानिकों ने दो-दो मेड इन इंडिया वैक्सीन बनाने मे सफलता पाई है। भारत में दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन कार्यक्रम शुरू होने जा रहा…

Read More

 कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों की अनदेखी को लेकर एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार को लगातार निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा है कि भीषण ठंड और बारिश के बीच सड़कों पर प्रदर्शन करने को मजबूर किसानों की सरकार को कोई परवाह नहीं है। उन्होंने कहा कि बीते 40 दिनों में किसानों ने जो भी सहा है, वो सरकार की क्रूरता दर्शाने के लिए काफी है, इसके बाद अब कुछ और देखना शेष नहीं। वायनाड से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने किसान आंदोलन के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए उन पर किसानों की परवाह…

Read More

 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी संभाग आयुक्तों, कलेक्टर, पुलिस महानिरीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने दो टूक लहजे में प्रदेश को माफिया मुफ्त बनाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि राज्य को माफिया मुक्त बनाना है। प्रशासन इस दिशा में और बेहतर ढंग से कार्य करें।असंभव कुछ नहीं है। संभव की सीमा जानने का एक ही तरीका है-असंभव से आगे निकल जाना। प्रदेश को हमें बहुत आगे ले जाना है। परफॉर्म करने वाला अधिकारी ही टिकेगा।   मुख्यमंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से…

Read More