देश में कोरोना के मरीजों की संख्या एक करोड़ तीन लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 16 हजार 505 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 1,03,40,470 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में 214 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,49,649 तक पहुंच गई है। सोमवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों मुताबिक देश में 2,43,953 एक्टिव मरीज हैं। राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 99,46,867 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि…
Author: shivam kumar
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व मंत्री विलासकाका पाटील (83) का सोमवार सुबह 5 बजे सातारा में निधन हो गया। पिछले एक महीने से सातारा के ही अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। विलासकाका पाटील ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1967 में जिला परिषद सदस्य के रूप में की थी। 1980 से 2014 तक विलासकाका पाटील लगातार 7 बार कराड विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। पिछले एक महीने से पाटील किडनी की बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज सातारा में ही एक निजी अस्पताल में हो रहा था। आज सुबह उनका अस्पताल में निधन हो गया।
मुरादनगर के श्मशान घाट गलियारे का लेंटर गिरने से हुए हादसे में सोमवार को पुलिस ने मुरादनगर नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी निहारिका सिंह, जूनियर इंजीनियर सीपी सिंह व सुपरवाइजर आशीष को गिरफ्तार कर लिया है। गलियारे का निर्माण करने वाला ठेकेदार अजय त्यागी फरार है। एसपी ग्रामीण इराज राजा ने बताया कि निहारिका सिंह, सीपी सिंह और आशीष को गिरफ्तार कर लिया गया है। ठेकेदार अजय त्यागी की तलाश चल रही है। इस मामले में रविवार की देर रात उखरालसी निवासी दीपक ने मुरादनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मुकदमा 304, 337, 338, 42, 409 आईपीसी की धाराओं…
नए साल में कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) का तोहफा देने के बाद सरकार अब इसे आम नागरिकों तक पहुंचाने का रोड मैप तैयार कर रही है। इस कड़ी में आज से पूरे देश में वैक्सीन का ड्राई रन शुरू हो रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने एक समीक्षा बैठक की और एक टीम का गठन किया है। कोविड-19 (Covid-19) टीकाकरण के ड्राई रन से आने वाली चुनौतियों की पहचान करके उसे जल्द से जल्द दूर करने की कोशिश की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि कोविड-19 टीकाकरण का पूर्वाभ्यास वास्तविक माहौल में…
अमेरिका से लीज पर दो सी-गार्जियन ‘अनआर्म्ड’ प्रीडेटर ड्रोन लेने के बाद अब भारतीय नौसेना हिन्द महासागर क्षेत्र में अपनी निगरानी क्षमताओं को बढ़ाना चाहती है। इसके लिए तत्काल 10 शिपबोर्न ड्रोन खरीदने जा रही है, जिसके लिए उसे केंद्र सरकार की मंजूरी मिल गई है। 1300 करोड़ की लागत से यह ड्रोन ग्लोबल टेेंडर के जरिए खरीदे जाएंगे। इसके बाद नौसेना जल्द ही इन्हें निगरानी और टोही गतिविधियों के लिए अपने बड़े युद्धपोतों पर तैनात करेगी। हाल ही में रक्षा मंत्रालय ने रक्षा खरीद पॉलिसी-2020 में बदलाव करके तीनों सेनाओं के लिए लीज पर हथियार लेने का प्रावधान किया था।…
देश भर में कोरोना वायरस का कहर थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है। इस बीच देश में आज से कोरोना वैक्सीनेशन के लिए केंद्र सरकार के आदेश पर ड्राइ-रन किया जा रहा है। इसके तहत केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने खुद दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में ड्राई रन का जायजा लिया। गुरु तेग बहादुर अस्पताल में ड्राई रन का जायजा ले रहे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से वैक्सीन को लेकर सवाल किया गया कि कि कोरोना वैक्सीन जैसे दिल्ली में फ्री होगी क्या वैसे ही सभी राज्यों में भी फ्री होगी। इस सवाल स्वास्थ्य मंत्री…
कोरोना वैक्सीन के वितरण को लेकर शनिवार को देशभर में ड्राई रन चलाया जा रहा है। इस मौके पर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने शनिवार को दिल्ली के गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल में कोरोना टीके को लेकर किए गए पूर्वाभ्यास (ड्राई रन) का जायजा लिया। मौके पर उन्होंने कहा कि कोरोना के टीके को जल्दी ही अनुमति मिलेगी। इसको लेकर ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया(डीसीजीआई) को अंतिम निर्णय लेना है। शुक्रवार को इसके लिए गठित विशेष समिति ने सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड वैक्सीन के लिए अपनी अनुशंसा दे दी है। अब फैसला डीसीजीआई को करना है। डॉ. हर्षवर्धन…
पिछले 37 दिनों से नए कृषि कानूनों के विरुद्ध आंदोलन कर रहे किसानों के लिए शनिवार की सुबह एक दुख भरी खबर लेकर आई। गाजीपुर बॉर्डर पर 60 वर्षीय एक किसान ने शौचालय में आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद किसानों में रोष बढ़ गया है और प्रशासन में खलबली मची हुई है। अभी तक पूरे देश में किसान आंदोलन में के दौरान आत्महत्या करने या अन्य कारणों से अब तक 42 किसानों की मौत हो चुकी है। इससे पहले संत राम सिंह व एक अन्य किसान खुदकुशी कर चुके हैं। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला अध्यक्ष चौधरी…
देश में कोरोना मरीजों की संख्या एक करोड़ तीन लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 19 हजार 078 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 1,03,05,788 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में 224 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,49,218 तक पहुंच गई है। शनिवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 2,50,183 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 99,06,387 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि…
भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने शुक्रवार को अपना 63वां स्थापना दिवस मनाया। डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ. जी सतीश रेड्डी ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और उन्हें आकाश मिसाइल प्रणाली का एक मॉडल भेंट किया, जिसे हाल ही में निर्यात के लिए मंजूरी दी गई है। इस अवसर पर अध्यक्ष रेड्डी ने अन्य निदेशकों के साथ डीआरडीओ भवन में मिसाइलमैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को पुष्पांजलि अर्पित की। रक्षा क्षेत्र में अनुसंधान कार्य को बढ़ाने के लिए डीआरडीओ की स्थापना 1958 में सिर्फ 10 प्रयोगशालाओं के साथ की गई थी। इसे भारतीय सशस्त्र बलों के लिए अत्याधुनिक…
भारतीय सेना में मानवाधिकारों से सम्बंधित मामलों की जांच करने के लिए अलग से प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। इस मानवाधिकार प्रकोष्ठ का पहला अतिरिक्त महानिदेशक मेजर जनरल गौतम चौहान को बनाया गया है। वह भारतीय सेना के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी के तहत काम करेंगे। मेजर जनरल गौतम चौहान ने अपना कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है। सेना के प्रवक्ता ने बताया कि सेना के साथ संवेदनशील संघर्ष क्षेत्रों में मानवाधिकारों के उल्लंघन के आरोप सामने आते हैं लेकिन इस ओर हमेशा ध्यान नहीं जाता है। भारतीय सेना ने मानवाधिकार अधिकारों और मूल्यों के पालन को उच्च प्राथमिकता देने के लिए मानवाधिकार प्रकोष्ठ…
