देश में कोरोना के मरीजों की संख्या एक करोड़ दो लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 22 हजार 821 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 1,02,66,674 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 299 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,48,738 तक पहुंच गई है। गुरुवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 2,57,656 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 98,60,280 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।…
Author: shivam kumar
नेपाल की आंतरिक राजनीति में चीन की बढ़ती दखलअंदाजी नेपालियों को पसंद नहीं आ रही है। इसी कारण चीन के प्रतिनिधिमंडल का नेपाल में जमकर विरोध हो रहा है।नेपाल के सियासी संकट को सुलझाने के नाम पर चीन द्वारा दिए जा रहे दखल को लेकर काठमांडू में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं । चीनी प्रतिनिधिमंडल के नेपाल आने पर यहां के लोगों द्वा विशाल मशाल रैली निकाल कर इसका विरोध किया गया । बड़ी संख्या में लोगों ने सड़कों पर उतरकर नारेबाजी की और बैनर-पोस्टर भी लहराए। इन पोस्टरों में चीनी हस्तक्षेप बंद करने के साथ ही ड्रैगन द्वारा कब्जाई…
सरकार ने गुरुवार को सेनाओं के लिए 28 हजार करोड़ रुपये मंजूर किये हैं, जिसमें 27 हजार करोड़ रुपये भारतीय रक्षा उद्योग के लिए अलग किये गए हैं। इनसे स्वदेशी सामग्री की खरीद की जानी है। 25 हजार करोड़ रुपये मूल्य के 5 मामले स्वदेशी डिजाइन विकास और निर्माण श्रेणी के तहत अनुमोदित किये गए हैं, जिनके तहत सेना के लिए मॉड्यूलर पुल बनाये जाने हैं। सबसे ख़ास यह है कि इनमें 10 हजार करोड़ रुपये अवाक्स परियोजना के लिए मंजूर किये गए हैं, जिनसे भारतीय वायु सेना के लिए एयर इंडिया के 6 विमानों को ‘देशी आंखों’ से लैस…
देश में पिछले 22 दिनों से चल रहे किसान आंदोलन के बीच अब केन्द्र सरकार ने भी किसानों को समझाने के लिए एक बुकलेट जारी की है। किसानों को अन्नदाता बताते हुए इस बुकलेट का नाम ‘अन्नदाता के हितों को समर्पित मोदी सरकार’ रखा गया है। 106 पेज की इस बुकलेट को हिन्दी के अलावा अंग्रेजी में भी प्रकाशित किया गया है। बुकलेट में कृषि कानूनों को लेकर उठे सवालों के सिलसिलेवार तरीके से जवाब दिया गया है। इसमें सप्रंग सरकार (2009-2014) में कृषि कानून औऱ मोदी सरकार के समय कृषि कानून के अंतर को भी समझाया गया है। बुकलेट में तीन…
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के बागी मंत्री शुभेंदु अधिकारी के तृणमूल कांग्रेस से नाता तोड़ने के साथ ही पार्टी में भगदड़-सी मच गई है। अब तृणमूल के पांडेश्वर के एमएलए व आसनसोल के प्रशासक जितेंद्र तिवारी ने आसनसोल के प्रशासक पद से इस्तीफा दे दिया है। उल्लेखनीय है कि राज्य के विभिन्न जिलों से तृणमूल नेताओं के बगावती तेवर तेज हो गए हैं और ममता के खिलाफ आवाजें उठने लगी हैं। जितेंद्र तिवारी शुभेंदु अधिकारी के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में मेदिनीपुर में खुली जनसभा में भाजपा में शामिल होंगे। भाजपा के आला नेता की मानें तो…
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के रक्षा मामलों की संसदीय समिति की बैठक से वॉकआउट करने को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रकाश जावड़ेकर ने उन्हें नसीहत दी है। जावड़ेकर ने कहा है कि राहुल को संवैधानिक संस्थानों का आदर करना सीखना चाहिए, नहीं तो लोकतंत्र में उनकी भूमिका नगण्य होती जाएगी। प्रकाश जावड़ेकर ने गुरुवार को कहा कि राहुल गांधी के मन में संवैधानिक संस्थाओं के प्रति कोई आदर नहीं है और इसी कारण उन्होंने संसदीय समिति की बैठक का बहिष्कार किया। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी को इस बात का भी ज्ञान नहीं है कि सालभर में…
विश्व में लोकप्रिय बना योग अब खेलों में भी शामिल कर लिया गया है। खेल मंत्रालय ने गुरुवार को योगासन को औपचारिक रूप से स्पर्धात्मक खेलों में शामिल कर लिय़ा है। अगले साल खेले जाने वाले खेल प्रतियोगिताओं में योगासन की भी प्रतिस्पर्धा आयोजित की जाएगी। आयुष मंत्रालय और खेल मंत्रालय की तरफ से आज आयोजित प्रेस वार्ता में खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है जब योग को एक खेल की तरह पहचान मिली है। उन्होंने घोषणा की कि अगले साल विश्व योगासन चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इस खेल को प्रतिस्पर्धा में लाने के…
देश में कोरोना मरीजों की संख्या 99 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 24 हजार 10 नए मामले आए हैं। इसके साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 99,56,558 पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 355 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,44,451 तक पहुंच गई है। गुरुवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 3,32,366 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 94,89,740 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि देश का रिकवरी…
भारत और बांग्लादेश के बीच आयोजित डिजिटल शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और शेख हसीना ने हिस्सा लिया। उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संयुक्त रूप से भारत और बांग्लादेश के बीच चिल्हाटी-हल्दीबाड़ी रेल लिंक का 55 साल बाद उद्घाटन किया। दोनों ने संयुक्त रूप से बंगबंधु-बापू डिजिटल एग्जीबिशन और शेख मुजीबुर रहमान पर एक स्मारक डाक टिकट जारी किया। इस मौके पर जहां नरेन्द्र मोदी ने भारत के ‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति का एक महत्वपूर्ण स्तंभ बताया, वहीं शेख हसीना ने भारत के सहयोग की सराहना की। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि ‘विजय दिवस के तुरंत बाद…
देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 99 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 26 हजार 382 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 99,32,548 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 387 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,44,096 तक पहुंच गई है। बुधवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 3,32,002 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 94,56,449 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि देश…
मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने राज्य में सरकारी, आम किसानों, निजी स्वामित्व के साथ-साथ सार्वजनिक ट्रस्टों और मठों पर अवैध कब्जा करने वाले भू-माफियाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए गुजरात लैंड ग्रैबिंग निषेध अधिनियम के प्रावधानों के सख्त कार्यान्वयन की घोषणा की है। मंत्रिमंडल ने राज्यपाल के अनुमोदन के साथ भूमि हथियाने के निषेध अधिनियम-2020 के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री तत्काल प्रभाव से राज्य में कानूनी प्रावधानों को लागू करने के लिए दृढ़ हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने एतिहासिक फैसला करते हुए 16 नवंबर से भूमि हथियाने पर प्रतिबंध कानून-2020 के कानूनी प्रावधानों को सख्ती…
