अपने फैशन सेन्स को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री सोनम कपूर आहूजा ने नए साल के मौके पर अपनी एक तस्वीर फैंस के साथ साझा की है,जिसमें वह अपने पति आनंद आहूजा के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं। तस्वीर में सोनम अपने पति आनंद आहूजा को किस करती हुई दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर को फैंस के साथ शेयर करने के साथ ही सोनम ने नए साल की बधाई भी दी है। सोनम ने लिखा-‘2021 मैं जिंदगी में अपने प्यार के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार हूं। यह साल प्यार, परिवार, दोस्तों, काम,…
Author: shivam kumar
सुपरस्टार प्रभास और पूजा हेगड़े की आगामी फिल्म ‘राधे श्याम’ काफी समय से चर्चा में है। फिल्म के निर्माताओं ने नये साल के मौके पर फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है। फिल्म के इस पोस्टर को प्रभास और पूजा हेगड़े दोनों ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा किया है। फिल्म का यह नया पोस्टर छह भाषाओं में जारी हुआ है। अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने फिल्म के इस नये पोस्टर को इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा करते हुए लिखा-‘वह आपके दिलों को जीतने के लिए आ गया है और आपको फिर से प्यार से सराबोर देगा’। नये…
दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और अक्सर अपने पिता से जुड़ी यादें फैंस के साथ साझा भी करते हैं। नए साल की शुरुआत में जहां पूरा देश नए साल का स्वागत कर रहा है,वहीं बीते साल में अपनों के खोने का दर्द भी लोगों के जहन में हैं। बीते साल में अभिनेता इरफान खान भी सभी को अलविदा कह गए। उनके निधन से हर कोई स्तब्ध था और यह दौर उनके परिवार के लिए काफी मुश्किलों भरा रहा। वहीं अब नए साल के आगमन पर उनके बेटे बाबिल काफी भावुक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नए साल के पहले दिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से उत्तर प्रदेश सहित देश के छह राज्यों में ग्लोबल हाउसिंग टेक्नोलॉजी चैलेंज-इंडिया (जीएचटीसी-इंडिया) के तहत लाइट हाउस प्रोजेक्ट्स (एलएचपी) का शिलान्यास किया। प्रदेश में राजधानी लखनऊ में सुलतानपुर रोड पर अवध विहार में इस परियोजना का शुभारम्भ किया गया है। कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केन्द्र आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी सहित अन्य मंत्री भी जुड़े। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सम्बोधन में कहा कि लाइट हाउस प्रोजेक्ट मील का पत्थर साबित होंगे। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सबके लिए…
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने नववर्ष पर देशवासियों को बधाई दी है। साथ ही उन्हेंने केंद्र सरकार से किसानों को नये साल पर कृषि कानूनों से मुक्त करने को कहा है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “नए साल की शुरुआत हो रही है, ऐसे में हमें उन लोगों को याद करना चाहिए, जिन्हें हमने खो दिया है और उन लोगों का शुक्रिया करना चाहिए जो हमारी रक्षा में जुटे हुए हैं और जिन्होंने हमारे खातिर बलिदान दे दिया।” उन्होंने कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर पर विरोध-प्रदर्शन कर रहे किसानों का जिक्र करते हुए कहा कि मैं दिल से सम्मान…
नए साल के पहले दिन शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग माध्यम से 6 राज्यों में ‘लाइट हाउस प्रोजेक्ट’ का शिलान्यास किया। इन राज्यों में त्रिपुरा, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात और तमिलनाडु शामिल हैं। इन राज्यों में लाइट हाउस प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी। इस कार्यक्रम में सभी छह राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। साल 2017 में ग्लोबल हाउसिंग टेक्नोलॉजी चैलेंज इंडिया (जीएचटीसी इंडिया) के तहत ‘लाइट हाउस परियोजना के निर्माण के लिए छह राज्यों की घोषणा की गई थी। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज नई ऊर्जा, नए संकल्पों…
यमन के अदन एयरपोर्ट पर बम धमाका हुआ है जिसमें 22 लोगों की मौत हो गयी। घटना में पचास से अधिक लोग घायल हुए हैं। हालांकि किसी भी आतंकी समूह ने घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है। बुधवार को अदन एयरपोर्ट पर उस समय धमाका हुआ जब कुछ समय पहले ही सरकार के नये कैबिनेट मंत्रियों को लेकर एक विमान यहां पहुंचा था। घटना के बाद प्रधानमंत्री मइन अब्दुलमलिक सईद और अन्य लोगों को एयरपोर्ट से शहर के माशिक पैलेस सुरक्षित पहुंचाया गया। महल के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है और सैन्य बलों ने महल के आसपास के…
खालिस्तानी आतंकी सुख बिक़रीवाल को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। उसे दुबई से प्रत्यर्पण कर भारत लाया गया है। भारत में कई आतंकी ऑपरेशन को अंजाम देने में बिक़रीवाल का हाथ रहा है। सूत्रों की मानें तो वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर काम करता था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिसम्बर माह के पहले सप्ताह में शकरपुर इलाके में मुठभेड़ के बाद पांच संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया था। इनमें से तीन संदिग्ध कश्मीर से थे, जबकि दो पंजाब के थे। दिल्ली पुलिस का कहना था कि कश्मीर एवं…
वर्ष 2020 आज खत्म होने जा है और कुछ घंटे बाद नया साल शुरू हो जाएगा, लेकिन कोरोना महामारी के चलते देश के कुछ राज्यों की तरह दिल्ली में भी नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया गया है। दिल्ली में आज नाइट कर्फ्यू की वजह से दिल्ली के सभी गुरुद्वारों में अरदास अब रात 10:30 बजे होगी। हर बार नए साल के आगमन पर अरदास होती थी। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी आदेश के अनुसार 31 दिसम्बर और 1 जनवरी को रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक दिल्ली में नाइट कर्फ्यू लगा रहेगा। भारत में कई राज्यों ने…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना के टीके को लेकर भारत में सभी जरूरी तैयारियां चल रही हैं भारत में निर्मित टीका हर घर तक पहुंचे, इसके लिए कोशिशें अंतिम चरण में है. प्रधानमंत्री ने गुजरात के राजकोट में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की आधारशिला रखने के बाद उम्मीद जताई कि जिस प्रकार कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश ने एकजुटता दिखाई उसी प्रकार टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए भी पूरा भारत एकजुटता से आगे बढ़ेगा. इसके साथ ही मोदी ने लोगों को ‘दवाई भी, कड़ाई भी’ का मंत्र दिया. प्रधानमंत्री मोदी ने…
चीन के पूर्वी बंदरगाह पर छह माह से फंसे भारतीय जहाज और नाविकों को जल्द छुड़ाने के लिए लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है।गुरुवार को सामने आई इस चिट्ठी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी ने लिखा है कि भारत सरकार को जल्द से जल्द राजनीतिक और कूटनीतिक स्तर पर इन नाविकों को चीन के चंगुल से मुक्त कराने के लिए ठोस पहल शुरू कर देनी चाहिए। अपनी चिट्ठी में उन्होंने लिखा है कि एमबी अनास्तासिया और एमबी जगआनंद मालवाहक जहाजों में सवार नाविक छह माह से चीन के बंदरगाह पर…
