बीजेपी के विरोधी दलों का कहना है कि बंगाल को लेकर ओवैसी का ऐलान बीजेपी की सियासी राह आसान करने की एक चाल है, क्योंकि बीजेपी शुरू से ही राष्ट्रवाद, धारा 370, एनआरसी और घुसपैठ के मुद्दे पर टीएमसी समेत विरोधी दलों पर हमला करती रही है। अब अगर इन मुद्दों पर ओवैसी ज़्यादा मुखर होकर भिड़ते हैं, तो वो टीएमसी का विकल्प बनेंगे। ऐसा होने पर टीएमसी और कांग्रेस को नुकसान होगा और बीजेपी को फायदा। पश्चिम बंगाल में ओवैसी की एंट्री बीजेपी के लिए राहत दे सकती है, क्योंकि AIMIM बंगाल के मुसलमानों में जितनी ज़्यादा लोकप्रिय होगी,…
Author: shivam kumar
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में इस बार दिवाली अद्भुत और भव्य दृश्य देखने को मिलेगा। अयोध्या आज अपना ही विश्व रिकॉर्ड तोड़ेगा। अयोध्या 5 लाख 51 हजार दीयों से जगमगाएगी। भव्य दीपोत्सव की तैयारी में अयोध्या नगरी दुल्हन की तरह सजाई गई है। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अयोध्या में दीपोत्सव मनाने के लिए आएंगे। सरयू घाट को कई रंगों में सजाया गया है। घाटों को त्रेता युग की तरह चमकाया गया है। अयोध्या में लगातार चतुर्थ भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस बार राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री…
दीवाली से पहले पाकिस्तान ने एक बार फिर सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन किया है. जम्मू-कश्मीर के तंगधार में पाकिस्तान की ओर से जबरदस्त गोलीबारी की खबर सामने आ रही है. भारतीय सेना भी जवाबी कार्रवाई में गोलीबारी कर रही है. हालांकि पिछले कुछ सालों में तंगधार में गोलीबारी नहीं देखी गई है, लेकिन इस बार इस इलाके को भी निशाना बनाया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, तंगधार में काफी जबरदस्त गोलीबारी हो रही है. यहां लोग बंकर में छिपने के लिए मजबूर हो रहे है. ये आशंका जताई जा रही है कि गोलीबारी की रेंज बढ़कर तंगधार…
बिहार विधानसभा चुनाव में चुने गए विधायकों में कम से कम 68 फीसदी ऐसे नेता हैं जिनके खिलाफ आपराधिक मुकदमें चल रहे हैं और इनमें से आधे से ज्यादा के खिलाफ तो हत्या, हत्या के प्रयास और अपहरण जैसे संगीन केस है. जी हां, चुने गए इन विधायकों के आंकड़े जरूर डराने वाले हैं. यानी, पिछली बार की तुलना में इस बार आपराधिक छवि वाले चुने गए नेताओं की संख्या में 10 फीसदी की इजाफा हुआ है. इसके साथ ही, अमीर विधायकों की संख्या जहां 2015 में 123 थी तो वहीं इस बार ये आंकड़े बढ़कर 194 हो गए हैं.…
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर उनके शासित राज्यों में सच्ची पत्रकारिता का गला घोटे जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी कहा कि पत्रकारिता की आड़ में तमाशा करने वालों को भाजपा संरक्षण देने का काम कर रही है। असम में पत्रकार पराग भुईयां की हत्या का मामला उठाते हुए राहुल गांधी ने भाजपा सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘भाजपा नेताओं के भ्रष्टाचार का पर्दाफ़ाश करने वाले असम के पत्रकार पराग भुइयां की संदिग्ध परिस्थिति में हत्या हो गयी। उनके परिवार को मेरी संवेदनाएं। असम, मध्य प्रदेश और उत्तर…
देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 87 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 44 हजार 878 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 87,28,795 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में 547 लोगों की मौत हो गई। इस तरह संक्रमण से मरने वालों की संख्या 1,28,668 तक पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों मुताबिक देश में 4,84,547 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर भी है कि कोरोना से अबतक 81,15,580 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश का रिकवरी रेट बढ़कर…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के माध्यम से गुजरात के जामनगर के आयुर्वेद अध्यापन एवं अनुसंधान संस्थान (आईटीआरए) और जयपुर के राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (एनआईए) को राष्ट्र को समर्पित किया। जामनगर के आयुर्वेद अध्यापन एवं अनुसंधान संस्थान को संसद के कानून के माध्यम से राष्ट्रीय महत्व के संस्थान (आईएनआई) का दर्जा प्रदान किया गया है, जबकि जयपुर के राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान को विश्वविालय अनुदान आयोग द्वारा मानद विश्वविद्यालय का दर्जा प्रदान किया गया है। पांचवें आयुर्वेद दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि धनवंतरी का दिन इस बार का आयुर्वेद दिवस…
अभिनेत्री कंगना रनौत आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। हाल ही में कंगना रनौत अपने भाई अक्षत की शादी में सम्मिलित हुई और अपनी भाभी का स्वागत किया। वहीं अब भाई की शादी संपन्न होने के बाद कंगना अपने पूरे परिवार के साथ अपनी कुलदेवी मां अम्बिका के दर्शन के लिए पहुंची और पूजा की। कंगना ने मंदिर में दर्शन की कुछ तस्वीरें ट्विटर पर फैंस के साथ साझा की है। तस्वीरों में कंगना के साथ उनके माता-पिता व भाई अक्षत एवं भाभी भी नजर आ रही है। पूजा के दौरान कंगना ने ब्लैक एंड…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल की तरह इस बार भी जवानों के साथ दीपावली मनाने की तैयारी में हैं। फिलहाल पीएम के इस कार्यक्रम को टॉप सीक्रेट रखा गया है लेकिन प्रधानमंत्री इस बार राजस्थान के जैसलमेर बॉर्डर पर दिवाली का जश्न मनाने के लिए जा सकते हैं। उनके चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत, सेना प्रमुख एमएम. नरवणे भी शामिल हो सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल दीपावली का त्योहार सैनिकों के साथ मनाने के लिए देश के किसी न किसी बॉर्डर पर जाते रहे हैं। पीएम मोदी इस दौरान जवानों से मुलाकात करते हैं, उनके साथ वक्त बिताते हैं और मिठाई खिलाते हैं। पीएम मोदी ने इससे पहले जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड समेत अन्य जगहों…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को धन्वंतरि जयंती पर वर्चुअल कार्यक्रम में राष्ट्रीय आयुर्वेदिक संस्थान, जयपुर को डीम्ड (मानद) विश्वविद्यालय का दर्जा दिया। 175 वर्ष पुराने जयपुर के संस्थान को मानद उपाधि दिए जाने से शैक्षिक स्वायत्तता प्राप्त होगी जिससे आयुर्वेद के क्षेत्र में विकास को बढ़ावा देगा। उन्होंने जामनगर स्थित गुजरात आयुर्वेद विश्वविद्यालय (इंस्टिट्यूट फॉर पोस्ट ग्रेजुएट टीचिंग एंड रिसर्च इन आयुर्वेद) को भी इंस्टिट्यूट ऑफ़ नेशनल इंर्पोटेंस का दर्जा दिया। प्रधानमंत्री ने धनतेरस और भगवान धन्वंतरि जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के इस पावन दिन आयुर्वेद दिवस पर भगवान धन्वंतरि भारत सहित पूरी दुनिया को आरोग्य का…
आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर के पति एवं व्यवसायी दीपक कोचर ने मनी लांड्रिंग से जुड़े मामले में विशेष अदालत के समक्ष जमानत के लिये अर्जी दाखिल की है। दीपक कोचर को प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लांड्रिग रोधी कानून (पीएमएलए) के तहत आईसीआईसीआई बैंक- वीडियोकोन मनी लांड्रिग मामले में सितंबर में गिरफ्तार किया था। कोचर ने अपने वकील के जरिये मामले में जमानत दिये जाने के लिये आवेदन किया है। उनका कहना है कि वादी पक्ष मामले में तय समयसीमा के भीतर आरोप पत्र दायर करने में असफल रहा है।वहीं अभियोजन पक्ष ने कहा है कि आरोप पत्र तीन…
