Author: shivam kumar

‘बालिका वधु’ फेम अविका गौर को उनके सपनों का राजकुमार मिल गया है। अविका रोडीज फेम मिलिंद चंदवानी के साथ रिलेशनशिप में है और इसका खुलासा उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर किया है। अविका ने इंस्टाग्राम पर अपनी दो प्यारी तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वह मिलिंद चंदवानी के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए अविका ने एक पोस्ट लिखकर अपने दिल की बात फैंस के साथ साझा की है। अविका गौर ने लिखा-‘मेरी प्रार्थना स्वीकार कर ली गई। मुझे अपने जीवन का प्यार मिल गया है। यह शख्स मेरा है और…

Read More

बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा जूही चावला का नाम बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शुमार है जिन्होंने अपने अभिनय के दम पर अपनी खास पहचान बनाई है। जूही चावला का जन्म 13 नवम्बर 1967 को अम्बाला में हुआ था। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद जूही ने 1984 में मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया। इसके बाद जूही को कई फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। उन्होंने 1986 में मल्टी स्टारर फिल्म ‘सल्तनत’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। साल 1988 में आई फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ जूही की जिंदगी का टर्निंग प्वाइंट साबित…

Read More

कोलकाता, 12 नवंबर पश्चिम बंगाल में उपनगरीय ट्रेन सेवा शुरू होने के सिर्फ एक दिन बाद ही बृहस्पतिवार सुबह ट्रेनों में खुब भीड़ थी और कोविड-19 नियमों के पालन के प्रति यात्रियों में लापरवाही देखी गई। यात्री उन लोकल ट्रेनों में भी चढ़ रहे थे, जो पहले से ही भरी हुई थी। कई यात्रियों ने मांग की कि वयस्त समय में ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाए। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को रेलवे अधिकारियों से अपील की थी कि वे ज्यादा ट्रेन चलाएं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यात्रियों को भीड़-भाड़ का सामना न करना पड़े। रेलवे पुलिस…

Read More

15 जून को दिल दहला देने वाला मामला सामने आया था. एक जाना माना अभिनेता, फिल्मी जगत में बेशुमार नाम कामाने वाले अभिनेता का शव उनके मुंबई आवास में पाया गया था. पीके, धोनी जैसी बड़ी फिल्मों में अहम किरदार निभाने वाले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को 5 महीने से अधिक का वक्त बीत गया है लेकिन अब तक उनकी मौत का राज खुल नहीं सका है. सीबीआई मामले में काफी समय से जांच तो कर रही हैं लेकिन किसी तरह के अपडेट साझा नहीं कर रही हैं. सुशांत के फैंस सीबीआई से मामले में चुप्पी तोड़ने की…

Read More

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून समेत राज्य के छह शहरों में सिर्फ ग्रीन क्रेकर्स की ही बिक्री हो सकेगी। इसके साथ ही शासन ने दीपावली, गुरुपर्व और छठ पर्व के मौके पर इन छह शहरों में सिर्फ दो घंटे तक ही ग्रीन क्रेकर्स की ही आतिशबाजी करने की अनुमति दी है। राज्य सरकार ने यह कदम राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) के आदेश पर उठाया है। उत्तराखंड के मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने बुधवार को इस आशय के आदेश जारी किए हैं। इसके मुताबिक राजधानी देहरादून के साथ ही ऋषिकेश, हरिद्वार, हल्द्वानी, रुद्रपुर और काशीपुर शहरों में सिर्फ दो घंटे ही आतिशबाजी की…

Read More

देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 86 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 44 हजार 281 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 86,36,012 पर पहुंच गई है। कोरोना से पिछले 24 घंटों में 512 लोगों की मौत हो गई। अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,27,571 तक पहुंच गई है। बुधवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 4,94,657 एक्टिव मरीज हैं। राहत भरी खबर भी है कि कोरोना से अब तक 80,13,784 मरीज स्वस्थ हो चुके…

Read More

दुनियाभर में कोरोना महामारी की बढ़ते प्रकोप के बीच इसके वैक्सीन निर्माण की उपलब्धि पर अमेरिका ने लोगों में उम्मीद जगाई है। अमेरिकी कंपनी फाइजर ने एक वैक्सीन तैयार किया है लेकिन इसके भारत में लाने और लोगों तक पहुंचाने को लेकर दुविधा बनी हुई है। इसी मुद्दे को उठाते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार से हर भारतीय तक वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में लॉजिस्टिक्स पर काम करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि जरूरी है कि भारत सरकार वैक्सीन के वितरण रणनीति को परिभाषित करे। दरअसल, बीते दिन स्नोमैन लॉजिस्टिक्स…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार की वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवार सुनील कुमार की जीत पर मतदाताओं को बधाई दी है। मोदी ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, “उपचुनाव में राजग उम्मीदवार को समर्थन और आशीर्वाद देने के लिए मैं वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट के मतदाताओं को धन्यवाद देता हूं। मैं सुनील कुमार जी को उनकी जीत की बधाई देता हूं और उनके संसदीय कार्यकाल के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। मैं एनडीए परिवार के प्रयासों की भी सराहना करता हूं, जिसने जमीन पर कड़ी मेहनत की।” उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव…

Read More

कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान के लिए भारत में म्यांमार के राजदूत ऊमोचो आंग ने दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों (आसियान) से अपील की है। बुधवार को राजदूत ने इन देशों के राजनयिकों को ऑडियो सन्देश भेज कर बौद्धस्थली में नवनिर्मित एयरपोर्ट के सम्बंध में अवगत कराते हुए अपने-अपने देशों की सरकार में उड़ान शुरू करने की पहल करने की अपील की है। प्रशासन ऑडियो सन्देश को सोशल मीडिया एप यू-ट्यूब व पर्यटन से जुड़े वेबसाइट पर अपलोड करेगा। राजदूत की पहल रंग लाई तो आसियान के सदस्य देश थाइलैंड, इंडोनेशिया, मलेशिया, म्यांमार, वियतनाम, फिलिपींस, ब्रुनेई, कंबोडिया और लाओस, सिंगापुर की फ्लाइट…

Read More

बॉलीवुड की चुलबुली अभिनेत्री सारा अली खान ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें साझा की है, जिसमें वह अभिनेता वरुण धवन के साथ नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सारा ने मजेदार अंदाज में वरुण धवन की खिंचाई करते हुए लिखा-‘वरुण धवन तुम बिगड़ैल छोकरे हो, शायरी चोर और कॉपी कैट हो। चिंता मत करो मेरी टोपी में और भी कई ट्रिक्स हैं। मैं भी एक पुरानी खिलाड़ी हूं-तुम भूल तो नहीं गए हो ये बात?’ सोशल मीडिया पर दोनों के इस पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा हैं। वरुण धवन और सारा…

Read More

अभिनेत्री तापसी पन्नू इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘रश्मि रॉकेट’ की शूटिंग में व्यस्त है। फिल्म ‘रश्मि रॉकेट’ में तापसी पन्नू गुजराती एथलीट की भूमिका में नजर आएंगी। स्पोर्ट्स पर आधारित इस फिल्म की शूटिंग हाल ही में शुरू हुई है और तापसी इसके लिए जमकर पसीना बहा रही हैं। तापसी ने फिल्म के सेट से अपनी एक तस्वीर फैंस के साथ साझा की है। इस तस्वीर में तापसी एथलीट की ड्रेस में नजर आ रही है और वह रनिंग फिल्ड में गेट सेट गो के पोजीशन में नजर आ रही हैं। फिल्म ‘रश्मि रॉकेट’ की कहानी एक गुजराती लड़की…

Read More