बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बाद इस साल दिग्गज अभिनेता जितेंद्र के घर पर दिवाली पार्टी नहीं होगी। उनके बेटे तुषार कपूर ने इस बारे में जानकारी दी है। अभिनेता-निर्माता तुषार कपूर ने इसकी वजह भी बताई है। वह रोशनी का त्योहार दिवाली इस साल परिवार के साथ मनाएंगे। तुषार कपूर ने कहा कि पिता जितेंद्र के दोस्त ऋषि कपूर के निधन की वजह से इस साल हम सेलिब्रेशन नहीं करेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस साल कोरोना वायरस महामारी भी है। ऋषि कपूर जी हमारे परिवार के बहुत करीबी दोस्त थे। इस साल की शुरुआत…
Author: shivam kumar
सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग्स एंगल की जांच कर रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने हाल में अभिनेता अर्जुन रामपाल के घर पर छापा मारा था। उसके बाद एनसीबी ने अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स को पूछताछ के लिए समन दिया था। गैब्रिएला बुधवार सुबह एनसीबी के ऑफिस पूछताछ के लिए पहुंच चुकी हैं। एनसीबी ने सोमवार को गिरफ्तार किए गए एक व्यक्ति के आधार पर सोमवार को मुंबई के कई इलाकों में छापामारी की थी। एनसीबी की टीम ने अर्जुन रामपाल के बांद्रा स्थित आवास की तलाशी ली थी। अर्जुन को भी पूछताछ के लिए समन…
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा करीना कपूर खान जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली है और इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी इंजॉय कर रही है। करीना सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय है और अक्सर अपनी तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती है। हाल ही में उन्होंने एक ऐसी तस्वीर इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा की है, जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस तस्वीर में करीना ने बिंदी लगाई हुई और उन्होंने कोई मेकअप नहीं किया है। खास बात यह है कि इस तस्वीर में उनका प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है। इस…
भारत ने एक हफ्ते पहले पिनाका रॉकेट मार्क-I से 6 फायर टेस्ट करने के बाद अब गाइडेड पिनाका का विकास लगभग पूरा कर लिया है। पिनाका रॉकेट प्रणालियों और इसके उन्नयन के लंबे समय से चल रहे विकास में बहुत कुछ हुआ है। पिनाका मार्क-I और मार्क-II के साथ गाइडेड पिनाका भी सेना के इस्तेमाल के लिए उपलब्ध होगी। पिनाका का निर्देशित संस्करण विशिष्ट लक्ष्य को हिट करने के मामले में सेना की क्षमता में इजाफा करेगा। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के पिनाका रॉकेट मार्क-I से करीब 37.5 किलोमीटर तक निशाना साधा जा सकता है, जबकि पिनाका मार्क-II की रेंज 60 किलोमीटर दूर तक है। पिनाका रॉकेट्स को मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर से छोड़ा जाता है, जो 44…
बिहार विधानसभा में बहुमत पाने के साथ ही अनेक राज्यों में हुए उपचुनावों के परिणाम भारतीय जनता पार्टी के लिए जबरदस्त उत्साह लेकर आए हैं। आधी रात तक बिहार विधानसभा के जो परिणाम घोषित हुए हैं और जो रुझान हैं उनसे साफ है कि बिहार में एक बार फिर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सरकार बनने जा रही है। इस बार भाजपा गठबंधन सरकार का सबसे बड़ा दल होगा। वहीं मध्य प्रदेश के उपचुनावों के परिणामों से शिवराज सरकार को पूर्ण बहुमत मिल गया है। उत्तर प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक और तेलंगाना के विधानसभा उपचुनावों में भी बाजी भाजपा के हाथ…
बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना में रात एक बजे तक 203 सीटों के परिणाम घोषित हो चुके हैं, जिनमें भाजपा को 64 और जदयू को 40 सीटों पर जीत मिली है। राजद को 70 सीटों पर जीत हासिल हो चुकी है। इसके बावजूद रुझान बता रहे हैं कि एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलने जा रहा है और कांटे की टक्कर में महागठबंधन कुछ पीछे रह गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक अंतिम नतीजा आने में सुबह तक का वक्त लग सकता है। ऐसे में दोनों ही गठबंधन अंतिम तक कुछ भी कहने से बच रहे हैं लेकिन एनडीए खेमे में जश्न…
जाने-माने मॉडल और अभिनेता मिलिंद सोमन इन दिनों अपने लुक्स को लेकर काफी चर्चा में हैं। मिलिंद सोमन अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। हाल में मिलिंद सोमन ने अपने 55वें जन्मदिन पर अपनी एक न्यूड तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी। गोवा बीच पर न्यूड होकर दौड़ लगाते मिलिंद की इस तस्वीर को उनकी पत्नी अंकिता से क्लिक किया था। मिलिंद की यह तस्वीर काफी विवादों में रही और पुलिस ने भी इस पर संज्ञान लेते हुए उनके खिलाफ केस दर्ज किया था। वहीं अब मिलिंद ने एक बार फिर अपनी एक ऐसी तस्वीर फैंस…
फिल्म सूरज पे मंगल भारी का गाना बसंती हाल में रिलीज हुआ है। इस गाने में करिश्मा तन्ना के साथ मनोज बाजपेयी और अभिषेक बनर्जी ने ठुमके लगाए हैं। अभिनेत्री करिश्मा तन्ना का कहना है कि मनोज बाजपेयी सर के साथ काम करना और डांस करना एक अद्भुत अनुभव था। वह प्रतिभा का पावरहाउस है और मैंने अपने शूट के दौरान बहुत कुछ सीखा है, जिसके लिए मैं बहुत आभारी हूं। वह सेट पर ऊर्जा से भरपूर रहते थे। उनके साथ स्क्रीन साझा करना काफी अच्छा लगा था। करिश्मा तन्ना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी खूबसूरत…
बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है, जिसपर देशभर की नजरें टिकी हैं। शुरुआती रुझानों में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है, लेकिन अभी फाइनल नतीजे आने बाकी हैं। मतगणना के बीच चुनाव आयोग ने एक चौंकाने वाली बात कही है। चुनाव आयोग ने कहा कि राज्य की 38 विधानसभा सीटें ऐसी हैं, जहां महज 1000 वोटों के कम अंतर से प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। इससे साफ है लगता है कि नतीजे किसी भी पक्ष में जा सकते हैं। 4 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है, जबकि 35 होने हैं।…
रिपब्लिक टीवी के संपादक अर्नब गोस्वामी ने अंतरिम जमानत नहीं मिलने के बाद सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। बांबे हाई कोर्ट ने अर्नब को ट्रायल कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल करने को कहा था। अर्नब ने अलीबाग के सेशन कोर्ट में नियमित जमानत याचिका दाखिल की है। अर्नब गोस्वामी को 04 नवम्बर को उनके घर से गिरफ्तार किया गया था। अलीबाग के ट्रायल कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जमानत के लिए अर्नब ने बांबे हाई कोर्ट का रुख किया। बांबे हाई कोर्ट ने 9 नवम्बर को अंतरिम जमानत याचिका खारिज करते हुए अर्नब…
नेशनल डेस्क: नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने महात्मा गांधी की 151वीं जयंती के अवसर पर नेपाली भाषा में एक चित्र रचना का अनावरण किया। काठमांडू स्थित राष्ट्रपति भवन में नेपाल में भारत के राजदूत विनय मोहन कवात्रा की उपस्थिति में भंडारी ने इस पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक का शीर्षक है ‘मइले बुझेको गांधी’ (मैं जिस गांधी को समझता हूं) है। यहां भारतीय दूतावास द्वारा जारी बयान के अनुसार, पुस्तक का विमोचन भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151वीं जयंती तथा ‘महात्मा के 150 साल’ पर दो साल से चल रहे समारोहों के समापन के अवसर पर किया गया।…
