Author: shivam kumar

नई दिल्ली: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है। टूर्नामेंट की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया करेंगे। वर्ल्ड कप का आयोजन 2 अक्टूबर से 21 नवंबर 2027 तक होगा। टूर्नामेंट में 14 टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 57 मुकाबले खेले जाएंगे। 12 वेन्यू पर होंगे 57 मुकाबले 2027 वनडे वर्ल्ड कप में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट के मुकाबले 12 वेन्यू पर खेले जाएंगे। कुल 57 मैच आयोजित किए जाएंगे। शेड्यूल लॉन्च कार्यक्रम दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन स्थित Zeitz MOCAA में आयोजित किया गया। अफ्रीकी…

Read More

साहिबगंज: गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण साहिबगंज-बरहड़वा रेलखंड पर रेल परिचालन लगातार प्रभावित है। सकरीगली-महाराजपुर के बीच रेललाइन के किनारे तेज कटाव के चलते डाउन लाइन पर गुरुवार को लगातार तीसरे दिन ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा। रेलवे की ओर से कटावरोधी काम जारी है, लेकिन गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण काम में लगातार परेशानी आ रही है। कटावरोधी काम में बढ़ते जलस्तर से आ रही परेशानी रेलवे के अनुसार, गुरुवार को प्रभावित क्षेत्र में करीब 45 फीट पानी मापा गया और जलस्तर अभी भी बढ़ रहा है। कटाव करीब 100 फीट के क्षेत्र में होने की…

Read More

रांची: राजधानी रांची में गुरुवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। दुर्घटना नामकुम थाना क्षेत्र के खरसीदाग ओपी अंतर्गत रामपुर के पास रिंग रोड पर अरविंद मिल के समीप हुई। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया। तेज रफ्तार बाइक की अज्ञात वाहन से टक्कर बताया जा रहा है कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर तुपुदाना की ओर से आ रहे थे। अरविंद मिल के पास उनकी बाइक की एक बड़े अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि…

Read More

रांची। फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में पैदा हुए गंभीर संकट के दौरान भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी की देशभर में चर्चा है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने गुरुवार को उनके साहस की खुलकर सराहना की। तीनों नेताओं ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कैप्टन को सलाम किया। हेमंत सोरेन: कर्तव्य निभाने का तरीका गर्व की बात मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक्स पर लिखा कि कैप्टन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए अपनी जान की परवाह किए बिना साहस, धैर्य और सूझबूझ दिखाई। उन्होंने कहा कि कठिन हालात में…

Read More

शाहजहाँपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर जिले के खुदागंज थाना क्षेत्र के सूथा गांव में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। गांव के पश्चिमी छोर पर स्थित प्राचीन हनुमान/शिव मंदिर परिसर में रहकर सेवा करने वाले दो वृद्ध साधुओं को बेरहमी से मारकर और जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने मंदिर से धुआं उठता देखा तो मौके पर पहुंचे, जहां दोनों के जले शव मिले। मृतकों की पहचान बाबा गोपाल दास और बाबा बिहारी दास (बड़े दास) के रूप में हुई है। दोनों लंबे समय से मंदिर में रहकर पूजा-पाठ और देखरेख का काम करते…

Read More

नई दिल्ली: फ्लाईदुबई (Flydubai) के विमान में सह-पायलट के हमले के बाद 180 से अधिक यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार (Captain Smit Machhar) के अदम्य साहस और देशभक्ति की गूंज अब पूरे विश्व में सुनाई दे रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बाद अब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कैप्टन स्मित मछार की वीरता, सूझबूझ और दृढ़ संकल्प की जमकर सराहना की है। ‘गंभीर चोट के बावजूद दिखाया अदम्य साहस’ — पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित मछार की जांबाजी पर प्रतिक्रिया देते…

Read More

वाशिंगटन: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से इजरायल जा रही Flydubai की उड़ान में बुधवार को हुए रोंगटे खड़े कर देने वाले वाकये ने सबको हैरान कर दिया है। हाईजैक की खबरें, सह-पायलट के हमले और संभावित क्रैश की कोशिश के बीच भारतीय पायलट स्मित मछार ने अपनी जान पर खेलकर सूझबूझ से सबकी जान बचाई। पीएम नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी भारतीय पायलट स्मित मछार को हीरो बताया है और उनकी बहादुरी की जमकर सराहना की है। ट्रंप और नेतन्याहू की लंबी बातचीत अपने ओवल ऑफिस में पत्रकारों से…

Read More

कोडरमा। झारखंड के कोडरमा जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां स्कूल में परोसे गए मिड-डे मील को खाने के बाद 48 बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बच्चों को तेज उल्टी और पेट दर्द की शिकायत के बाद तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद सभी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। घटना का विवरण जानकारी के मुताबिक, यह घटना कोडरमा जिले के मरकच्चो प्रखंड अंतर्गत जामु स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को हुई। स्कूल में मध्याह्न भोजन के तहत चावल, दाल और आलू-सोयाबीन की सब्जी तैयार की गई थी। भोजन करने के…

Read More

बरवाडीह। जंगल की हरियाली, स्कूली बच्चों की उत्साह भरी मौजूदगी और वन विभाग के अधिकारियों की सक्रियता के बीच गुरुवार को बेतला नेशनल पार्क पर्यटकों के लिए खोल दिया गया। चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह ने फीता काटकर नए पर्यटन सत्र का शुभारंभ किया। उद्घाटन के दौरान पार्क परिसर में उत्सवी माहौल रहा। पर्यटकों और स्थानीय लोगों में पार्क खुलने को लेकर खासा उत्साह दिखा।कार्यक्रम में डीएफओ प्रजेशकांत जैना, रेंजर उमेश दुबे,अजय टोप्पो प्रखंड प्रमुख सुशीला देवी, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मनोज प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि दीपक तिवारी समेत वनपाल, वनकर्मी और स्कूली बच्चे मौजूद रहे। दो अलग रूट, अलग-अलग…

Read More

न्यूयॉर्क। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भारत-अमेरिका संबंधों को लेकर कहा है कि सीमा पार आतंकवाद भारत की प्रमुख सुरक्षा चिंताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि यदि किसी साझेदार देश की ओर से भारत की इस चिंता को पर्याप्त रूप से समझा या महत्व नहीं दिया जाता है, तो इसका असर द्विपक्षीय संबंधों पर पड़ सकता है। • आतंकवाद को लेकर भारत की चिंता का किया जिक्र न्यूयॉर्क में एशिया सोसाइटी की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में भारत-अमेरिका संबंधों पर चर्चा के दौरान जयशंकर ने आतंकवाद के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि भारत लंबे समय…

Read More

नई दिल्ली। अरब सागर में भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (ATS) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थों की बड़ी खेप पकड़ी है। लक्षद्वीप के पश्चिम में एक ईरानी धौ को रोककर करीब 526 किलोग्राम हेरोइन और मेथामफेटामाइन बरामद की गई। जब्त ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 3,000 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। इस कार्रवाई में नाव पर सवार पांच पाकिस्तानी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है। • खुफिया सूचना के आधार पर शुरू हुआ ऑपरेशन अधिकारियों के मुताबिक, 25 सितंबर को संदिग्ध नाव की आवाजाही की जानकारी मिलने के बाद भारतीय तटरक्षक…

Read More