रांची: झारखंड की राजधानी रांची इस समय क्रिकेट के रंग में रंगी हुई है। जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 9 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सोमवार सुबह 9 बजे से टिकटों की ऑफलाइन बिक्री शुरू होते ही स्टेडियम के बाहर क्रिकेट प्रेमियों की लंबी कतारें लग गईं, और देखते ही देखते यह कतारें मीलों तक पहुंच गईं। रातभर का इंतजार, सुबह से लगी कतारें टिकट हासिल करने की होड़ का आलम यह रहा कि बिहार और झारखंड के अलग-अलग जिलों…
Author: shivam kumar
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 और 35A के निरस्त होने के बाद बने नए अधिवास कानूनों को लेकर एक बार फिर सियासी विवाद खड़ा हो गया है। मुंबई के एक नागरिक द्वारा श्रीनगर के बाहरी इलाके में जमीन खरीदने और वहां निर्माण शुरू करने के मामले ने विपक्षी दलों को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की सरकार पर सवाल उठाने का मौका दे दिया है। विपक्ष का आरोप है कि गैर-मूल निवासी को जमीन खरीदने की इजाजत देकर सरकार ने डोमिसाइल कानूनों का उल्लंघन किया है। क्या है पूरा मामला? अधिकारियों के अनुसार, मुंबई के रहने वाले हरीश जी चावला ने श्रीनगर…
रांची: झारखंड की राजधानी रांची में अपराध के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस और कुख्यात कोढ़ा गैंग के सदस्यों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गैंग का सरगना बताया जा रहा रंगीला पैर में गोली लगने से घायल हो गया। हालांकि, वह पुलिस की गिरफ्त से बचकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश जानकारी के मुताबिक, कोढ़ा गैंग के सदस्य किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। इसी दौरान पुलिस को उनकी गतिविधियों की सूचना मिली। पुलिस टीम…
वडनगर-वाराणसी यात्रा का भाजपाइयों ने किया जोरदार स्वागत, पलामू किला में कोरबा-परहिया समुदाय से संवाद व सम्मान बरवाडीह। सेवा संकल्प अभियान—जन सेवा, राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष के तहत वडनगर से वाराणसी के लिए निकली सेवा यात्रा का रथ बेतला पहुंचते ही स्वागत के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने रथ का जोरदार स्वागत किया। नारेबाजी, मोटरसाइकिलों के काफिले और कार्यकर्ताओं के उत्साह से बेतला का माहौल पूरी तरह उत्सवमय नजर आया।गुजरात से पहुंचे भाजपा नेता भी रथ के साथ मोटरसाइकिल से यात्रा कर रहे थे। जय मेहता, मिलन, शुभ साहनी, दर्शन…
Asian Games 2026 Cricket: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 211 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 192 रन ही बना सकी। अभिषेक और तिलक ने मचाया धमाल भारत की जीत में अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा की तूफानी पारियों का अहम योगदान रहा। अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों में 3 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 61 रन बनाए। वहीं…
रांची: झारखंड के कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावासों में रहने वाले हजारों छात्र-छात्राओं के लिए राहत की खबर है। सरकार ने इन छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों को मुफ्त भोजन उपलब्ध कराने की योजना तैयार की है। इसके तहत छात्रों को रोजाना नाश्ते के साथ दोपहर और रात का भोजन भी उपलब्ध कराया जाएगा। योजना के तहत सरकार प्रति विद्यार्थी हर महीने 3,000 रुपये भोजन पर खर्च करेगी। राज्य में कल्याण विभाग के करीब 540 छात्रावास संचालित हैं, जिनमें 25 हजार से अधिक विद्यार्थी रहते हैं। इनमें मुख्य रूप से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राएं शामिल…
रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (PT) में कथित गड़बड़ी के मामले में अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच के दौरान मिले अहम सुरागों के आधार पर CID ने हजारीबाग जिले के रहने वाले दो अभ्यर्थियों दीपक राणा और ओमप्रकाश राणा को गिरफ्तार किया है। दोनों पर प्रारंभिक परीक्षा में अनुचित साधनों के जरिए लाभ लेकर सफल होने का आरोप है। अनुचित साधनों से परीक्षा पास करने का आरोप CID की जांच के अनुसार, दोनों आरोपितों ने 14वीं JPSC PT परीक्षा में कथित तौर पर अनुचित साधनों और साठगांठ का…
रांची: झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के तहत मतदाता सूची में नाम और दस्तावेजों से जुड़ी विसंगतियों पर जारी नोटिस की सुनवाई को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि नोटिस जारी होने के अलग-अलग कारणों के आधार पर मतदाताओं को अलग-अलग दस्तावेज प्रस्तुत करने की जरूरत नहीं है। सुनवाई के दौरान मुख्य रूप से भारतीय नागरिकता, 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी होना और संबंधित मतदान केंद्र क्षेत्र का सामान्य निवासी होना—इन तीन बिंदुओं पर पात्रता की जांच की जाएगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय…
रांची: झारखंड भाजपा में संगठनात्मक बदलाव के बाद अब नई टीम की सक्रियता बढ़ने लगी है। पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल 5 अक्टूबर को पहली बार रांची पहुंचेंगे। वहीं नवनियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय भी इसी दौरान राजधानी में रहेंगे। दोनों नेताओं के साथ पार्टी के सह प्रभारी और वरिष्ठ नेताओं की अहम बैठक प्रस्तावित है। जानकारी के अनुसार, बैठक में प्रदेश संगठन की मौजूदा स्थिति, संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा होगी। प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल के साथ सह प्रभारी सौरभ सिंह और निवेदिता सिंह भी बैठकों में शामिल होंगे। पार्टी के…
पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर): जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित केनरा बैंक में बीते 24 सितंबर को हुई करोड़ों रुपये की सनसनीखेज डकैती मामले में पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है। पुलिस जांच में बिहार के पटना व समस्तीपुर और पश्चिम बंगाल के रानीगंज से जुड़े अंतरराज्यीय गिरोह की संलिप्तता सामने आई है। मामले में फरार चल रहे तीन मुख्य आरोपियों की नई और स्पष्ट तस्वीरें जारी करते हुए जमशेदपुर पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए कुल 6 लाख रुपये (प्रत्येक पर 2 लाख रुपये) के इनाम का ऐलान किया है। 23 किलो सोना और 43 लाख कैश ले उड़े थे…
रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की परीक्षा में कथित गड़बड़ी के मामले में जेल में बंद आयोग के पूर्व अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव एल. खियांग्ते ने अब झारखंड हाई कोर्ट का रुख किया है। उन्होंने निचली अदालत द्वारा जमानत याचिका खारिज किए जाने के आदेश को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट में नियमित जमानत याचिका दाखिल की है। याचिका पर सुनवाई की तारीख अभी निर्धारित नहीं हुई है। इससे पहले रांची स्थित सीआईडी की विशेष अदालत ने 5 सितंबर को एल. खियांग्ते की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इससे पहले 3 सितंबर को दोनों पक्षों…
