Author: shivam kumar

 बिहार विधानसभा की 243 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के लिए  मतों की गिनती शुरू हो गई है।  पहले एक घंटे में सुबह 9:00 बजे तक शुरुआती रुझानों में महागठबंधन,  राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से कहीं आगे चल रहा है।   महागठबंधन 72 सीटों पर तो राजग 40 सीटों पर आगे चल रही है। शुरुआती रुझान में राजद के मुख्यमंत्री  के दावेदार तेजस्वी यादव राघोपुर विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं। उन्हीं की पार्टी के बाहुबली अनंत सिंह मोकामा से आगे चल रहे हैं । मोकामा में 15000 लोगों को भोज की दावत भी दे दी गई है।  …

Read More

 मध्‍य प्रदेश में विधानसभा उप चुनाव के तहत 19 जिलों के 28 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना मंगलवार प्रात: 8 बजे से संबंधित जिला मुख्यालयों पर शुरू हो गई । मतगणना में सबसे अधिक राउण्ड ग्वालियर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 16-ग्वालियर पूर्व में 32 राउण्ड और सबसे कम अनूपपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 87-अनूपपुर में 18 राउण्ड होने जा रहे हैं । मतगणना प्रात: 8 बजे डाक मतपत्रों की गणना के साथ शुरू हुई।  ईवीएम मशीनों की मतगणना प्रात: 8:30 बजे से रखी गई जबकि पहले डाक मतपत्रों की मतगणना पूरी नहीं होने पर ईवीएम मशीनों की मतगणना का…

Read More

देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 85 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 38 हजार 074 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 85,91,731 पर पहुंच गई है। कोरोना से पिछले 24 घंटों में 448 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,27,059 तक पहुंच गई है। मंगलवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 5,05,265 एक्टिव मरीज हैं। लेकिन राहत की खबर यह है कि कोरोना से अब तक 79,59,406 मरीज स्वस्थ…

Read More

 पूर्णिया जिले के धमदाहा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत केनगर प्रखंड की सतकोदरिया पंचायत के बूथ नंबर 283 पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस (सीआईएसएफ) ने पांच राउंड हवाई फायरिंग की है। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन घटना को लेकर स्थानीय मतदाताओं के बीच तनाव बना हुआ है। पूर्णिया के एसपी विशाल शर्मा ने घटना की पुष्टि की है। बताया गया है कि मतदान केंद्र पर जमा भीड़ को पुलिस सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने के लिए कह रही थी। इस बीच पुलिस और मतदाताओं में कहा-सुनी बढ़ गई। मतदाताओं और पुलिस के बीच झड़प शुरू हो…

Read More

भारतीय रेलवे के लिए ऑनलाइन टिकटिंग प्लेटफार्म (Indian Railway Catering and Tourism Corporation -IRCTC) ने नए नियम जारी किए हैं. नए नियम के मुताबिक ट्रेन के रवाना होने से ठीक 30 मिनट पहले अब एक और नया चार्ट बनाया जाएगा, ताकि आखिरी समय में सीटें खाली होने पर कुछ लोगों को सीटों का आबंटन हो सके और वो अपनी यात्रा कर सकें. ऑनलाइन टिकटिंग में सुविधा कोरोना महामारी के दौर में अबतक ट्रेन के तय समय से दो घंटे पहले चार्ट बन रहा था. लेकिन कोरोना महामारी से पहले ये समय चार घंटे का था. और अब ये समय घटाकर…

Read More

 बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अंतिम चरण की वोटिंग आज हो रही है. अंतिम चरण में कुल 78 विधानसभा सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. साथ ही साथ एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव भी हो रहा है. वाल्मीकि नगर सीट पर वोटर अपना सांसद चुनेंगे. मतदाता आज कुल 1204 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे और ईवीएम में आज जनता का जनादेश कैद हो जाएगा. 2 दिन के इंतजार के बाद 10 नवंबर को मतगणना होगी और नतीजे सामने आएंगे. वहीं 78 विधानसभा सीटों के साथ-साथ वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव के लिए वोटिंग हो…

Read More

झारखंड की राजधानी रांची के चान्‍हो में आदिवासी परिवार की 12 साल की मासूम सरिता सात वर्षों से पांव में रस्‍सी से बांधकर रखा गया है। बंधे-बंधे ही खाना, पीना और दैनिक कर्म। मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन को इसकी जानकारी मिली तो उन्‍होंने तत्‍काल रांची के डीसी को संज्ञान लेकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। सरिता मानसिक रूप से बीमार है इसलिए उसके परिवार के लोगों ने ही उसे एहतियातन रस्‍सी से बांध रखा है। सरिता के पिता रंथू उरांव गरीबी के कारण उसका इलाज नहीं करा पा रहे नतीजा है कि सरिता को रस्‍सी से बंधकर ही जीवन गुजारना पड़…

Read More

बिहार में विधानसभा चुनाव के तीसरे यानी अंतिम चरण के लिए सुबह सात बजे से मतदान जारी है। यहां सुबह 7 से 9.30 बजे तक यानी ढाई घंटे में कुल 7.69 फीसदी मतदान हुआ है। इनमें सबसे सबसे अधिक अररिया में 10.67 फीसदी वोटिंग हुई है।   किस जिले में कितने फीसदी मतदान  पश्चिम चंपारण- 7.7 फीसदी, पूर्वी चंपारण-9.18, सीतामढ़ी- 7.38, मधुबनी-6.31, सुपौल- 10.11, अररिया-10.67, किशनगंज-6.83, पूर्णिया- 6.44 कटिहार- 5.36, मधेपुरा-5.65, सहरसा-4.05, दरभंगा- 6.09, मुजफ्फरपुर-7.25, वैशाली-10.28, समस्तीपुर-7.32 फीसदी मतदान हुआ।    उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा के तीसरे यानी आखिरी चरण में 15 जिलों की 78 सीटों पर मतदान हो रहा है।…

Read More

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार विधानसभा के अंतिम चरण के मतदान में सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आपका हर वोट लोकतंत्र को मजबूत करने का काम करेगा। आज शनिवार को विधानसभा को 78 सीटों पर मतदान हो रहा है। बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के मतदान को लेकर राहुल गांधी ने ट्वीट कर लोगों को ज्यादा से ज्यादा मतदान को कहा। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “आज बिहार में अंतिम चरण की वोटिंग है। सभी वोटरों से अपील है कि इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने वोट…

Read More

 राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को सूचना आयुक्त यशवर्धन कुमार सिन्हा को मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) पद की शपथ दिलाई। राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति कोविंद ने केंद्रीय सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में यशवर्धन कुमार सिन्हा को पद की शपथ दिलाई। कोविड-19 के मद्देनजर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके मंत्रिमंडल के कई सहयोगी भी मौजूद थे।  सिन्हा का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। 26 अगस्त को बिमल जुल्का की सेवानिवृति के बाद से यह पद खाली था।  भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के पूर्व अधिकारी यशवर्धन कुमार सिन्हा ने 1 जनवरी, 2019 को आयोग में सूचना आयुक्त का पद संभाला था। वह ब्रिटेन और श्रीलंका में भारतीय उच्च आयोग…

Read More

 देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 84 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 50 हजार 357 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 84,62,081 पर पहुंच गई है। वहीं, कोरोना से पिछले 24 घंटों में 577 लोगों की मौत हो गई। साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,25,562 तक पहुंच गई है। शनिवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 5,16,632 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर भी है कि कोरोना से अबतक 78,19,887 मरीज स्वस्थ हो चुके…

Read More