बिहार विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मतदाताओं से अधिकाधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है। प्रधानमंत्री मोदी ने आज सुबह ट्वीट कर कहा, ” बिहार विधानसभा चुनावों में आज तीसरे और आखिरी चरण का मतदान है। सभी मतदाताओं से मेरी विनती है कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोकतंत्र के इस पावन पर्व में भागीदार बनें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। और हां, मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान भी अवश्य रखें।” दरअसल, बिहार विधानसभा के लिए आज आखिरी चरण का मतदान हो रहा है। राज्य के 15 जिलों की…
Author: shivam kumar
भारत और चीन के बीच शुक्रवार को करीब 10 घंटे हुई 8वें दौर की सैन्य वार्ता में भी दोनों देशों के रिश्तों पर जमी बर्फ नहीं पिघली। हालांकि छठे और सातवें दौर की बातचीत के बाद एलएसी पर यथास्थिति और सैन्य जमावड़ा नहीं बढ़ने को सकारात्मक माना जा रहा था। इसलिए इस वार्ता में गतिरोध कम होने की काफी उम्मीदें लगाई जा रही थीं। इसके विपरीत वार्ता में एलएसी पर तनाव कम करने या पीछे हटने को लेकर दोनों देशों के बीच किसी ठोस रोडमैप पर सहमति नहीं बन पाई। भारत और चीन के बीच शुक्रवार को सुबह साढ़े…
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) की बिक्री अक्टूबर महीने में 1,82,448 इकाई रही है। पिछले साल के समान महीने के मुकाबले इसमें 18.9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। एमएसआई की ओर से रविवार को जारी बयान के मुताबिक घरेलू बाजार में कंपनी की बिक्री 19.8 फीसदी बढ़कर 1,72,862 इकाई पर पहुंच गई है, जो अक्टूबर, 2019 में 1,44,277 इकाई रही थी। दूसरी ओर अक्टूबर महीने में कंपनी का निर्यात 4.7 फीसदी बढ़कर 9,586 इकाई रहा है, जो एक साल पहले समान महीने में 9,158 इकाई रहा था। वहीं, अक्टूबर 2020 में आल्टो-एस-प्रेसो…
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने रविवार को हरियाणा और पंजाब सहित सात राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों के स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि ये राज्य शांति और समृद्धि का प्रतीक बनकर देश को गौरवान्वित करते रहेंगे। राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट संदेश में कहा, स्थापना दिवस पर हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और लक्षद्वीप के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि ये सभी राज्य व केंद्र शासित प्रदेश शांति और समृद्धि का प्रतीक बनकर देश को गौरवान्वित करते रहेंगे। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा, आंध्र प्रदेश,…
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने रविवार को निर्माता कमल जैन को जन्मदिन की बधाई दी है। अभिनेत्री कंगना रनौत ने उन्हें उनकी फिल्म मणिकर्णिका का हीरो बताया है। 33 वर्षीय अभिनेत्री ने ट्विटर पर कमल जैन के साथ खुद की कई तस्वीरें शेयर की है और उन्हें जन्मदिन की बधाई देने के लिए एक नोट लिखा है। कंगना रनौत ने रविवार को ट्वीट किया-‘प्रिय कमल जैन जी आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, आप मणिकर्णिका के हीरो हैं। धोनी के बाद एक नए निर्माता के रूप में आपने मेगा बजट किया, बड़े पैमाने पर पीरियड फिल्म, आप संकट के समय में…
बिहार में चल रहे विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में एनडीए के उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार कार्यक्रम में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार में रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने इसकी जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा की है। इसके बाद कांग्रेस पार्टी ने इस पर तंज कसा है। दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट में लिखा कि ‘रविवार के दिन बिहार के लोगों के बीच रहूंगा। लोकतंत्र के महापर्व में छपरा, समस्तीपुर, मोतिहारी और बगहा की जनसभाओं में जनता-जनार्दन का आशीर्वाद लूंगा।’ उनके इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने ट्वीट कर पांच सवाल उठाये। साथ ही उन्होंने…
अरुणाचल प्रदेश चांग्लांग जिले में रविवार की सुबह 08 बजकर 01 मिनट 37 सेकेंड पर 3.4 तीव्रता के भूकंप महसूस किए गए। भूकंप के चलते कहीं से किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के चलते लोगों में दहशत फैल गई। सिस्मोलॉजी विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र अरुणाचल प्रदेश के चांग्लांग जिला से साउथ वेस्ट इलाके में 47 किमी दूर जमीन में 10 किमी नीचे बताया गया है। भूकंप का एपीक सेंटर 27.44 उत्तरी अक्षांश तथा 96.30 पूर्वी देशांत्तर पर स्थित था।
माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह का आंकड़ा अक्टूबर महीने में 1.05 लाख करोड़ रुपये रहा है। ज्ञात हो कि फरवरी के बाद पहली बार जीएसटी संग्रह का आंकड़ा एक लाख करोड़ रुपये के पार गया है। मंत्रालय ने बताया कि 31 अक्टूबर, 2020 तक दाखिल किए गए कुल जीएसटीआर-3बी रिटर्न की संख्या 80 लाख पर पहुंच गई है। वित्त मंत्रालय ने रविवार को ट्वीट करके ये जानकारी दी है। वित्त मंत्रालय ने जारी एक बयान में कहा है कि अक्टूबर, 2020 में कुल जीएसटी संग्रह 1,05,155 करोड़ रुपये रहा। इसमें सीजीएसटी का हिस्सा 19,193 करोड़ रुपये, एसजीएसटी का 5,411 करोड़…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को एनडीए प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने लिए चार रैलियां करेंगे। बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत उन्होंने मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख और करोड़ों के चारा घोटाले के चार मामलों में सजायाफ्ता पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के राजनीतिक गढ़ छपरा से की। उन्होंने महाआस्था के महापर्व और दीपावली की चर्चा की। छठी मइया और मां गंगे को याद करते हुए कहा, कोरोना के इस संकटकाल में किसी मां को ये चिंता करने की जरूरत नहीं है कि छठ पूजा को कैसे मनाएगी। अरे मेरी मां, आपने अपने बेटे को दिल्ली…
टेलीविजन की दुनिया के मशहूर अभिनेता व एंकर अर्जुन बिजलानी कल यानी 31 अक्टूबर को अपना 38वां जन्मदिन मनाएंगे। 31 अक्टूबर, 1982 को महाराष्ट्र के सिंधी परिवार में जन्में अर्जुन बिजलानी बचपन से ही अभिनेता बनाना चाहते थे। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल और उच्च शिक्षा माहिम और एचआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से पूरी की है। अर्जुन को साल 2004 में बालाजी टेलीफिल्म्स के शो कार्तिका में अभिनय करने का मौका मिला। इसके बाद वह टेलीविजन जगत के कई धारावाहिकों में नजर आए। साल 2006 में उन्हें सब टीवी पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक ‘लेफ्ट राइट…
साउथ फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री काजल अग्रवाल आज मुंबई में बिजनेसमैन गौतम किचलू के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। शादी की रस्में शुरू हो चुकी है और मेहंदी की रस्म के बाद अब उनके हल्दी सेरेमनी की भी तस्वीर सामने आई है, जिसे खुद काजल अग्रवाल ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा किया है। इस तस्वीर में काजल पीले रंग के आउटफिट में दिखाई दे रही हैं। उन्होंने फूलों से बनी ज्वैलरी बनी है और पूरे चेहरे पर हल्दी लगी हुई है। इस तस्वीर में काजल बेहद खुश नजर आ रही हैं। काजल ने अपने…
