Author: shivam kumar

काठमांडू। नेपाल के प्रसिद्ध मुक्तिनाथ मंदिर क्षेत्र में मंगलवार रात से जारी भारी बर्फबारी के कारण मंदिर तक पहुंचने वाला मुख्य सड़क मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। पोखरा से कागबेनी–मुक्तिनाथ सड़क पर मोटी बर्फ जम जाने के कारण जोमसोम से आने वाले वाहन बुधवार सुबह से मुक्तिनाथ की ओर आगे नहीं बढ़ पाए। वरागुंग मुक्तिक्षेत्र के अंतर्गत झारिकोट, खिंगा, रानीपौवा बाजार, पुराङ, छेंगुर और आसपास की बस्तियां घनी बर्फ से ढक गई हैं। मंदिर परिसर, 108 जलधारा और स्नान कुंड भी बर्फ में दब गए हैं, जिससे धार्मिक अनुष्ठान और स्नान में तीर्थयात्रियों को गंभीर कठिनाइयों का सामना…

Read More

ढाका: बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ कानूनी शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। गुरुवार को बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (ICT) में बहुचर्चित ‘जहाजबाड़ी हत्याकांड’ के मामले में औपचारिक आरोप पत्र (चार्जशीट) दाखिल किया गया। इस आरोप पत्र में शेख हसीना के अलावा तत्कालीन सरकार के कई रसूखदार मंत्रियों और शीर्ष पुलिस अधिकारियों को नामजद किया गया है। क्या है जहाजबाड़ी हत्याकांड? अभियोजन पक्ष द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह मामला 26 जुलाई 2016 का है। उस समय ढाका के कल्याणपुर इलाके में स्थित ‘जहाजबाड़ी’ नामक एक इमारत पर पुलिस और रैपिड…

Read More

बीजिंग। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने गुरुवार को ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ मुलाकात में बहुपक्षवाद और मुक्त व्यापार को अपनाने का आह्वान किया। शी ने कहा कि चीन और ब्रिटेन दोनों बहुपक्षवाद के समर्थक हैं और अंतरराष्ट्रीय कानून तभी प्रभावी हो सकता है जब सभी देश उसका पालन करें। उन्होंने बड़े देशों से नेतृत्व की अपेक्षा करते हुए कहा कि ऐसा नहीं होने पर दुनिया में जंगल के कानून का खतरा पैदा हो जाएगा। ब्रिटिश प्रधानमंत्री स्टार्मर आठ साल बाद चीन की आधिकारिक यात्रा पर पहुंचे हैं। जुलाई 2024 में प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला…

Read More

बोगोटा (कोलंबिया)। कोलंबिया में बुधवार को हुए विमान हादसे में संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा के सदस्य डियोजेनेस क्विंटरो समेत सभी 15 लोगों की मौत हो गई है। कोलंबिया के अधिकारियों ने पुष्टि की कि 13 यात्रियों और दो क्रू सदस्यों वाले इस विमान में कोई भी जीवित नहीं मिला। देश की सिविल एरोनॉटिक्स अथॉरिटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है। 36 वर्षीय क्विंटरो के विमान दुर्घटना में मारे जाने की पुष्टि उनकी पार्टी ने भी की है। पार्टी ने कहा कि क्विंटरो इस विमान में सवार लोगों में शामिल थे। उनके कार्यालय की टीम ने बताया कि…

Read More

आइकॉनिक वॉर फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ इन दिनों सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर इस फिल्म ने 23 जनवरी को रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत की थी। लंबे वीकेंड का फायदा उठाने के बाद अब वर्किंग डेज में फिल्म की कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी जरूर हुई है, लेकिन कुल आंकड़े अब भी दमदार बने हुए हैं। फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। छठे दिन कलेक्शन में गिरावटफिल्म समीक्षक तरण आदर्श के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के छठे दिन 15.04 करोड़…

Read More

रांची: झारखंड की राजधानी रांची समेत कई जिलों में आज सुबह आयकर विभाग (Income Tax Department) ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा ने ‘बाबा राइस मिल ग्रुप’ से जुड़े विभिन्न ठिकानों पर एक साथ छापेमारी (IT Raid) की। वर्ष 2026 में आयकर विभाग की ओर से की गई यह पहली बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है, जिससे व्यापारिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। प्रमुख ठिकानों पर जांच जारी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की टीमें रांची के कांके रोड, रातू रोड और मिल से जुड़े अन्य कार्यालयों में दस्तावेजों की बारीकी…

Read More

नई दिल्ली। आर्थिक सर्वेक्षण में मानव पूंजी और आर्थिक उत्पादकता को मजबूत करने के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य में सुधार के महत्व पर जोर दिया गया है। इसमें स्वस्थ आबादी को मजबूत भविष्य को सुनिश्चित करने का एक प्रमुख स्तंभ बताया गया है। केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 प्रस्तुत किया। सर्वे में बताया गया है कि 1990 से भारत ने अपनी मातृ मृत्यु दर, पांच साल से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु दर, नवजात मृत्यु दर में काफी कमी दर्ज की है। आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार, मोटापे की समस्या…

Read More

नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र के दूसरे दिन गुरुवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में भारत का आर्थिक सर्वे 2025-26 पेश किया। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया को संबोधित कर सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। लोकसभा की कार्यवाही एक फरवरी सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को केंद्रीय बजट 2026 पेश करेंगी। यह उनका लगातार नौवां रिकॉर्ड बजट होगा। अमेरिकी टैरिफ और अस्थिर जियोपॉलिटिकल हालात के बीच आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए सुधार के कदम शामिल होने की उम्मीद है। यह सत्र…

Read More

जमशेदपुर। चक्रधरपुर मंडल की आरपीएफ उड़नदस्ता टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चलती ट्रेनों में मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। टाटानगर रेलवे स्टेशन से गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से महंगे मोबाइल फोन और चोरी में प्रयुक्त औजार बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपितों की पहचान ऋषि तोरवा, अल्ताफ आलम, चंदन राम उर्फ चिंटू और विशाल तिवारी उर्फ जीशान के रूप में हुई है। सभी ओडिशा के बड़बिल के निवासी हैं। बुधवार रात गश्त के दौरान मुंबई-हावड़ा मेल के एसी कोच से दो संदिग्ध व्यक्तियों को उतरकर भागते हुए देखा…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार में सोना और चांदी के भाव में जोरदार तेजी का रुख बना हुआ है। सोने की कीमत में आई तेजी के कारण हाजिर सोना आज 4,720 रुपये से लेकर 5,150 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। वहीं चांदी के भाव में आज 30,000 रुपये प्रति किलोग्राम की जबरदस्त तेजी नजर आ रही है। सोने के भाव में आए इस जोरदार उछाल के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,67,090 रुपये से लेकर 1,67,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार ने गुरुवार के कारोबार की शुरुआत तो मामूली तेजी के साथ की, लेकिन पहले ही घंटे में बिकवाली के दबाव ने बाजार को लाल निशान में धकेल दिया। दोपहर 10 बजे तक सेंसेक्स 575 अंकों (0.70%) और निफ्टी 162 अंकों (0.66%) की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। बीएसई का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 82,368.96 अंकों पर खुलकर शुरुआती कुछ मिनटों में 82,386.79 अंकों तक उछला था। हालांकि, जल्द ही तेज बिकवाली शुरू हो गई और सूचकांक गिरकर 81,769.11 अंक पर आ गया। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी 25,345 अंक पर खुलने के बाद 25,359.35 अंक तक पहुंचा, लेकिन बाद में लुढ़ककर 25,180.75 अंक पर…

Read More