Author: shivam kumar

नई दिल्ली। देश की अर्थव्यवस्था का लेखा-जोखा आज संसद के दोनों सदनों में पेश किया जाएगा। सुबह 11 बजे मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन इकोनॉमिक सर्वेक्षण 2026 संसद के पटल पर रखेंगे। बजट सप्ताह में बजट पेश होने से पहले पूरे देश की निगाहें इस दस्तावेज़ पर टिकी हैं। इकोनॉमिक सर्वे पहली फरवरी को पेश होने वाले केंद्रीय बजट की रूपरेखा का संकेत देता है। इसमें मुद्रास्फीति, विकास दर और विदेशी मुद्रा भंडार की स्थिति जैसे महत्वपूर्ण आर्थिक आंकड़ों का विस्तृत विश्लेषण होता है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण के साथ ही बुधवार से बजट सत्र की शुरुआत हो…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। जिले के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भालुबासा इंद्रानगर बस्ती में बुधवार देर रात भीषण आग लगने से एक हृदयविदारक हादसा हो गया। इस अग्निकांड में 85 वर्षीय शोभा मुखर्जी की जलकर मौके पर ही मौत हो गई। घटना रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच हुई, जब घर के सभी सदस्य गहरी नींद में थे। परिजनों के अनुसार, शोभा मुखर्जी रात का भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थीं। देर रात अचानक कमरे से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग की तेज लपटों ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले…

Read More

नई दिल्ली। वैश्विक वित्तीय बाजारों में गुरुवार को भी गिरावट का दबाव बना हुआ है। अमेरिकी बाजारों के सपाट बंद होने और एशियाई बाजारों में व्याप्त बिकवाली की लहर के चलते निवेशकों के मन में सतर्कता बनी हुई है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कोई बदलाव न करने के निर्णय से बाजारों में निराशा का माहौल है। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र में सपाट से कारोबार करते हुए बंद हुए, जहां डाउ जॉन्स मामूली तेजी के साथ 49,015.60 अंक पर रुका। हालांकि, डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज 0.03% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं, जो आगामी सत्र के लिए नरम संकेत दे रहे हैं। यूरोपीय बाजारों ने भी…

Read More

खूंटी: झारखंड के खूंटी जिले में 7 जनवरी को हुई पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। बुधवार को पुलिस ने इस हत्याकांड के मास्टरमाइंड दानियल सांगा समेत 6 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल 14 लोग जेल भेजे जा चुके हैं। गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य शूटर और साजिशकर्ता शामिल हैं, जिन्हें पुलिस ने पकड़ने के बाद सड़क पर परेड भी कराई। जमीन विवाद और ‘खूंटकट्टी’ की रक्षा बनी मौत की वजह पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि सोमा मुंडा की हत्या किसी…

Read More

धनबाद। नगर निकाय चुनाव 2026 की तारीखों के ऐलान के बाद झारखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह ने धनबाद मेयर पद के लिए औपचारिक दावेदारी पेश कर दी है। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू को पत्र लिखकर अपनी उम्मीदवारी का प्रस्ताव रखा है। पत्र में संजीव सिंह ने खुद को पार्टी का अनुशासित और समर्पित सिपाही बताया है। उन्होंने अपनी चार पीढ़ी की राजनीतिक विरासत का जिक्र करते हुए बताया कि उनके पिता स्वर्गीय सूर्यदेव सिंह चार बार विधायक रहे, माता कुंती देवी दो बार विधायक रहीं।…

Read More

नई दिल्ली। झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और कांग्रेस कोटे के मंत्रियों को केंद्रीय नेतृत्व ने दिल्ली तलब किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर होने वाली इस अहम बैठक में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहेंगे। बैठक का मुख्य एजेंडा राज्य की राजनीतिक रणनीति और पार्टी की प्राथमिकताओं पर विस्तृत चर्चा करना है। इस बैठक में विधायकों द्वारा हाल ही में उठाई गई शिकायतों को भी रखा जाएगा। पिछले सप्ताह राज्य के कई विधायकों ने दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात कर मंत्रियों पर प्राथमिकता न देने और…

Read More

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार सहित अन्य लोगों के निधन पर शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर बुधवार को लिखा है कि महाराष्ट्र के बारामती में प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार सहित अन्य लोगों के आकस्मिक निधन का अत्यंत हृदयविदारक समाचार मिला। उपमुख्यमंत्री का आकस्मिक निधन महाराष्ट्र की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि मरांग बुरु दिवंगत अजीत तथा अन्य लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों, पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति…

Read More

रांची। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के आकस्मिक निधन पर देशभर में शोक की लहर है। इसी क्रम में रांची के सांसद एवं रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ तथा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का विमान दुर्घटना में आकस्मिक निधन अत्यंत हृदयविदारक है। उनका प्रशासनिक कौशल, नेतृत्व क्षमता और विकासात्मक दृष्टिकोण महाराष्ट्र की राजनीति में सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि इस दुख और…

Read More

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के बारामती में आज सुबह हुए विमान हादसे में राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, केंद्रीयमंत्री नितिन गडकरी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत तमाम नेताओं ने दुख जताया है। नेताओं ने इसे महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि देश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर लिखा कि बारामती में हुई विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। अजित पवार का असामयिक निधन एक अपूरणीय क्षति है और महाराष्ट्र…

Read More

रांची। झारखंड के बहुचर्चित शराब और जमीन घोटाले में निलंबित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। मनी लॉन्ड्रिंग और आय से अधिक संपत्ति से जुड़े इस मामले की जांच कर रही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने अब जांच का दायरा और विस्तृत कर दिया है। इसी कड़ी में एसीबी आज बुधवार को विनय चौबे के चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) उपेंद्र शर्मा से पूछताछ करेगी। एसीबी ने सीए उपेंद्र शर्मा को समन जारी कर तलब किया है। पूछताछ के दौरान उनसे विनय चौबे, उनके परिवार के सदस्यों और करीबी लोगों के बैंक खातों से जुड़े सभी…

Read More

भाेपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार के आकस्मिक निधन पर शाेक जताया है। उन्हाेंने साेशल मीडिया पर पाेस्ट कर उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने अपने शाेक संदेश में कहा-महाराष्ट्र के माननीय उप मुख्यमंत्री श्री अजीत पवार जी गरीबों, वंचितों और पिछड़ों की सेवा में सदैव समर्पित रहे। महाराष्ट्र के विकास में उनका अमूल्य योगदान रहा। वे जमीन से जुड़े नेता थे। उनके असामयिक निधन पर मैं श्रद्धांजलि व्यक्त करता हूं। बाबा महाकाल से प्रार्थना करता हूं…

Read More