रांची। झारखंड की राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज ‘तरन्नुम परवीन हत्याकांड’ का अंत बेहद नाटकीय और दुखद रहा। अपनी पत्नी की बेरहमी से गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी पति तौकिर अंसारी ने मंगलवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। तौकिर पर आरोप था कि उसने तीन दिन पहले अपनी पत्नी के सिर में गोली दागकर उसे मौत के घाट उतार दिया था और तब से वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। अवैध संबंधों और प्रताड़ना की कहानी डोरंडा के मनीटोली वारिस चौक के पास रहने वाले तौकिर अंसारी और उसकी पत्नी के बीच लंबे…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के बारामती में बड़ा हादसा सामने आया है, जिसमें डिप्टी सीएम अजित पवार समेत छह लोगों का निधन हो गया है। उनका प्लेन अचानक क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि बारामती में लैंडिंग करते हुए ही प्लेन क्रैश हुआ है। हादसे के दौरान अजित पवार भी विमान में मौजूद थे ! जानकारी के अनुसार, ये हादसा महाराष्ट्र के बारामती में आज सुबह 8:45 बजे हुआ है। प्लेन में 6 लोगों के सवार होने की सूचना है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, प्लेन क्रैश में अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत हो गई है। विमान…
पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर)। बिरसानगर थाना क्षेत्र में एक स्कूल वैन चालक पर एक पांच वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। आरोपित की पहचान मन्नू उर्फ़ मनोज कुमार (45 वर्ष) के रूप में हुई है, जो टेल्को कॉलोनी के राधिका नगर का निवासी है। घटना के तुरंत बाद वह फरार हो गया है। मामला मंगलवार दोपहर का है। आरोपित पीड़ित बच्ची को रोजाना स्कूल ले जाने और वापस लाने का काम करता था। परिजनों का आरोप है कि उसी दोपहर स्कूल वैन में ही उसने यह जघन्य अपराध अंजाम दिया। शाम को जब बच्ची घर लौटी…
रांची। नगर निकाय चुनाव को लेकर चल रहा इंतजार अब खत्म हो गया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी ने नगर निकाय चुनाव की तारीखों की औपचारिक घोषणा कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार राज्यभर में 23 फरवरी को मतदान कराया जाएगा, जबकि मतगणना 27 फरवरी को संपन्न होगी। इसके साथ ही फरवरी के अंत तक पूरी चुनावी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। चुनाव की घोषणा होते ही रांची समेत सभी संबंधित नगर निकाय क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। अब राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को आयोग द्वारा निर्धारित नियमों का सख्ती से पालन करना होगा।…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि यूरोपीय देशों से भारत की डील को लोग दुनिया में ‘मदर ऑफ ऑल डील’ कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोमवार को भारत और यूरोपीय संघ के बीच बहुत बड़ा समझौता हुआ है। यह मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) भारत के 140 करोड़ लोगों और यूरोपीय देशों के करोड़ों लोगों के लिए बहुत बड़ा अवसर लेकर आया है। प्रधानमंत्री ने यह बात आज दक्षिण गोवा में आयोजित भारत ऊर्जा सप्ताह (इंडिया एनर्जी वीक-2026) के चौथे संस्करण का वर्चुअली उद्घाटन करते हुए कही। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “कल ही भारत और यूरोपीय संघ…
नई दिल्ली। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर चौथे दिन भी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इस वजह से देशभर के सरकारी बैंकों में मंगलवार को कामकाज बुरी तरह प्रभावित है। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में बैंक यूनियनों ने हड़ताल पर रहकर पांच दिन के वर्किंग सप्ताह की मांग की है। गुजरात के राजकोट में बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य शाखा पर बैंक कर्मचारियों ने अपनी मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया है। इसी तरह कोलकाता में बैंक कर्मचारियों ने अपनी मांग को लेकर इंडियन बैंक की मेन ब्रांच पर विरोध प्रदर्शन किया। देश…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इंडिया एनर्जी वीक 2026 के चौथे संस्करण का उद्घाटन किया और कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत का ऊर्जा क्षेत्र देश की आकांक्षाओं के केंद्र में है और इसमें 500 अरब डॉलर तक के निवेश के अवसर मौजूद हैं। प्रधानमंत्री ने वैश्विक निवेशकों को “मेक इन इंडिया, इनोवेट इन इंडिया, स्केल विद इंडिया और इन्वेस्ट इन इंडिया” का आह्वान किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार ने इस दशक के अंत तक तेल और गैस क्षेत्र में 100 अरब अमेरिकी डॉलर के…
इतिहास में आज का दिन विशेष महत्व रखता है। 28 जनवरी 1865 को महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय का जन्म हुआ था। उनकी जयंती पर देश उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण कर रहा है। पंजाब के मोंगा जिले में जन्मे लाला लाजपत राय को उनकी निर्भीकता, ओजस्वी विचारों और देशभक्ति के कारण ‘पंजाब केसरी’ कहा गया। लाला लाजपत राय भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख स्तंभों में से एक थे। वे बाल गंगाधर तिलक और विपिन चंद्र पाल के साथ ‘लाल-बाल-पाल’ त्रयी का हिस्सा रहे, जिसने भारतीय राष्ट्रवाद को नई दिशा दी। उन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ जनजागरण किया और स्वराज, स्वदेशी…
काठमांडू। नेपाल में आगामी पांच मार्च को होने वाले आम चुनाव के बाद गठित होने वाली प्रतिनिधि सभा में बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिल सकता है। मौजूदा संसद के लगभग दो-तिहाई सांसद नई संसद में नजर नहीं आएंगे। सितंबर में भंग हुई प्रतिनिधि सभा के करीब 170 सांसद इस बार चुनावी मैदान में ही नहीं उतरे हैं, जिससे नए चेहरों के संसद में पहुंचने की संभावना काफी बढ़ गई है। चुनावी विश्लेषकों के अनुसार, यदि चुनाव लड़ रहे सभी निवर्तमान सांसद भी जीत जाएं, तब भी नई प्रतिनिधि सभा में प्रत्यक्ष और समानुपातिक प्रणाली के तहत दो-तिहाई से अधिक…
ढाका। बांग्लादेश में ढाका यूनिवर्सिटी सेंट्रल स्टूडेंट्स यूनियन (डक्सू) के कार्यकारी सदस्य सरबा मित्रा चकमा का नाबालिग लड़कों को सरेआम सजा देते हुए एक वायरल वीडियो सामने आया है। इससे परिसर में ‘विजिलेंटे’ (खुद कानून हाथ में लेने) की बढ़ती संस्कृति पर फिर से सवाल उठ रहे हैं। यह वीडियो क्लिप 06 जनवरी को शाम 4:44 बजे ढाका यूनिवर्सिटी के सेंट्रल खेल के मैदान में रिकॉर्ड की गई है। इसमें सरबा मित्रा चकमा कई बच्चों को कान पकड़कर बार-बार उठक-बैठक करने का आदेश देते दिख रहे हैं। उठक-बैठक बांग्लादेश के कानून के तहत प्रतिबंधित है। ढाका ट्रिब्यून अखबार की रिपोर्ट…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोना और चांदी ने एक बार फिर नए शिखर पर पहुंचने में सफलता हासिल की है। सोना आज 1,570 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,710 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया। इसी तरह चांदी ने 25,200 रुपये प्रति किलोग्राम की जोरदार छलांग लगाई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी 113.46 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया है, जिसका प्रत्यक्ष असर घरेलू सर्राफा बाजार में भी चांदी की कीमत पर पड़ा है। सोने की कीमत में आई तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज…
