राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख सरसंघचालक डा. मोहन राव भागवत ने आंध्र प्रदेश में अपनी शाखाओं और गतिविधियों के विस्तार का आह्वान किया है। उन्होंने शनिवार को मंगलगिरी मंडल के नुटाकी में स्थिर विज्ञान विहार स्कूल में दो दिवसीय आंध्र प्रदेश क्षेत्रीय और मंडल प्रचार बैठक के पहले दिन मार्गदर्शन किया। सरसंघचालक डा. भागवत ने कहा कि संघ निरंतर शिक्षा और सेवा जैसे 50 क्षेत्रों में काम कर रहा है और अधिक क्षेत्रों में विस्तार करना चाहता है। वे चाहते हैं कि विभाग के स्तर पर प्रवासियों के रहन-सहन और उनकी दुर्दशा के लिए क्षेत्रवार जवाबदेही तय हो। सूत्रों के अनुसार…
Author: shivam kumar
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हाथरस की घटना को लेकर सामाजिक माहौल पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि यह दुखद है कि बहुत से भारतीय दलित, मुस्लिम और आदिवासियों को मानव नहीं मानते हैं। परस्पर सद्भाव वाले इस देश में इस प्रकार का भाव और विचार शर्मनाक है। राहुल गांधी ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि ‘शर्मनाक सच्चाई यह है कि कई भारतीय दलित, मुस्लिम और आदिवासियों को मानव नहीं मानते हैं। मुख्यमंत्री और उनकी पुलिस का कहना है कि किसी के साथ दुष्कर्म नहीं हुआ है क्योंकि उनके लिए और कई अन्य भारतीयों के लिए…
हाथरस केस में अबतक एसआईटी जांच कर रही थी. घटना के दिन यानी 14 सितंबर का सच जानने के लिए एसआईटी ने जब जांच शुरू की तो उसके निशाने पर 40 लोग थे. गांव के इन 40 लोगों से सवाल किए जा चुके हैं या किए जाने हैं. ये 40 लोग वे हैं, जो 14 सितंबर को आसपास के खेतों में काम कर रहे थे, आरोपी पीड़िता के घर वाले तो इनमें हैं ही. वहीं हाईकोर्ट भी इस केस में दखल दे चुका है. सोमवार को हाईकोर्ट में सुनवाई होने वाली है. सीबीआई एसआईटी की जांच के बीच कुछ बुनियादी…
न्यायाधीशों पर आरोप लगाने की कड़ी में एक और मामला सामने आया है. इस बार एक मौजूदा मुख्यमंत्री ने सुप्रीम कोर्ट के एक मौजूदा जज पर गंभीर आरोप लगाए हैं. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने एक असाधारण कदम उठाते हुए सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एस ए बोबड़े को चिट्ठी लिखी है. उन्होंने इस चिट्ठी में सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा जज और अगले मुख्य न्यायाधीश बनने वाले जस्टिस एनवी रमन्ना पर आरोप लगाए हैं कि वो आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के कामकाज में दखल देते हैं. रेड्डी ने अपनी चिट्ठी में लिखा है, “जस्टिस रमन्ना हाईकोर्ट की…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उन्हें याद करते हुए कहा कि अपने उत्कृष्ट विचारों तथा दर्शन से देश को नई दिशा देने का कार्य किया। नड्डा ने रविवार को एक के बाद एक, कई ट्वीट में कहा ‘भारत रत्न से सम्मानित जयप्रकाश नारायण जी ने अपने उत्कृष्ट विचारों तथा दर्शन से देश को नई दिशा देने का कार्य किया। ऐसे सर्वोदयी विचारक व मानवतावादी चिंतक की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। यह मेरा सौभाग्य है कि छात्र जीवन में ऐसे विराट व्यक्तित्व का सानिध्य मुझे प्राप्त हुआ।’ उन्होंने कहा ‘ जेपी आंदोलन…
देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 70 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 74,383 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 70,53,807 पर पहुंच गई है। वहीं, कोरोना से पिछले 24 घंटों में 918 लोगों की मौत हो गई। इस तरह कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 1,08,334 तक पहुंच गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 8,67,496 एक्टिव मरीज हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या में पिछले दस दिनों से लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जो कि राहत…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उन्हें याद करते हुए कहा कि उन्होंने सदैव एक जनसेवक के रूप में नि:स्वार्थ भाव से देशहित में काम किया। शाह ने रविवार को ट्वीट कर कहा ‘लोकनायक जयप्रकाश नारायण देशभक्ति, निर्भिकता और स्वाभिमान के प्रतीक है। उन्हें न सत्ता का मोह था न किसी पद की लालसा, उन्होंने सदैव एक जनसेवक के रूप में निस्वार्थ भाव से देशहित में काम किया। आपातकाल के विरुद्ध देश को एक कर अराजकता और अन्याय से डट कर लड़ने वाले ऐसे महान नेता को नमन।’ उल्लेखनीय है कि जयप्रकाश नारायण यानी…
लोक नायक जयप्रकाश नारायण की 118वीं जयंती पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने उन्हें याद कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री ने रविवार को ट्वीट कर जेपी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह स्वतंत्रता सेनानी होने के साथ साथ लोकतंत्र के रक्षक थे। उनका जीवन मूल्य व विचार हमें सार्वजनिक जीवन में प्रेरणा देते हैं। उनके लिए राष्ट्र हित और लोगों का कल्याण सबसे ऊपर था।
ताबड़तोड़ मिसाइलों का परीक्षण किये जाने के बावजूद अभी भी भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के खजाने में कई ऐसे मिसाइल सिस्टम हैं जिनके सारे परीक्षण पूरे किये जा चुके हैं। आने वाले समय में आखिरी परीक्षण करके इन्हें सशस्त्र बलों को उपयोग के लिए सौंपा जाना है। देश के ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ अभियान को पूरा करने के साथ ही यह स्वदेशी मिसाइलें चीन के साथ चल रहे गतिरोध के बीच भारत को भी रक्षा तकनीक में लगातार कामयाबी दिला रही हैं। मैन पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (एमपीएटीजीएम) यह तीसरी पीढ़ी की एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (एटीजीएम) नाग से निकाली गई…
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक और भारत रत्न नानाजी देशमुख की 104वीं जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा नानाजी का जीवन समाज सेवकों के लिए अनुकरणीय है। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने रविवार को ट्वीट कर कहा, महान समाज सेवी नानाजी देशमुख की जयंती के अवसर पर उनके जीवन आदर्शों और कृतित्व को सादर नमन। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के प्रति निष्ठा और समाज के दुर्बल वर्गों एवम् ग्रामीण विकास के लिए समर्पित उनका जीवन, सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में काम कर रहे हर कार्यकर्ता के लिए अनुकरणीय उदाहरण रहा है।
जेएनयू से मुख्यधारा की राजनीति में आए सीपीआई के नेता कन्हैया कुमार इन दिनों अपनी ही पार्टी से नाराज चल रहे हैं। कन्हैया कुमार बिहार विधानसभा चुनाव में टिकट की उम्मीद लगाए बैठे थे लेकिन सीपीआई ने उन्हें विधानसभा चुनाव में बतौर प्रत्याशी न उतारने का निर्णय लिया। नतीजतन पार्टी और पार्टी की विचारधारा से जुड़े मामलों में कन्हैया कुमार ने चुप्पी साध रखी है। जेएनयू के विद्यार्थी आंदोलन से उभरे कन्हैया कुमार वामपंथी आंदोलन के पोस्टर-बॉय रहे हैं। जेएनयू में 2016 में गूंजे देश विरोधी नारों के दाग अपने दामन पर लिए कन्हैया कुमार, उमर खालिद और शेहला राशिद ऐसे 3 युवा चेहरे…
