Author: shivam kumar

वेब सीरीज मिर्जापुर के सुपरहिट होने के बाद फैंस को बेसब्री से इसके दूसरे सीजन का इन्तजार है। वेब सीरीज मिर्जापुर 2 अमेजन प्राइम वीडियो पर जल्द रिलीज के लिए तैयार हैं। निर्माताओं ने इस वेब सीरीज के दूसरे सीजन यानी मिर्जापुर 2 का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज कर दिया है। मिर्जापुर 2 का प्रीमियर 23 अक्टूबर को होगा। मिर्जापुर 2 के इस ट्रेलर को अमेजन प्राइम वीडियो ने ट्विटर पर साझा किया है। ट्रेलर की शुरुआत पंकज त्रिपाठी के दमदार डायलॉग ‘जो आया है, वो जाएगा। बस मर्जी हमारी होगी’ से होती हैं। मिर्जापुर के दूसरे सीजन में गुड्डू…

Read More

 केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने मंगलवार को कोरोना के प्रबंधन के लिए आयुर्वेद और योग आधारित राष्ट्रीय नैदानिक प्रबंधन प्रोटोकॉल जारी किया। इस मौके पर नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार और नीति आयोग में स्वास्थ्य सदस्य डॉ. वी.के. पॉल भी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे। इस प्रोटोकॉल में योग और आयुर्वेद की मदद से कोरोना के इलाज व उससे बचाव के बारे में विस्तार जानकारी दी गई है। प्रोटोकॉल तैयार करने के लिए आयुष मंत्रालय की सिफारिशों के आधार पर एक राष्ट्रीय कार्यबल गठित किया गया, जिसके अंतर्गत ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ आयुर्वेद दिल्ली, इंस्टिट्यूट ऑफ…

Read More

 उत्तर प्रदेश में हाथरस गैंगरेप के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने उप्र सरकार से पूछा है कि राज्य में गवाहों की सुरक्षा की क्या योजना है। क्या परिवार ने कोई वकील नियुक्त किया है। चीफ जस्टिस एसए बोब्डे की अध्यक्षता वाली बेंच ने यूपी सरकार से तीन मुद्दों- गवाहों और परिवार की सुरक्षा, पीड़ित परिवार के पास वकील है कि नहीं और इलाहाबाद हाईकोर्ट का स्टेट्स क्या है।​ इस पर एक हफ्ते के अंदर हलफनामा दाखिल करने को कहा है​​।​ मामले की अगली सुनवाई 12 अक्टूबर को होगी।   सुनवाई के दौरान उप्र सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि हमने हलफनामा…

Read More

कोरोना वायरस का संक्रमण देश में दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। हाल ही में इस महामारी की चपेट में मशहूर अभिनेत्री तमन्ना भाटिया भी आ गई थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। हालांकि राहत की बात ये है कि तमन्ना अब ठीक है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई है। इस बात की जानकारी खुद तमन्ना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी। तमन्ना ने पोस्ट में लिखा-‘वैसे तो मैं और मेरी टीम सेट पर पूरी तरह से अनुशासित थे हर तरह की सावधानियां बरत रहे थे, लेकिन दुर्भाग्यवश मुझे पिछले हफ्ते हल्का बुखार हो गया…

Read More

लेह में मंगलवार सुबह एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। मंगलवार सुबह 5.13 बजे 5.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप का केंद्र पूर्वी लेह के 174 किलोमीटर दूर था। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। खबर लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और न ही जान माल की हानि की सूचना है। मंगलवार को आये भूकंप के झटके पर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से अभी तक किसी क्षति या…

Read More

कोरोना महामारी के कारण कई महीने से बंद पड़े सिनेमा हॉल 15 अक्टूबर से खुलने जा रहे हैं। इस संबंध में मंगलवार को केन्द्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मंत्रालय द्वारा जारी स्टैंर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) के मुताबिक सिनेमा हॉल में 50 प्रतिशत सीटें ही भरी जा सकेंगी। सीटों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रखना पड़ेगा। हॉल में मास्क लगाना अनिवार्य होगा। प्रवेश द्वार और निकास द्वार पर टेम्परेचर की जांच करना और सैनिटाइजर रखना अनिवार्य होगा। केन्द्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि सभी सिनेमा ह़ॉल में फिल्म के प्रसारण से पहले और…

Read More

 दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप राय को झारखंड में कोयला ब्लॉक आवंटन घोटाला के मामले में दोषी करार दिया है। स्पेशल जज भरत पराशर ने दिलीप राय की सजा की अवधि के मामले पर 14 अक्टूबर को सुनवाई करेगा। कोर्ट ने 1999 में कोयला ब्लॉक के आवंटन घोटाला मामले में दोषी करार दिया है। यह मामला झारखंड के गिरिडीह में ब्रह्मडीहा कोयला ब्लॉक के आवंटन से जुड़ा हुआ है। दिलीप राय अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में कोयला राज्यमंत्री थे। कोर्ट ने उन्हें कोयला ब्लॉक के आवंटन में आपराधिक साजिश रचने का दोषी पाया है।दिलीप राय…

Read More

हाथरस रेप मामले (Hathras Case) से जुड़ी एक अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई (Hathras Case Supreme Court) करेगा. इस जनहित याचिका में ऐसी सीबीआई-एसआईटी जांच की मांग की गई है, जिसकी निगरानी पूर्व जज करे. चाहे वह जज सुप्रीम कोर्ट के हों या फिर हाई कोर्ट के. बता दें कि 19 साल की लड़की से जुड़े इस रेप मामले में योगी सरकार पहले ही एसआईटी गठित कर चुकी है और सीबीआई जांच के आदेश भी दिए जा चुके हैं. CJI बोबडे की बेंच मामले में 12 बजे के बाद सुनवाई करेगी. यह याचिका सामाजिक कार्यकर्ता सत्यम दुबे ने दायर…

Read More

 मध्य प्रदेश के धार जिले में सोमवार देर रात इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे खड़ी एक पिकअप वाहन में तेज रफ्तार टैंकर ने पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में तीन बच्चे और दो महिलाओं समेत 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि 24 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार यह हादसा तिरला थाना अंतर्गत इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ है। टांडा कोदी के मजदूर पिकअप वाहन में सवार होकर केसूर से सोयाबीन कटाई करने गए थे। देर रात वे सभी घर लौट रहे थे। रात 12.30 बजे…

Read More

जिले के इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर तिरला थाना क्षेत्र के चिखलिया फाटा पर एक वाहन को गैस टैंकर ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह, सीएसपी धार देवेंद्र कुमार धुर्वे  और तिरला थाना प्रभारी रणजीत सिंह बघेल मौके पर पहुंच गए। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार बीती रात 12 से 1 बजे के बीच जिले के टांडा क्षेत्र से कुछ मजदूर केसूर क्षेत्र में सोयाबीन…

Read More

तेल उत्‍पादक देशों के संगठन ओपेक ने कच्‍चे तेल का उत्‍पादन बढ़ा दिया है। इसी वजह से अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल की कीमत नरम चल रहा है, जिसका फायदा घरेलू बाजार में देखने को मिल रहा है। तेल विपणन कंपनियों ने लगातार चौथे दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। इंडियन ऑयन की वेबसाइट के मुताबिक दिल्‍ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल पूर्ववत क्रमश: 81.06 रुपये, 87.74 रुपये, 84.14 रुपये और 82.59 रुपये प्रति लीटर की कीमत पर मिल रहा है। वहीं, डीजल की कीमत भी क्रमश: 70.46 रुपये, 76.86 रुपये, 75.95 रुपये और 73.99…

Read More