जिले के पंपोर इलाके के कंडीजाल पुल के पास सोमवार दोपहर बाद आतंकियों ने पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों पर गोलीबारी कर हमला कर दिया। इस हमले में सीआरपीएफ के पांच जवान घायल हो गए। हमला करने के बाद आतंकी मौके से भागने में सफल रहे। सुरक्षाबलों ने आतंकियों की धर-पकड़ के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। सोमवार दोपहर बाद पंपोर के कंडीजाल पुल के पास पहले से घात लगाकर बैठे आतंकियों ने पुलिस और सीआरपीएफ के एक संयुक्त दल पर गोलीबारी कर हमला कर दिया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने भी तुरन्त मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की।…
Author: shivam kumar
दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण के खिलाफ ‘युद्ध प्रदूषण के विरुद्ध’ अभियान शुरू करने की घोषणा की है। इसके साथ ही प्रदूषण के खिलाफ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से सहयोग की अपील भी की है। केजरीवाल ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि दिल्ली में प्रदूषण को रोकने के लिए बड़े पैमाने पर एन्टी स्मॉग गन लगाई जाएंगी। प्रदूषण को रोकने के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में दिल्ली के सभी विभागों को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान दिल्ली के सभी किसानों के खेतों में बायो डीकॉम्पोज़र घोल छिड़का जाएगा, जिससे पराली के डंठल…
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए कृषि कानूनों को देश विरोधी करार देते हुए कहा है कि केंद्र सरकार ने देश की मंडियों और किसानों का कंट्रोल अडानी और अंबानी को दे दिया है। सरकार ने कारपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए ही देश में कृषि कानून लागू करके किसानों व मजदूरों के डैथ वारंट को साइन किया है। राहुल गांधी तीन दिवसीय पंजाब दौरे के दौरान सोमवार को संगरूर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। राहुल की ट्रैक्टर यात्रा आज पटियाला के समाना में समाप्त होगी।…
वास्तविक नियंत्रण रेखा(एलएसी) पर चीन के साथ जिस सड़क निर्माण को लेकर गतिरोध शुरू हुआ था, वह अब बनकर लगभग तैयार हो गई है। दौलतबेग ओल्डी (डीबीओ) तक सड़क बनाने का फैसला शुरू से ही चीन को अखरा था। हालांकि चीन को यह गलतफहमी थी कि भारत शायद ही यह मुश्किल कार्य कर पाए। इसके साथ उसने अड़ंगेबाजी करने के अलावा अपने विरोध को मौजूदा हालातों तक पहुंचाया लेकिन भारत ने अपना कार्य नहीं रोका और डीबीओ तक रणनीतिक सड़क तैयार करके चीन को चौंका दिया है। अब इस रोड पर सिर्फ ब्लैक टॉपिंग होना बाकी है जो इस महीने के अंत तक पूरी हो जाएगी। इससे गलवान घाटी को जोड़ने के…
हाथरस कांड में योगी सरकार के खिलाफ खतरनाक साजिश के अहम सुराग जांच एजेंसियों के हाथ लगने शुरू हो गये हैं। अब खुलासा हुआ है कि हाथरस कांड के बहाने यूपी में जातीय दंगे भड़काने के लिए रातों रात ‘दंगे की वेबसाइट’ बनाई गई। इस वेबसाइट के तार बदनाम संगठन विदेशी एमनेस्टी इंटरनेशनल से जुड़े हैं। मोदी व योगी सरकार को बदनाम करने और उप्र में अराजकता के लिए वेबसाइट को इस्लामिक देशों से भरपूर फंडिंग मिली है। इतना ही नहीं नफरत फैलाने के लिए दंगों के मास्टर माइंड ने कुछ मीडिया संस्थानों और सोशल मीडिया के महत्वपूर्ण एकाउंटों का इस्तेमाल किया, इसके…
वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) काउंसिल की आज होने वाली 42वीं बैठक को लेकर सरकार को निशाने पर लिया है। उनका कहना है कि जीएसटी काउंसिल की बैठक के नतीजे केंद्र सरकार की कानून और उसके वादों के पालन के लिए एक परीक्षा होगी। आज की बैठक में चालू वित्त वर्ष में जीएसटी रेवेन्यू शॉर्टफॉल पर चर्चा होगी, जिसमें मुआवजा-भुगतान के मुद्दे पर गैर-भाजपा शासित राज्य हंगामा कर सकते हैं। पी. चिदंबरम ने कहा है कि जीएसटी को लेकर सरकार के इस नए प्रयोग में दो कमिया हैं, जो जीएसटी मुआवजा घाटा और ट्रस्ट…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर पांच दिवसीय वैश्विक वर्चुअल शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। सरकार द्वारा ‘रिस्पांसिबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फॉर सोशल एंपावरमेंट’ (रेज 2020) का आयोजन किया जा रहा है। शिखर सम्मेलन का उद्देश्य सार्वजनिक बुनियादी ढांचे में एआई पर चर्चा को प्रोत्साहित करना, सामाजिक सशक्तिकरण, परिवर्तन और समाज को शामिल करने के लिए जिम्मेदार एआई का निर्माण करना है। कार्यक्रम का आयोजन अन्य क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा, कृषि, शिक्षा और स्मार्ट गतिशीलता जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सामाजिक सशक्तिकरण, समावेशन और परिवर्तन के लिए एआई का उपयोग करने के लिए विचारों का आदान-प्रदान करने और एक…
देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 66 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 74 हजार 442 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 66, 23, 816 हो गई है। वहीं, कोरोना से पिछले 24 घंटे में 903 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,02,685 तक पहुंच गई है। सोमवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 9,34,427 एक्टिव मरीज हैं। राहत भरी खबर यह है कि कोरोना से अबतक 55,86,704 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश का रिकवरी रेट बढ़कर…
राज्य में उपचुनाव का शंख बजते ही सरकार अब अधिक सक्रिय हो गई है। अब मुख्यमंत्री रूपानी ने राज्य के 10 लाख से अधिक परिवारों को सस्ती दरों पर आगे भी खाद्यान्न वितरण देने का ऐलान किया है। रविवार को मुख्यमंत्री विजय रूपानी के जनसंपर्क अधिकारी ने यह जानकारी दी है। गुजरात सरकार ने कोरोना संकट में 10 लाख परिवारों को दो बार खाद्यान्न वितरण किया था। अब सरकार ने तीसरी बार फिर से राज्य में 10 लाख परिवारों को खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत रियायती दरों पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। राज्य के सभी दिव्यांग, गंगा स्वरूप बहनों,…
भारतीय शेयर बाजार की दिशा आगामी सप्ताह में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजों और कोरोना वायरस संक्रमण के आंकड़ों तथा अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव से जुड़े घटनाक्रमों से तय होगी। घरेलू बाजार के विश्लेषकों के मुताबिक इस सप्ताह वित्त वर्ष 2020-21 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितम्बर) नतीजों के सीजन की शुरुआत होगी। आईटी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी टीसीएस के तिमाही नतीजे सात अक्टूबर को आएंगे। इसके अलावा कोविड-19 से जुड़ी खबरों तथा अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव से संबंधित घटनाक्रमों से बाजार की दिशा तय होगी। घरेलू बाजार अमेरिका में प्रोत्साहन उपायों की घोषणा तथा ऋण भुगतान पर…
पाकिस्तान की सेना ने पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर की नियंत्रण रेखा पर रविवार को एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलीबारी की। फिलहाल इस गोलीबारी में किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। पाकिस्तान को भारतीय सेना के जवान मुहतोड़ जवाब दे रहे हैं। पाकिस्तान की सेना ने नियत्रंण रेखा पर बिना किसी उकसावे के गोलाबारी की। नियत्रंण रेखा के पास खेतों में काम कर रहे किसानों, भारतीय चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए मोर्टार शैल भी दागे।
