अटल टनल के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान आतंकी हमले का खुफिया इनपुट मिलने के बाद हाई लेवल की सुरक्षा व्यवस्था की गई। आतंकियों की इंटरसेप्ट हुई बातचीत के बाद खुफिया तंत्र की सूचना पर आईटीबीपी के स्निफर डॉग इकाई को भी सुरक्षा में तैनात किया गया। इसके लिए समारोह स्थल पर सुरक्षाकर्मियों के साथ आईटीबीपी के कुत्तों को भी वातानुकूलित डॉग वैन में ले जाकर तैनात किया गया। खुफिया तंत्र को सूचना मिली थी कि रोहतांग में बनाई गई अटल टनल से भारत की सामरिक ताकत पर विदेशी आतंकी संगठन इसे निशाना बनाने की साजिश रच रहे हैं। इस सुरंग के जरिये अब पूरे साल चीन की लद्दाख सीमा तक भारत…
Author: shivam kumar
उत्तर प्रदेश के हाथरस कांड को लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार योगी सरकार पर हमलावर है।ऐसे में बीते गुरुवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को हाथरस जान से रोकने के बाद वे आज एक बार फिर कथित गैंगरेप की पीड़िता के परिवार से मुलाकात के लिए जाने वाले हैं। राहुल गांधी ने कहा है कि दुनिया की कोई भी ताक़त मुझे हाथरस के इस दुखी परिवार से मिलकर उनका दर्द बांटने से नहीं रोक सकती। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को बताया कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल आज…
भारत चीन की सीमा पर मौजूदा तनाव के बीच भारत और बांग्लादेश की नौसेना ने बंगाल की खाड़ी में युद्धाभ्यास की शुरुआत की है। शनिवार से यह युद्ध अभ्यास शुरू हुआ है। रक्षा मंत्रालय के पूर्वी कमान के प्रवक्ता मनदीप सिंह हुड्डा ने शनिवार को बताया कि यह दूसरे चरण का युद्धाभ्यास है। इसके पहले 2019 में इसी तरह का अभ्यास सत्र आयोजित किया गया था। बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में दोनों ही नेवी के अधिकारियों ने सत्र की शुरुआत की है, जो 5 अक्टूबर तक चलेगा। उन्होंने बताया कि दोनों देशों की समुद्री सीमा में आतंकी वारदात…
कोरोना के कारण लॉकडाउन से उत्पन्न आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए गए आत्मनिर्भर भारत और लोकल फॉर वोकल के मंत्र का जबरदस्त असर दिखने लगा है। मंत्र का असर है कि नौकरी छिन जाने वाले युवा आत्महत्या नहीं कर नवसृजन शुरू कर चुके हैं। अब उनकी चाहत नौकरी करने की नहीं, नौकरी देने की बन गई है। दिन भर इधर-उधर घूमने वाले युवक अब आत्मनिर्भर बनने के लिए खेतों में ना केवल पसीना बहा रहे हैं, बल्कि परंपरागत खेती से अलग हटकर नई-नई चीजों का उत्पादन और अंतर्वर्ती खेती कर रहे हैं। लॉकडाउन…
‘नागिन 5’ के अभिनेता शरद मल्होत्रा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वह अभी होम क्वारंटाइन में हैं। उनकी पत्नी रिप्सी का कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है। शरद में कोरोना के हल्के लक्षण पाए गए हैं और वो डॉक्टर की निगरानी में हैं। दोनों सभी एहतियाती उपायों का पालन कर रहे हैं। एकता कपूर के सीरियल ‘नागिन 5’ में शरद वीर की भूमिका में हैं। शरद के कोविड-19 पॉजिटिव आने के बाद ‘नागिन 5’ की अभिनेत्री सुरभि चंदना ने अपना टेस्ट कराया है। ‘नागिन 5’ के कलाकारों और क्रू मैंबर्स को शरद के रिपोर्ट के बारे में सूचित किया गया है।…
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने शनिवार को 10 हजार फुट की ऊंचाई पर बनी ऐतिहासिक अटल टनल (रोहतांग) राष्ट्र को समर्पित कर दी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने लाहौल वासियों के वर्षों पुराने सपने को पूरा कर दिया। इसके साथ ही अटल टनल रोहतांग वाहनों की आवाजाही के लिए खुल गई है। उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल टनल में थोड़ी देर टहले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल टनल रोहतांग के उद्घाटन के दौरान वहां पर लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस प्रदर्शनी में रोहतांग अटल सुरंग के निर्माण से जुड़ी सारी जानकारी प्रदान की गई है। बीआरओ के…
कोरोना काल में भी मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के रिटेल कारोबार में निवेश का सिलसिला जारी है। सिंगापुर सॉवरेन वेल्थ फंड जीआईसी और ग्लोबल इन्वेस्टमेंट फर्म टीपीजी कैपिटल रिलायंस रीटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) में एक अरब डॉलर यानी (करीब 7350 करोड़ रुपये) का निवेश करने की घोषणा की है। आरआईएल के रिटेल कारोबार रिलायंस रिटेल में जीआईसी 5,512.5 करोड़ रुपये का निवेश करेगी, जिसके बदले में उसे आरआरवीएल में 1.22 फीसदी की हिस्सेदारी मिलेगी। दूसरी ओर टीपीजी 1838.7 करोड़ रुपये निवेश करेगी, जिसके बदले में कंपनी को आरआरवीएल में 0.41 फीसदी की हिस्सेदारी मिलेगी। इन सौदों के…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को केंद्रीय वित्त एवं काॅर्पोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ अटल टनल रोहतांग का दौरा किया, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शनिवार को राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जिला कुल्लू के मनाली में सासे हेलीपैड पहुंचने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत किया। इसके बाद अटल टनल के उत्तर और दक्षिण छोर का भी दौरा किया और लोकार्पण समारोह के दृष्टिगत किए गए प्रबन्धों की समीक्षा की। सीमा सड़क संगठन महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह ने केंद्रीय मंत्री को अटल टनल की मुख्य विशेषताएं और सामरिक महत्व की जानकारी दी। उन्होंने…
हाथरस मामले को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर शुक्रवार की शाम सैकड़ों लोग प्रदर्शन के लिए जुटे। यहां पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल हुए। केजरीवाल ने कहा कि हाथरस मामले में दोषियों को फांसी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम दुख की घड़ी में यहां इकट्ठे हुए हैं, ईश्वर से कामना है कि वह हमारी बेटी की आत्मा को शांति दें। अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार से हाथ जोड़कर विनती है कि जो दोषी हैं, उन लोगों को सख्त से सख्त सजा दी जाए, उनको जल्द से जल्द फांसी दिलवाई जाए। इतनी…
देश की सीमाओं पर संचार नेटवर्क को मजबूत करने के लिए भारतीय सेना की लंबे समय से लंबित मांग अब पूरी हो गई है। लगभग आठ हजार करोड़ के इस प्रोजेक्ट से पाकिस्तान के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी), नियंत्रण रेखा (एलओसी) और पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर ‘संचार तंत्र’ को बढ़ाया जाएगा। इससे पश्चिमी सीमा में भी अग्रिम स्थानों तक संचार की पहुंच संभव होगी। सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम मेसर्स आईटीआई लिमिटेड को पूरे देश में सेना के लिए सामरिक व सुरक्षित संचार नेटवर्क तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। पूरे देश की सीमाओं पर 11 हजार किलोमीटर ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क…
हाथरस प्रकरण पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने हाथरस की बेटी के साथ अमानवीय कृत्य किया। उसके साथ दुष्कर्म हुआ और फिर उसकी रीढ़ की हड्डी तोड़ दी गई। आखिर में उस बेचारी की जान चली गई। उन्होंने कहा कि हम जनतंत्र में रहते हैं और सत्ता में बैठे लोगों को ये नहीं भूलना चाहिए कि वो इस देश के मालिक नहीं हैं बल्कि जनता के सेवक हैं। केजरीवाल ने कहा कि एक तरफ़ तो उन दरिंदों ने उस लड़की के साथ ये कृत्य कर उसकी जान…
