Author: shivam kumar

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाहौल स्पीति में कहा कि अटल टनल के बनने से लाहौल-स्पीति और पांगी के किसानों, बागवानी से जुड़े लोगों, पशुपालकों, स्टूडेंट, नौकरीपेशा वालों, व्यापारी-कारोबारी और सभी को लाभ होने वाला है। अब लाहौल के किसानों की गोभी, आलू और मटर की फसल बर्बाद नहीं होगी बल्कि तेज़ी से मार्केट पहुंचेगी। पीएम मोदी ने कहा कि स्पीति घाटी में स्थित देश में बौद्ध शिक्षा के एक अहम केंद्र ताबो मठ तक दुनिया की पहुंच और सुगम होने वाली है। यानि एक प्रकार से ये पूरा इलाका पूर्वी एशिया समेत विश्व के अनेक देशों के बौद्ध अनुयायियों के…

Read More

शोपियां जिले के अमशीपोरा मुठभेड़ में मारे गए तीन युवकों के शवों को घंटामुला बारामुला के कब्रिस्तान से निकालकर शनिवार को उनके पैतृक गांव राजौरी भेज दिया गया। सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने ये शव 70 दिन बाद उनके परिजनों को सौंपे हैं। इस बीच ग्रामीण जहां इस घटना से दुखी हैं, वहीं दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि 18 जुलाई को शोपियां के अमशीपोरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया था। मुठभेड़ में मारे गए तीनों…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश के रोहतांग में स्थित 9.02 किलोमीटर लंबी ‘अटल टनल’ का लोकार्पण किया। इस सुरंग की वजह से मनाली और लाहौल स्फीति घाटी के लोग साल भर एक-दूसरे से जुड़े रह सकेंगे। उद्घाटन के बाद समारोह में प्रधानमंत्री ने कहा कि यह टनल हिमाचल प्रदेश के साथ नए केन्द्र शासित प्रदेश लद्दाख के लिए लाइफलाइन बनने वाली है। इससे हिमाचल प्रदेश और लेह-लद्दाख के साथ पूरा देश जुड़ गया है। अब लेह-लद्दाख के किसानों, बागवानी करने वाले युवाओं के लिए देश की राजधानी और दूसरे बाजारों में पहुंच आसान हो जाएगी। उन्होंने इस टनल को…

Read More

 अटल टनल रोहतांग के लोकार्पण अवसर पर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अटल टनल हिमाचल प्रदेश के एक बड़े हिस्से के साथ-साथ नए केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख की भी लाइफ लाइन बनने वाला है। अब हिमाचल प्रदेश का यह बड़ा क्षेत्र और लेह लद्दाख देश के बाकी हिस्सों से हमेशा जुड़े रहेंगे। मोदी ने कहा कि इस टनल से मनाली और कलम के बीच की दूरी 3 – 4 घंटे कम हो जाएगी। लेह लद्दाख के किसानों, वागवानों व युवाओं के लिए भी अब देश की राजधानी दिल्ली और दूसरे बाजार तक उनकी पहुंच आसान हो जाएगी।…

Read More

अटल टनल के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान आतंकी हमले का खुफिया इनपुट मिलने के बाद हाई लेवल की सुरक्षा व्यवस्था की गई। आतंकियों की इंटरसेप्ट हुई बातचीत के बाद खुफिया तंत्र की सूचना पर आईटीबीपी के स्निफर डॉग इकाई को भी सुरक्षा में तैनात किया गया। इसके लिए समारोह स्थल पर सुरक्षाकर्मियों के साथ आईटीबीपी के कुत्तों को भी वातानुकूलित डॉग वैन में ले जाकर तैनात किया गया।    खुफिया तंत्र को सूचना मिली थी कि रोहतांग में बनाई गई अटल टनल से भारत की सामरिक ताकत पर विदेशी आतंकी संगठन इसे निशाना बनाने की साजिश रच रहे हैं। इस सुरंग के जरिये अब पूरे साल चीन की लद्दाख सीमा तक भारत…

Read More

उत्तर प्रदेश के हाथरस कांड को लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार योगी सरकार पर हमलावर है।ऐसे में बीते गुरुवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को हाथरस जान से रोकने के बाद वे आज एक बार फिर कथित गैंगरेप की पीड़िता के परिवार से मुलाकात के लिए जाने वाले हैं। राहुल गांधी ने कहा है कि दुनिया की कोई भी ताक़त मुझे हाथरस के इस दुखी परिवार से मिलकर उनका दर्द बांटने से नहीं रोक सकती। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को बताया कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल आज…

Read More

भारत चीन की सीमा पर मौजूदा तनाव के बीच भारत और बांग्लादेश की नौसेना ने बंगाल की खाड़ी में युद्धाभ्यास की शुरुआत की है। शनिवार से यह युद्ध अभ्यास शुरू हुआ है। रक्षा मंत्रालय के पूर्वी कमान के प्रवक्ता मनदीप सिंह हुड्डा ने शनिवार को बताया कि यह दूसरे चरण का युद्धाभ्यास है। इसके पहले 2019 में इसी तरह का अभ्यास सत्र आयोजित किया गया था। बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में दोनों ही नेवी के अधिकारियों ने सत्र की शुरुआत की है, जो 5 अक्टूबर तक चलेगा। उन्होंने बताया कि दोनों देशों की समुद्री सीमा में आतंकी वारदात…

Read More

कोरोना के कारण लॉकडाउन से उत्पन्न आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए गए आत्मनिर्भर भारत और लोकल फॉर वोकल के मंत्र का जबरदस्त असर दिखने लगा है। मंत्र का असर है कि नौकरी छिन जाने वाले युवा आत्महत्या नहीं कर नवसृजन शुरू कर चुके हैं। अब उनकी चाहत नौकरी करने की नहीं, नौकरी देने की बन गई है। दिन भर इधर-उधर घूमने वाले युवक अब आत्मनिर्भर बनने के लिए खेतों में  ना केवल पसीना बहा रहे हैं, बल्कि परंपरागत खेती से अलग हटकर नई-नई चीजों का उत्पादन और अंतर्वर्ती खेती कर रहे हैं। लॉकडाउन…

Read More

‘नागिन 5’ के अभिनेता शरद मल्होत्रा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वह अभी होम क्वारंटाइन में हैं। उनकी पत्नी रिप्सी का कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है। शरद में कोरोना के हल्के लक्षण पाए गए हैं और वो डॉक्टर की निगरानी में हैं। दोनों सभी एहतियाती उपायों का पालन कर रहे हैं। एकता कपूर के सीरियल ‘नागिन 5’ में शरद वीर की भूमिका में हैं। शरद के कोविड-19 पॉजिटिव आने के बाद ‘नागिन 5’ की अभिनेत्री सुरभि चंदना ने अपना टेस्ट कराया है। ‘नागिन 5’ के कलाकारों और क्रू मैंबर्स को शरद के रिपोर्ट के बारे में सूचित किया गया है।…

Read More

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने शनिवार को 10 हजार फुट की ऊंचाई पर बनी ऐतिहासिक अटल टनल (रोहतांग) राष्ट्र को समर्पित कर दी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने लाहौल वासियों के वर्षों पुराने सपने को पूरा कर दिया। इसके साथ ही अटल टनल रोहतांग वाहनों की आवाजाही के लिए खुल गई है। उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल टनल में थोड़ी देर टहले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल टनल रोहतांग के उद्घाटन के दौरान वहां पर लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस प्रदर्शनी में रोहतांग अटल सुरंग के निर्माण से जुड़ी सारी जानकारी प्रदान की गई है। बीआरओ के…

Read More

कोरोना काल में भी मुकेश अंबानी की रिलायंस इं‍डस्‍ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के रिटेल कारोबार में निवेश का सिलसिला जारी है। सिंगापुर सॉवरेन वेल्‍थ फंड जीआईसी और ग्‍लोबल इन्‍वेस्‍टमेंट फर्म टीपीजी कैपिटल रिलायंस रीटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) में एक अरब डॉलर यानी (करीब 7350 करोड़ रुपये) का निवेश करने की घोषणा की है। आरआईएल के रिटेल कारोबार रिलायंस रिटेल में जीआईसी 5,512.5 करोड़ रुपये का निवेश करेगी, जिसके बदले में उसे आरआरवीएल में 1.22 फीसदी की हिस्सेदारी मिलेगी। दूसरी ओर टीपीजी 1838.7 करोड़ रुपये निवेश करेगी, जिसके बदले में कंपनी को आरआरवीएल में 0.41 फीसदी की हिस्सेदारी मिलेगी। इन सौदों के…

Read More