Author: shivam kumar

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को केंद्रीय वित्त एवं काॅर्पोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ अटल टनल रोहतांग का दौरा किया, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शनिवार को राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जिला कुल्लू के मनाली में सासे हेलीपैड पहुंचने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत किया। इसके बाद अटल टनल के उत्तर और दक्षिण छोर का भी दौरा किया और लोकार्पण समारोह के दृष्टिगत किए गए प्रबन्धों की समीक्षा की। सीमा सड़क संगठन महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह ने केंद्रीय मंत्री को अटल टनल की मुख्य विशेषताएं और सामरिक महत्व की जानकारी दी। उन्होंने…

Read More

हाथरस मामले को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर शुक्रवार की शाम सैकड़ों लोग प्रदर्शन के लिए जुटे। यहां पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल हुए।  केजरीवाल ने कहा कि हाथरस मामले में दोषियों को फांसी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम दुख की घड़ी में यहां इकट्ठे हुए हैं, ईश्वर से कामना है कि वह हमारी बेटी की आत्मा को शांति दें।  अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार से हाथ जोड़कर विनती है कि जो दोषी हैं, उन लोगों को सख्त से सख्त सजा दी जाए, उनको जल्द से जल्द फांसी दिलवाई जाए। इतनी…

Read More

 देश की सीमाओं पर संचार नेटवर्क को मजबूत करने के लिए भारतीय सेना की लंबे समय से लंबित मांग अब पूरी हो गई है। लगभग आठ हजार करोड़ के इस प्रोजेक्ट से पाकिस्तान के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी), नियंत्रण रेखा (एलओसी) और पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर ‘संचार तंत्र’ को बढ़ाया जाएगा। इससे पश्चिमी सीमा में भी अग्रिम स्थानों तक संचार की पहुंच संभव होगी। सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम मेसर्स आईटीआई लिमिटेड को पूरे देश में सेना के लिए सामरिक व सुरक्षित संचार नेटवर्क तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। पूरे देश की सीमाओं पर 11 हजार किलोमीटर ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क…

Read More

हाथरस प्रकरण पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने हाथरस की बेटी के साथ अमानवीय कृत्य किया। उसके साथ दुष्कर्म हुआ और फिर उसकी रीढ़ की हड्डी तोड़ दी गई। आखिर में उस बेचारी की जान चली गई। उन्होंने कहा कि हम जनतंत्र में रहते हैं और सत्ता में बैठे लोगों को ये नहीं भूलना चाहिए कि वो इस देश के मालिक नहीं हैं बल्कि जनता के सेवक हैं। केजरीवाल ने कहा कि एक तरफ़ तो उन दरिंदों ने उस लड़की के साथ ये कृत्य कर उसकी जान…

Read More

​​​भारतीय वायुसेना ​8 ​अक्टूबर को अपनी 88वीं वर्षगांठ पूरे गर्व से मनाएगी। इस अवसर पर ​​हिंडन (गाजियाबाद) स्थित वायु सैनिक अड्डे पर वायुसेना दिवस परेड एवं अलंकरण समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें वायुसेना के विभिन्‍न युद्धक विमान रोमांचकारी करतबों का प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए ​गुरुवार से ​अभ्‍यास ​​शुरू हो चुका है। ​प्रदर्शन के दौरान ​​उड़ान भरने वाले विमानों को ​सबसे ​गंभीर खतरा​ ​पक्षियों से ​होता है​, इसलिए वायुसेना ने दिल्‍ली​,​ गाजियाबाद और इसके आसपास के इलाकों में रहने वाले नागरिकों से अनुरोध ​किया है कि वे ​​खाने-पीने की चीजें और कचरा खुले में न ​फेंके ताकि विमान, पायलट और जमीन पर रह रहे लोग सुरक्षित रह सकें​।      ​वायुसेना प्रवक्ता के अनुसार ​वायुसेना दिवस पर होने वाली परेड की फुल…

Read More

अभिनेत्री कल्कि केकलां ने शुक्रवार को अपनी बेटी सप्पो की एक प्यारी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर पर उनके प्रशंसकों और दोस्तों ने अपने प्यार की बौछार की है। तस्वीर में सप्पो एक छतरी के नीचे बैठी हैं। अभिनेत्री कल्कि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी बेटी के क्यूट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिसकी वजह से वह अक्सर चर्चा में रहती हैं। कल्कि ने बेटी की तस्वीर शेयर कर लिखा-‘एक छतरी के नीचे।’ साथ ही कल्कि ने दिल वाली इमोजी के साथ संगीता और सप्पो हैशटैग लगाया। तस्वीर में सप्पो छतरी के नीचे एक महिला…

Read More

आज पूरा देश महात्मा गांधी की 151वीं जयंती मना रहा है। बापू की 151वीं जयंती के अवसर पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने उन्हें याद किया और खास संदेश शेयर किए हैं। कई बॉलीवुड हस्तियों ने राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। इन हस्तियों ने ट्विटर के जरिए गांधी जयंती पर उनके विचारों को साझा किया है। सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर ने ट्विटर पर लिखा-‘नमस्कार, आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की जयंती हैं। मैं उनको कोटी कोटी प्रणाम करती हूं।’ अभिनेत्री काजोल ने शुक्रवार को लिखा-‘कमजोर कभी माफ नहीं कर सकता, यह एक ताकतवर इंसान की…

Read More

​​भारतीय वायु सेना ​ने ​अमेरिका को ​अपने परिवहन बेड़े के ​​सी​-​130 जे-30 एस ​​​​सुपर हरक्यूलिस विमानों ​​के ​बेड़े के लिए ​अमेरिका से 90 मिलियन डॉलर के स्पेयर पार्ट्स खरीदने ​का अनुरोध किया था, जिसे अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने मंजूरी दे दी है।​​​ ​​मौजूदा समय में वायुसेना के पास 11 ​​​सुपर हरक्यूलिस ​हैं​​।​ ​भारत उन 17 देशों में से एक है, जिन्हें अमेरिका ने अपना ​​सी-130 जे सुपर हरक्यूलिस विमान बेचा है​​।​​   ​​​भारतीय वायुसेना ने अपने परिवहन बेड़े ​के लिए अमेरिका से 2008 ​की शुरुआत​ में छह सी-130जे ​​​​सुपर हरक्यूलिस​ ​खरीदे​ थे​।​ इसमें से एक विमान प्रशिक्षण मिशन ​के दौरान ​28 मार्च​,​ 2014 को ग्वालियर में दुर्घटनाग्रस्त…

Read More

उत्तर प्रदेश के हाथरस में 19 साल की दलित लड़कीकी कथित बलात्कार और हत्या के मामले में जहां देश भर में आक्रोश है वहीं आरोपियों के समर्थन में भी कुछ लोग उतर आए हैं। पास के गांव बघना में सवर्ण समाज के लोग एकजुट हो गए। उनकी मांग है कि इस मामले में निष्पक्ष जांच की जाए। विरोध प्रदर्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी देखी जा सकती है। जिसमें दलित लड़की की कथित हत्या और बलात्कार के आरोपियों का समर्थन करने के लिए गांव में उच्च जाति समुदाय के लोग विरोध प्रदर्शन करते दिखाई दे रहे हैं। उनका कहना…

Read More

 महात्मा गांधी के 151वीं जयंती के अवसर पर भारत ने नेपाल को 41 एंबुलेंस और 6 स्कूल बसें भेंट कीं। भारतीय राजदूतावास ने काठमांडू में बताया कि महात्मा गांधी के 151वीं जयंती पर भारत ने नेपाल सरकार को और 29 जिलों में काम कर रहे गैर लाभकारी संगठनों को 41 एंबुलेंस भेंट की हैं। इसके साथ ही नई दिल्ली ने नेपाल में कोरोना के बढ़ते मरीजों को ध्यान में रखते हुए काठमांडू को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं से लैस एंबुलेंस प्रदान किए हैं। नेपाल के कोरोना से लड़ने के प्रयासों की सराहना करते हुए भारत ने अत्याधुनिक एंबुलेंस भेंट की हैं, जिसमें…

Read More

 सैन फ्रांसिस्को डिस्ट्रिक़्ट कोर्ट ने अस्थायी रूप से होमलैंड सिक्योरिटी विभाग की ओर से ग्रीन कार्ड, एच -1 बी और अन्य वीजा अनुप्रयोगों के लिए थोपी गई भारी शुल्क राशि पर रोक लगा दी है। ट्रम्प प्रशासन की ओर से वीज़ा फ़ीस पर शुल्क राशि पर बढ़ोतरी दो अक्टूबर से लगाए जाने के आदेश दिए गए थे। फ़ेडरल होमलैंड सिक्योरिटी ने नए शुल्क ढांचे के तहत  ग्रीन कार्ड के लिए आवेदन करने की लागत दोगुनी यानी 1,760 से 2,830 डालर, अमेरिकी नागरिकता के लिए आवेदन करने पर शुल्क राशि 725 से बढ़ा कर 1,170 डालर किए जाने के आदेश जारी…

Read More