Author: shivam kumar

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अगले सप्ताह 6 अक्टूबर मंगलवार को पार्टी की नवगठित कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। नवगठित कार्यकारिणी की इस पहली बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यो पर चर्चा के साथ उसकी   रूपरेखा तैयार की जाएगी।  नड्डा ने गत माह 26 सितम्बर को अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा की। नड्डा की इस नई टीम में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया समेत 12 उपाध्यक्ष, 8 महासचिव व एक संगठन महासचिव, 13 सचिव, एक कोषाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी हैं। जानकारी के मुताबिक नड्डा ने 6 अक्टूबर को अपनी नई…

Read More

शिवसेना के प्रवक्ता एवं राज्यसभा सदस्य संजय राऊत ने कहा कि हाथरस की घटना के बाद जो कुछ वहां हो रहा है, इसको लेकर प्रधानमंत्री को बयान देना चाहिए। राऊत ने कहा कि हाथरस में पीड़ित परिवार की आवाज को दबाने का सरेआम प्रयास किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार ने पीड़ित युवती का शव आधीरात को जलाकर अपना पाप छिपाने की कोशिश की है। एक फिल्म अभिनेत्री के लिए आवाज उठाने वाले कहां गायब हो गए हैं। सांसद राऊत ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि  गैंगरेप अथवा रेप की घटनाएं समाज पर कलंक हैं और…

Read More

 राष्ट्र आज पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 116वीं जयंती मना रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शास्त्री को नमन किया। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मोदी ने विजय घाट जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को ट्वीट संदेश में कहा, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनकी स्मृति को नमन। भारत माता के उस महान सपूत ने अभूतपूर्व समर्पण और सत्यनिष्ठा से देश की सेवा की। हरित क्रांति व श्वेत क्रांति में मूलभूत भूमिका और युद्धकाल में सुदृढ़ नेतृत्व के लिए सभी देशवासी उन्हें श्रद्धापूर्वक…

Read More

 महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दोनों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धाजंलि दी। पीएम मोदी ने ट्वीट करके कहा कि दो अक्टूबर हम सबके लिए पवित्र और प्रेरक दिवस होता है। उन्होंने कहा कि बापू के विचार और आदर्श आज भी प्रासांगिक हैं। उनके जीवन से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। वीडियो संदेश के माध्यम से उन्होंने कहा कि महात्मा जीवन ही उनका संदेश है। गांधी जी ने अपने कभी जीवन से प्रभाव पैदा करने का प्रयास नहीं किया लेकिन उनका जीवन ही प्रेरणा का कारण बन गया। बापू…

Read More

देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 64 लाख के करीब पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 81 हजार 484 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 63, 94, 069 पर पहुंच गई है। वहीं, कोरोना से पिछले 24 घंटों में 1,095 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 99,773 तक पहुंच गई है। शुक्रवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 9,42,217 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर भी है कि कोरोना से अबतक 53,52,078…

Read More

​ करीब चार दशकों तक भारतीय सेना में सेवा करने के बाद मेजर जनरल जॉयस ग्लैडिस रोच की सेवानिवृत्ति के बाद अब इस पद पर मेजर जनरल सोनाली घोषाल को नियुक्त किया गया है। उन्होंने अतिरिक्त महानिदेशक सैन्य नर्सिंग सेवा का कार्यभार ग्रहण कर लिया है।   मेजर जनरल सोनाली घोषाल को 1981 में कमीशन दिया गया था और वह स्कूल ऑफ नर्सिंग, भारतीय नौसेना अस्पताल जहाज अश्विनी, मुंबई की पूर्व छात्रा हैं। इससे पहले वह आर्मी हॉस्पिटल, रिसर्च एंड रेफरल, दिल्ली कैंट की प्रिंसिपल मैट्रन थीं। मिलिट्री नर्सिंग सर्विस में 38 साल की सेवा के दौरान उन्हें ऑपरेशन ब्लू स्टार और ऑपरेशन सद्भावना के दौरान घायल सैनिकों की सेवा करने का गौरव…

Read More

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए केरल के पलक्कड़ जिले में राज्य के पहले व देश के बीसवें मेगा फूड पार्क का शुभारंभ गुरुवार को केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन ने किया। तोमर ने इस अवसर पर कहा कि यह पार्क केरल में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इसमें 25 से 30 खाद्य प्रसंस्करण यूनिटों में 250 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश आएगा और अंतत: सालभर में 450 से 500 करोड़ रुपये का कारोबार होगा। यह पार्क…

Read More

 केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्सों को खोलने के लिए 15 अक्टूबर से 50 फीसदी तक की क्षमता वाले नए दिशानिर्देश जारी किए जाने के बाद मल्टीप्लेक्स ऑपरेटर्स पीवीआर और आईनॉक्स लीजर के स्टॉक गुरुवार को 18 फीसदी तक उछल गए। बीएसई पर पीवीआर के शेयर 14.99 फीसदी बढ़कर 1,395 रुपये पर पहुंच गए। दूसरी ओर बीएसई पर आईनॉक्स लीजर के शेयर 17.63 फीसदी उछलकर 318.20 रुपये पर पहुंच गए। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक दिन पहले कंटेनमेंट ज़ोन के बाहर के क्षेत्रों में अधिक गतिविधियों की अनुमति के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं, जिसमें…

Read More

सदाबहार अभिनेत्री रेखा धारावाहिक ‘गुम है किसी के प्यार में’ से टेलीविजन जगत में कदम रखने जा रही हैं। गुरुवार को मेकर्स ने इस धारावाहिक का नया प्रोमो वीडियो जारी किया है, जिसमें रेखा की खूबसूरत झलक सामने आई है। शो के इस नए प्रोमो को स्टारप्लस ने ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा-‘जब दिल किसी के प्यार में सुबह-शाम गुम रहे तो मोहब्बत इबादत बन जाती है। #गुम है किसी के प्यार में, 5 अक्टूबर से, रात 8 बजे सिर्फ स्टार प्लस और डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर।’ शो के इस प्रोमो में रेखा अपनी खनकती आवाज में गाना ‘गुम…

Read More

 ​हाथरस गैंगरेप और हत्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। याचिका में हाथरस गैंगरेप की जांच सीबीआई को सौंपने या रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में न्यायिक आयोग बनाने की मांग की गई है। याचिका में इस मामले को यूपी से दिल्ली ट्रांसफर करने की भी मांग की गई है। सामाजिक कार्यकर्ता सत्यमा दुबे, विकास ठाकरे रुद्र प्रताप यादव और सौरभ यादव ने याचिका दायर की है। याचिका में कहा गया है कि यूपी में मामले की जांच और ट्रायल निष्पक्ष नहीं हो सकती है। याचिकाकर्ताओं की ओऱ से वकील संजीव मल्होत्रा ने कहा है कि पुलिस…

Read More

बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने प्रदेश में महिला अपराधों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कड़ा हमला बोला है। उन्होंने हाथरस प्रकरण के बाद बलरामपुर में भी इस तरह की दुस्साहसिक वारदात सामने आने के बाद कड़ी नाराजगी जतायी है। कहा कि इस घटना ने उन्हें झकझोर दिया है। प्रदेश में बहन-बेटियां ​सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने भाजपा नेतृत्व से योगी आदित्यनाथ की जगह किसी दूसरे व्यक्ति काे मुख्यमंत्री बनाने और ऐसा नहीं होने पर केन्द्र से राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मुझे 99 नहीं 100 प्रतिशत भरोसा…

Read More