भोपाल। देश आज (गुरुवार को) आपातकाल की बरसी मना रहा है। देश में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा आज ही के दिन 1975 में आपातकाल लागू किया गया था। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोकतंत्र के सेनानियों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को ट्वीट किया है कि -‘1975 में आज के ही दिन आपातकाल लागू हुआ था। उस काले दिन पर कवि नागार्जुन की कुछ पंक्तियां साझा कर रहा हूं- ‘छात्रों के लहू का चस्का लगा आपको, किसी ने टोका तो…
Author: shivam kumar
वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम ने एक बार फिर भारत-चीन के वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) विवाद का मसला उठाया है। उन्होंने कहा है कि चीन ने फिर से गलवान घाटी पर अपना दावा ठोका है। ऐसे में भाजपा नीत एनडीए सरकार क्या चीन से फिर यथास्थिति बहाल करने की मांग करेगी। उन्होंने कहा कि सवाल यह उठता है कि जब चीन नहीं समझ रहा तो सरकार कैसे यथास्थिति बहाल कराने में सफल होगी। कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, ‘चीन के विदेश मंत्रालय और पीएलए ने एक बार फिर पूरी गलवान घाटी पर…
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने इस वर्ष भारतीय अर्थव्यवस्था में 4.5 फीसदी गिरावट का अनुमान जताया है। आईएमएफ ने बुधवार देर रात जारी रिपोर्ट में कहा कि कोविड-19 की महामारी के चलते ठप्प पड़ी सभी आर्थिक गतिविधियों के मद्देनजर इतनी बड़ी गिरावट का अनुमान लगाया गया है, जोकि ऐतिहासिक गिरावट होगी। हालांकि, आईएमएफ का अनुमान है कि 2021 में देश की अर्थव्यवस्था फिर से तेजी से पटरी पर लौटेते हुए 6 फीसदी की मजबूत विकास दर हासिल करेगी। आईएमएफ ने साल 2020 में वैश्विक वृद्धि दर में भी 4.9 फीसदी की गिरावट का अनुमान जताया है। ये अनुमान अप्रैल 2020 में जारी…
कोलकाता, 25 जून (हि.स.)। अपनी विस्तारवादी नीतियों की वजह से पूरी दुनिया के लिए घातक बन चुका चीन आज भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा बना हुआ है। 1962 में भारत को शिकस्त देने के बाद ड्रैगन का मनोबल सातवें आसमान पर रहता है। गाहे-बगाहे सवा अरब की आबादी वाले भारत को भी आंखें दिखाने से बाज नहीं आता। अब जबकि भारत-चीन सीमा पर हुई हिंसक झड़प में देश के 20 जवान शहीद हो गए हैं तो चीन के खिलाफ हर जगह गुस्सा फूट रहा है। सभी के जेहन में एक ही सवाल है कि क्या चीन से युद्ध होगा?…
नई दिल्ली : देश में आपातकाल लागू होने के 45 हाल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए कांग्रेस द्वारा देश पर आपातकाल थोपा जाना, एक शर्मनाक घटना थी। निजी स्वार्थ के लिए एक राजनीतिक पार्टी ने देश को जेल में तब्दील कर दिया था। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘कांग्रेस द्वारा देश पर थोपे गए शर्मनाक आपातकाल की बरसी पर मैं, भारत उन सभी महानुभावों को नमन करता है, जिन्होंने घोर अन्याय और भीषण यातनाएं सहने के बावजूद लोकतंत्र…
देश में वैश्विक महामारी कोरोना के मरीजों की संख्या अब पौने पांच लाख के करीब पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 16,922 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 4,73,105 पर पहुंच गई है। वहीं कोरोना से पिछले 24 घंटों में 418 लोगों की मौत हो गई। इस तरह संक्रमण से मरने वालों की संख्या 14,894 तक पहुंच गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 1,86,514 एक्टिव मरीज हैं। वहीं राहत भरी खबर भी है कि पिछले 24 घंटों में कोरोना के 13,013 मरीज…
करदाताओं को बड़ी राहत देते हुए सरकार ने वित्त वर्ष 2018-19 के लिए मूल अथवा संशोधित आयकर रिटर्न दाखिल करने की समयसीमा एक महीने और बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी है, जबकि आधार संख्या को पैन नंबर के साथ जोड़ने की समय-सीमा को भी बढ़ाकर 31 मार्च 2021 तक कर दी है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने बुधवार देर रात एक अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी। सीबीडीटी की ओर से जारी एक अधिसूचना के मुताबिक वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान कर में छूट पाने के वास्ते विभिन्न योजनाओं में निवेश के लिए समय को भी एक महीना बढ़ाकर…
बेगूसराय। देश के तमाम बड़े शहर से प्रवासी श्रमिकों के लौटने का सिलसिला जारी है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, गुवाहाटी, अगरतला जैसे शहरों से लौटने का सिलसिला जारी रहने के बीच राजस्थान, हरियाणा और पंजाब की ओर श्रमिकों के जाने का क्रम भी धीरे-धीरे तेज हो रहा है। मिल मालिक और बड़े-बड़े जमींदार रिजर्व एसी बस भेज कर श्रमिकों को मंगवा रहे हैं। उन्हें डर है कि यदि बिहार से श्रमिकों के लाने की विशेष व्यवस्था नहीं की जाएगी तो यह लौट कर नहीं आएंगे और उनका विकास कार्य रुक जाएगा। इधर, गांव में रह रहे श्रमिकों में से कुछ सरकारी…
आपातकाल की 45वीं बरसी पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र है लेकिन कांग्रेस में नहीं। आज ही के दिन 45 साल पहले सत्ता के लालच में एक परिवार ने देश में आपातकाल लगाया था। रातों रात राष्ट्र को जेल में बदल दिया गया। प्रेस, अदालतें, मुक्त भाषण… सब पर पाबंदी लगा दी गई। गरीबों और दलितों पर अत्याचार किए गए। गृहमंत्री ने कहा कि लाखों लोगों की कोशिशों के बाद इमरजेंसी हटी और लोकतंत्र की बहाली हुई थी लेकिन कांग्रेस का रवैया नहीं बदला। एक परिवार के हित पार्टी और देश हित…
सोपोर जिले के हरदशिवा इलाके में गुरुवार सुबह से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। माना जा रहा है कि अभी और भी आतंकी सुरक्षाबलों के घेरे में फंसे हुए हैं, जिसे मार गिराने के लिए सुरक्षाबलों द्वारा अभियान जारी है। इसी बीच प्रशासन ने मुठभेड़ को देखते हुए जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी है। सोपोर जिले के हरदशिवा इलाके में सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होेने की सूचना मिली। सूचना मिलने के आधार पर सेना, पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने आतंकियों की धरपकड़ के…
कोरोना वायरस के कहर से बचने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन होने के कारण काम धंधा बंद होने के बाद क्रमवार तरीके से उद्योग-धंधे शुरू हो रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद देश के विभिन्न शहरों में रह रहे बिहारी कामगारों के घर वापसी का सिलसिला थम नहीं रहा है। प्रवासी जहां से आने के लिए ट्रेन की सुविधा है वहां से ट्रेन से आने के अलावा रिजर्व बस और अन्य छोटे वाहनों से भी लगातार घर वापस आ रहे हैं। बिहार के मेहनती श्रमिकों की बड़ी संख्या में घर वापसी के बाद तमाम राज्य सरकारें, उद्योगपति प्रवासियों को वहां रोकने…
