Author: shivam kumar

असम व पड़ोसी राज्यों में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से राज्य के नौ जिलों के जिले बाढ़ से प्रभावित हो गए हैं। यह राज्य में बाढ़ की दूसरी लहर है। पहली बाढ़ में 20 से अधिक जिले प्रभावित हुए थे। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से गुरुवार देर शाम को जारी आंकड़ों के अनुसार असम के धेमाजी, लखीमपुर, बिश्वनाथ, गोलाघाट, जोरहाट, शिवसागर, डिब्रूगढ़ और तिनसुकिया के साथ ही अन्य कई जिले बाढ़ से प्रभावति हुए हैं। 23 राजस्व सर्किल के 492 गांवों के एक लाख 89 हजार 314 लोग प्रभावित हुए हैं। इस बीच काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान, पोबतिरा अभयारण्य…

Read More

औरैया: सरकार सरकारी कर्मचारी की है न कि अन्य आदमी व किसान की। इसलिए जो सरकारी कर्मचारी कहेगा उसे किसान या आम आदमी को मानना ही पड़ेगा। यदि ऐसा नहीं होता है तो किसान को मायूस होकर घर लौट जाना पड़ता है। ऐसा ही एक मामला व वायरल वीडियो जनपद औरैया में प्रकाश में आया है। जिसमें एक गेहूं क्रय केंद्र प्रभारी स्पष्ट रूप से किसानों से प्रति कुंतल 50 रुपये के हिसाब की रिश्वत मांग रहा है। केंद्र प्रभारी द्वारा वायरल वीडियो में यह भी कहा गया है कि यदि वह उसे रुपए न देता तो उसके गेहूं को…

Read More

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने एक बार फिर चक्रवाती अम्फन से प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री वितरण में हुई धांधली को लेकर राज्य सरकार की भूमिका पर सवाल खड़ा किया है। शुक्रवार को उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पूर्व मेदिनीपुर, उत्तर और दक्षिण 24 परगना में बीडीओ दफ्तरों का घेराव लगातार हो रहा है। इसी तरह से चक्रवात प्रभावित जिलों में लगातार लोग सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और राहत सामग्री वितरण में धांधली का आरोप लगा रहे हैं। यह चिंताजनक हालात है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इसका संज्ञान प्राथमिकता से लेना चाहिए।…

Read More

पुलवामा जिले में अवंतीपोरा के त्राल इलाके के अंतर्गत चेवा उल्लार में गुरुवार रात से आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है, जबकि इस दौरान एक सेना का जवान भी घायल हुआ है। घायल जवान को पास के अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया है। मारे गए आतंकियों की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। सुरक्षाबलों को अभी तक एक ही आतंकी का शव बरामद हुआ है। अन्य आतंकियों के शवों की तलाश में अभियान जारी है। गुरुवार शाम आतंकियों की मौजूदगी की सूचना प्राप्त होने के बाद सुरक्षाबलों…

Read More

 देश में वैश्विक महामारी कोरोना के मरीजों की संख्या अब पांच लाख के करीब पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 17,296 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 4,90,401 पर पहुंच गई है। वहीं कोरोना से पिछले 24 घंटों में 407 लोगों की मौत हो गई। इस तरह संक्रमण से मरने वालों की संख्या 15,301 तक पहुंच गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 1,89,463 सक्रिय मरीज है। वहीं राहत भरी खबर यह है कि पिछले 24 घंटों में कोरोना के 13,940 मरीज स्वस्थ हुए हैं। देश में…

Read More

अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल की कीमतों में मामूली तेजी के बावजूद घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के भाव में लगातार बढ़ोतरी जारी है। तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को पेट्रोल की कीमत में 21 पैसे और डीजल की कीमत में 17 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया है। इसी के साथ राजधानी दिल्‍ली में पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमत 80 रुपये प्रति लीटर के पार चली गई है। बता दें कि पिछले 20 दिनों में डीजल की कीमत में 10.79 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है, जबकि पेट्रोल भी 8.87 रुपये महंगा हुआ है। इसी बढ़ोतरी के साथ…

Read More

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोंपियो ने कहा है कि भारत सहित एशियाई देशों की मदद की मदद के लिए अमेरिकी सेनाएंं तैनात की जाएंंगी। उन्होंने कहा है कि जिस तरह एशिया में चीन की हठधर्मिता बढ़ती जा रही है, चीनी हस्तक्षेप का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए अमेरिकी सेनाओं को तैनात किया जाना ज़रूरी हो गया है। अमेरिका यह क़दम उस समय उठा रहा जबकि चीन ने लद्दाख में गलवान घाटी में अपनी सेनाएंं तैनात कर रखी हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री का कथन है कि चीन भारतीय सेनाओं को उकसा रहा है। वह खलनायक है। दक्षिण चीन सागर के…

Read More

सप्‍ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान में खुला। शुरुआती करोबार में सेंसेक्‍स और निफ्टी दोनों में उछाल देखने को मिली है। बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्‍स 300.06 अंक और  0.86 फीसदी की उछाल के साथ 35,142.16 के स्‍तर पर और 93.75 अंक और   0.91 फीसदी की बढ़त के साथ 10,382.65 के स्‍तर पर ट्रेंड करता दिखा। कारोबार के दौरान बाजार में चौतरफा खरीददारी देखने को मिल रही है। बैंक, आईटी और मेटल सहित सभी सेक्टर में खरीददारी है, जबकि इंडसइंड बैंक और इंफोसिस टॉप गेनर्स हैं। गौरतलब है कि इसके पहले लगातार दो दिन शेयर बाजार…

Read More

मुंबई। राज्य के मुख्य सचिव संजय कुमार होंगे। वे 30 जून को वर्तमान मुख्य सचिव अजोय मेहता के सेवानिवृत्त होने के बाद पदभार ग्रहण करेंगे। इस समय संजय कुमार गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव का पद भार सभाल रहे हैं। संजय कुमार 1984 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और उन्होंने राज्य के विभिन्न विभागों में काम किया है। वे फरवरी, 2021 में सेवानिवृत्त होने वाले हैं। राज्य सरकार ने 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले अजोय मेहता को 1 जुलाई से मुख्यमंत्री का प्रमुख सलाहकार पद पर नियुक्त करने का निर्णय लिया है। उनके लिए मंत्रालय में कार्यालय व कर्मचारी,…

Read More