Author: shivam kumar

देश और दुनिया भर में अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाली स्वरकोकिला लता मंगेशकर का आज जन्मदिन है। वह 91 साल की हो गई हैं।  लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को मध्यप्रदेश के इंदौर में हुआ था। उनके पिता का नाम पंडित दीनानाथ मंगेशकर और माता का नाम शेवंती था। लता के पिता पंडित दीनानाथ मंगेशकर एक मराठी संगीतकार, शास्त्रीय गायक और थिएटर एक्टर थे, जबकि मां गुजराती थी। लता के जन्म के समय उनका नाम हेमा रखा गया था जिसे बदल कर लता कर दिया गया। दीनानाथ ने लता को तब से संगीत सिखाना शुरू किया जब…

Read More

 जी-20 देशों का शिखर सम्मेलन वर्चुअल माध्यम से नवम्बर माह की 21 और 22 तारीख को आयोजित किया जाएगा। इसकी अध्यक्षता सऊदी अरब के किंग सलमान बिन अब्दुलअजीज अल सऊद करेंगे। यह जानकारी जी-20 की आधिकारिक वेबसाइट से दी गई है। इस वर्ष का थीम ‘रिलाइजिंग अपॉर्चुनिटी ऑफ ट्वेंटी फर्स्ट सेंचुरी फॉर ऑल’ (21वीं सदी में सभी के लिए अवसरों की पहचान ) है। जी-20 दुनिया के सबसे ताकवर 20 देशों का समूह है। विज्ञप्ति के अनुसार इस बार का शिखर सम्मेलन लोगों का जीवन बचाने और विकास की यात्रा पुनः पटरी पर लाने पर केंद्रित होगा। इसमें महामारी के दौरान सामने आई चुनौतियां से निपटने के…

Read More

भारतीय नौसेना से रिटायर हुए महान योद्धा ‘विक्रांत’ ने पुनर्जन्म लेकर पिछले माह अगस्त में हार्बर ट्रायल पूरा कर लिया है। अब स्वदेशी अत्याधुनिक आईएनएस विक्रांत को परीक्षणों के लिए समंदर में उतारा गया है। 2020 के अंत तक समुद्री परीक्षण पूरे होने के बाद 2021 तक विक्रांत नौसेना के परिवार का हिस्सा बन जायेगा। इसे एयरक्राफ्ट कैरियर आईएसी-1 के रूप में भी जाना जाता है। भारत में ही तैयार यह जहाज नौसेना को पनडुब्बी रोधी युद्ध क्षमता प्रदान करेगा।    आईएनएस विक्रांत बिका था 60 करोड़ रुपये में  दरअसल भारत ने 1989 में अपने पुराने ब्रिटिश विमान वाहक आईएनएस विक्रांत को रिटायर करने की घोषणा की। इसे 1957 में ब्रिटेन…

Read More

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने क्रांतिकारी भगत सिंह की जयंती पर उन्हें याद करते हुए कहा कि वह युगों-युगों तक सभी देशवासियों की प्रेरणा का अक्षुण्ण स्त्रोत रहेंगे। शाह ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, ‘ अपने परिवर्तनकारी विचारों व अद्वितीय त्याग से स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा देने वाले और देश के युवाओं में स्वाधीनता के संकल्प को जागृत करने वाले शहीद भगत सिंह के चरणों में कोटि-कोटि वंदन। भगत सिंह जी युगों-युगों तक हम सभी देशवासियों के प्रेरणा के अक्षुण्ण स्त्रोत रहेंगे।’ उल्लेखनीय है कि भगत सिंह का जन्म 28 सितम्बर 1907 को पाकिस्तान के बंगा में हुआ था। वह…

Read More

 करोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार के दोनों बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ खुले। शुरुआती सत्र में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 495.64 अंक यानी 1.33 फीसदी की मजबूती के साथ 37884.30 के स्‍तर पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 196.60 अंक यानी 1.18 फीसदी की मजबूती के साथ 11,246.90 के स्‍तर पर करोबार कर रहा है।

Read More

अंतरराष्‍ट्रीय बजार में कच्‍चे तेल की कीमत में गिरावट का फायदा घरेलू बाजार में देखने को मिल रहा है। तेल विपणन कंपनियों ने लगातार दूसरे दिन सोमवार को डीजल की कीमत में 9 पैसे प्रति लीटर की कटौती की है। हालांकि, पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इंडियन ऑयन की वेबसाइट के मुताबिक दिल्‍ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में डीजल की कीमत घटकर क्रमश: 70.71 रुपये, 77.12 रुपये, 76.18 रुपये और 74.23 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं, पेट्रोल की कीमत पूर्ववत क्रमश: 81.06 रुपये, 87.74 रुपये, 84.14 रुपये, और 82.59 रुपये प्रति लीटर है।…

Read More

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए कृषि अध्यादेशों को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने का ऐलान किया है। शहीद भगत सिंह जयंती के अवसर पर उनके पैतृक गांव खटकड़ कलां में कृषि अध्यादेशों के विरोध में दिए गए धरने को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने कृषि अध्यादेशों पर हस्ताक्षर नहीं बल्कि किसानों के डेथ वारंट पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने कानूनी विशेषज्ञों के साथ बातचीत शुरू कर दी है। इस मामले में देश के कई वरिष्ठ वकीलों से भी विचार-विमर्श किया जा रहा है। बहुत…

Read More

 देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 60 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 82,170 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 60,74,703 पर पहुंच गई है। वहीं कोरोना से पिछले 24 घंटों में 1,039 लोगों की मौत हो गई। कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 95,542 तक पहुंच गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 9,62,640 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर भी है कि कोरोना से अबतक 50,16,521 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश का रिकवरी रेट…

Read More

राज्य सरकार ने पश्चिम बंगाल में सिनेमा हॉल को खोलने की अनुमति कुछ शर्तों के साथ दे दी है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि राज्य सरकार के लिए कोरोना संकट को देखते हुए शारीरिक दूरी और अन्य कोरोना संबंधी दिशानिर्देशों का पालन करना अनिवार्य है। ऐसे में सिनेमा हाल में सिर्फ 50 लोगों को प्रवेश की अनुमति रहेगी। उल्लेखनीय है कि मार्च महीने से जब लॉकडाउन की शुरुआत हुई थी, उस समय सबसे पहले सिनेमा हॉल को ही बंद किया गया था। इसके बाद अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होते ही फिल्म जगत से जुड़े और आम लोग मुख्यमंत्री ममता…

Read More

धर्मा प्रोडक्शन की कंपनी के अधिकारी क्षितिज प्रसाद की एनसीबी ने 9 दिन की रिमांड मांगी है. NCB के मुताबिक ड्रग डीलर से क्षितिज की साठगांठ है,यह उसकी सप्लाई और स्टोर भी करता है. यह कमर्शियल पर्पस के ड्रग में डील करता है. क्षितिज के अपने अकाउंट से ड्रग खरीदने की बात कही है. इसके साथ ही ड्रग पैडलर अनुज केशवानी और क्षितिज के संबंधों का जिक्र NCB ने किया है. क्षितिज और अनुज केशवानी का साथ मे मिलकर बॉलीवुड में ड्रग सप्लाई करने का आरोप है. क्षितिज के घर से ड्रग बरामदगी की भी बात कही है. …

Read More

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के कई कर्मचारियों के कोविड-19 टेस्ट सकारात्मक आये हैं। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के स्वास्थ्य प्रोटोकॉल के अनुसार दुबई में स्थित आईसीसी मुख्यालय के सभी सकारात्मक कर्मचारी इस समय अनिवार्य रूप से आइसोलेशन में हैं। हालांकि, कोविड-19 के इन मामलों से यूएई में चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। आईपीएल यूएई के तीन स्थानों दुबई, शारजाह और अबू धाबी में खेला जा रहा है। आईसीसी के एक अधिकारी ने नाम न उजागर करने की शर्त पर बताया, “आईसीसी के कई कर्मचारियों का कोविड-19 टेस्ट सकारात्मक आया है। प्रभावित कर्मचारी स्थानीय प्रोटोकॉल…

Read More