बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद अपने नेक काम की वजह से इन दिनों सुर्खियों में हैं। कोरोना संकट के दौरान सोनू सूद प्रवासी मजदूरों और जरूरतमंदों के लिए मसीहा बने हैं। अब सोनू सूद को उनके नेक काम के लिए अंतरराष्ट्रीय अवार्ड से नवाजा गया है। अभिनेता ने कोरोना संकट के दौरान फंसे प्रवासियों की निस्वार्थ भाव से मदद की है। लोगों के लिए भोजन, बसों, ट्रेनों और विदेश में फंसे छात्रों को चार्टर्ड उड़ानों की व्यवस्था करके वापस लाने, बच्चों को मुफ्त इलाज, शिक्षा मुहैया करवाने वाले और नौकरी के अवसर प्रदान करने के लिए उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित…
Author: shivam kumar
अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और हर मुद्दे पर अपनी राय बेबाकी से रखती हैं। हाल ही में बॉलीवुड की क्वीन कंगना ने इन सबसे अलग एक पोस्ट फैंस के साथ साझा किया है, जो उनके निजी जिंदगी से जुड़ा है। दरअसल अपने इस पोस्ट में कंगना ने तीन तस्वीरें शेयर करते हुए अपने बचपन के एक किस्से का जिक्र किया है। कंगना रनौत ने ट्विटर पर तस्वीरें शेयर कर लिखा-‘जब मैं छोटी सी लड़की थी, मैं खुद को मोतियों से सजाती थी, अपने बाल खुद काट लेती थी, जांघों तक ऊंचे मोजे और…
निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप को मुंबई पुलिस ने यौन उत्पीड़न मामले में समन जारी कर गुरुवार को पूछताछ के लिए बुलाया है। अनुराग के खिलाफ अभिनेत्री पायल घोष ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। 23 सितंबर को पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। मुंबई पुलिस द्वारा अनुराग कश्यप को जारी समन में गुरुवार दोपहर 11 बजे वर्सोवा पुलिस स्टेशन में हाजिर होने के लिए कहा गया है। अभिनेत्री ने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर रेप सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे बेबुनियाद बताया है। अभिनेत्री ने अनुराग…
चीन के साथ छह दौर की कॉर्प कमांडर स्तरीय वार्ता करने वाले सेना की 14वीं कॉर्प के लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह अब देहरादून में भारतीय सैन्य अकादमी की कमान संभालेंगे। उनकी जगह नई दिल्ली स्थित सेना मुख्यालय से लेफ्टिनेंट जनरल पीजीके भेजे गए हैं। जनरल मेनन वही अधिकारी हैं जो भारत-चीन के साथ 21 सितम्बर को हुई कॉर्प कमांडर स्तर की बैठक में सेना मुख्यालय के प्रतिनिधि के रूप में शामिल हुए थे। अब सातवें दौर की चीन से वार्ता जनरल मेनन के नेतृत्व में ही होगी। लद्दाख में सेना की 14वीं कॉर्प में बदलाव किया गया है। यहां के जनरल…
सीबीआई की विशेष अदालत के आज अयोध्या में ढांचा विध्वंस पर दिए गए फैसले के बाद बरी किए गए आरोपितों सहित अन्य लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इस मामले में आरोपित व तत्कालीन मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने कोर्ट के फैसले पर खुशी जताते हुए कहा कि अदालत का फैसला ऐतिहासिक है। हम लोग ही नहीं आज इस पैसे से पूरा देश खुश है। कल्याण सिंह कोरोना पॉजिटिव होने के बाद से गाजियाबाद के यशोदा हॉस्पिटल में भर्ती हैं। इसकी वजह से वे अदालत द्वारा फैसला सुनाए जाने के दौरान अदालत में मौजूद नहीं थे। उनके बेटे एवं एटा…
विवादित ढांचा विध्वंस मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत के फैसले का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ वयोवृद्ध नेता लालकृष्ण आडवाणी ने स्वागत किया है, वहीं मुरली मनोहर जोशी ने इसे ऐतिहासिक फैसला करार दिया। लालकृष्ण आडवाणी ने न्यायालय के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैं बाबरी विध्वंस मामले में विशेष न्यायालय द्वारा दिए गए निर्णय का तहे दिल से स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा कि इस फैसले से राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रति मेरे व्यक्तिगत और भाजपा के विश्वास और प्रतिबद्धता का पता चलता है। जोशी ने कहा कि यह अदालत का ऐतिहासिक…
भारत ने बुधवार को विस्तारित रेंज ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया, जो 400 किमी से अधिक दूरी पर लक्ष्य को मार सकती है। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) की पीजे-10 परियोजना के तहत मिसाइल को स्वदेशी बूस्टर के साथ लॉन्च किया गया था। पहले 300 किमी. तक मारक क्षमता वाली ब्रह्मोस मिसाइल में डीआरडीओ ने पीजे-10 परियोजना के तहत स्वदेशी बूस्टर बनाकर इसकी मारक क्षमता बढ़ा दी है। यह ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल के विस्तारित रेंज संस्करण का दूसरा परीक्षण था। ब्रह्मोस एक कम दूरी की सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है। इसे पनडुब्बी से, पानी के जहाज से, विमान से या जमीन से भी छोड़ा जा…
अयोध्या में छह दिसम्बर, 1992 को ढहाए गए विवादित ढांचे के मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने सभी 32 आरोपितों को बरी कर दिया है। इस मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, उमा भारती और महंत नृत्य गोपाल दास समेत 49 लोगों के खिलाफ एफआईआर हुई थी। इनमें से 17 लोगों की मौत हो चुकी है। फैसला सुनाते हुए जज एसके यादव ने कहा कि सभी के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं हैं। फैसले में कहा गया है कि फोटो, वीडियो, फोटोकॉपी में जिस तरह से सबूत दिए गए हैं, उनसे कुछ साबित…
मुकेश अंबानी की कंपनी रिटेल कंपनी, रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटिड (आरआरवीएल) ने तीसरी बड़ी डील की है। प्राइवेट इक्विटी फर्म जनरल अटलांटिक ने बुधवार को रिलायंस रिटेल में 3,675 करोड़ रुपये का निवेश करने का ऐलान किया है। इस निवेश के जरिए कंपनी को रिलायंस रिटेल में 0.84 फीसदी हिस्सेदारी मिलेगी। इस डील के लिए रिलायंस रिटेल की प्री-मनी इक्विटी वैल्यू 4.285 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है। कोरोना काल में रिलायंस रिलायंस रिटेल में ये तीसरा निवेश है। इस महीने की शुरुआत में दुनिया की दिग्गज टेक इन्वेस्टर कंपनी सिल्वर लेक ने रिलायंस रिटेल में 7500 करोड़ रुपये निवेश…
अक्षय कुमार की फिल्म ‘बेल बॉटम’ काफी समय से चर्चा में है। फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में है। वह फिल्म में एक सीक्रेट एजेंट का किरदार निभाते नजर आएंगे। वहीं इस फिल्म में अक्षय के अपोजिट खूबसूरत अभिनेत्री वाणी कपूर नजर आएंगी। ‘बेल बॉटम’ एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है। हाल ही में निर्माताओं ने देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए फिल्म की शूटिंग यूके में शुरू करने का निर्णय लिया था। जिसके लिए अक्षय कुमार के साथ-साथ फिल्म की पूरी टीम पिछले महीने 6 अगस्त को यूके के लिए रवाना हुई थी। अब यूके में फिल्म…
भारत ने कहा है कि 2008 के मुंबई हमलों और 2016 के पठानकोट हमले के शिकार लोगों को पाकिस्तान की अनिच्छा और असहयोग के चलते न्याय नहीं मिल पाया है। इस संबंध में अंतरराष्ट्रीय प्रयासों की कमियों को दूर किया जाना चाहिए ताकि आंतक के अपराधियों को न्याय के कटघरे में खड़ा किया जा सके। विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) विजय ठाकुर सिंह ने मंगलवार को आतंक के शिकार मित्र देशों के समूह की दूसरी मंत्रिस्तरीय वार्ता में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। यह वार्ता वर्चुअल माध्यम से सोमवार को हुई थी जिसमें ठाकुर सिंह ने पाकिस्तान का सीधा नाम…
