Author: shivam kumar

कृषि कानूनों को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच खींचतान लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में सरकार की ओर से आने वालों बयानों पर भी विपक्ष की पैनी नजर बनी हुई है। इस क्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बयान कि ‘कृषि कानून का विरोध करने वाले किसानों का कर रहे अपमान’ पर कटाक्ष किया है। उन्होंने पूछा है कि क्या आपका पूर्व सहयोगी अकाली दल भी किसानों का अपमान कर रहा है। दरअसल, संसद के दोनों सदनों से पास कृषि विधेयकों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मंजूरी मिलने के बाद वह कानून बन…

Read More

 दिल्ली हाईकोर्ट ने ड्रग्स मामले में ख़ुद को लेकर हो रही मीडिया रिपोर्टिंग पर रोक की मांग करने वाली अभिनेत्री रकुलप्रीत की याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार, एनबीए, प्रेस काउंसिल को नोटिस जारी किया है। जस्टिस नवीन चावला की बेंच ने कहा कि बिना मीडिया संस्थानों को सुने रिपोर्टिंग पर रोक का एकतरफा आदेश नहीं दिया जा सकता। मामले की अगली सुनवाई 15 अक्टूबर को होगी। सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने कहा कि रकुलप्रीत आरोपित नहीं है। केंद्र की ओर से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा ने कहा कि रकुलप्रीत को जांच में शामिल होने के लिए…

Read More

अभिनेता वरुण धवन जल्द ही काम पर लौटने वाले हैं। हाल में उन्होंने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी थी। अभिनेता ने अपना कोविड-19 टेस्ट भी करवाया था। निर्देशक राज मेहता ने अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए तारीख तय कर ली है। निर्माताओं ने फिल्म को अक्टूबर के अंत तक फर्श पर ले जाने की योजना बनाई है। वरुण धवन अपनी रोमांटिक ड्रामा के शूटिंग के लिए जल्द ही चंडीगढ़ रवाना होंगे। इस फिल्म में उनके साथ  कियारा आडवाणी भी हैं। फिल्म में वरुण धवन और कियारा आडवाणी एक-दूसरे के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। फिल्म के सह-निर्माता शशांक…

Read More

बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान के निधन को पांच महीने से ज्यादा का वक्त बीत गया है। उनकी पत्नी सुतापा सिकदर और बेटा बाबिल सोशल मीडिया पर उनके फैंस के साथ उनसे जुड़ी यादों को शेयर करते रहते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर इरफान की कब्र की फोटो सामने आई थी। इरफान खान के कुछ प्रशंसक अभिनेता की कब्र के आसपास के जंगल को देखकर चिंतित थे। हाल ही में बेटे बाबिल खान ने दो तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। एक तस्वीर में अयान उनके कब्र पर पानी भरते नजर आ रहे हैं और दूसरी तस्वीर में…

Read More

उत्तर प्रदेश के हाथरस में गैंगरेप पीड़िता ने 15 दिन बाद मंगलवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। 19 वर्षीय युवती के साथ 14 सितंबर को गैंगरेप की शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया गया था। इसके बाद आरोपियों ने उस पर जानलेवा हमला भी किया था। सोमवार को हालत बेहद गंभीर होने पर उसे अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया था। इस घटना ने बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को भी हिला कर रख दिया है। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों का आक्रोश देखने को मिल रहा है। वहीं बॉलीवुड…

Read More

अभिनेता सोनू सूद अपने काम की वजह से इन दिनों सुर्खियों में हैं। कोरोना संकट के दौरान सोनू सूद प्रवासी मजदूरों और जरूरतमंदों के लिए मसीहा बने हैं। अभिनेता ने रामोजी फिल्म सिटी हैदराबाद में पौधा लगाकर ग्रीन इंडिया चैलेंज में भाग लिया। अभिनेता को फिल्म निर्देशक श्रीनू वैतला ने चैलेंज दी थी, जिसे उन्होंने स्वीकार किया और पौधरोपण किया। सोशल मीडिया पर सोनू सूद की तस्वीरें सामने आ रही हैं।  श्रीनू वैतला लेखक और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने निर्देशक हैं। राज्यसभा सदस्य जोगिनीपल्ली संतोष कुमार द्वारा शुरू की गई ग्रीन इंडिया चैलेंज की चर्चा पर है। संतोष कुमार द्वारा…

Read More

 ​​​​​वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल​​ आरकेएस भदौरिया ​ने​ ​​भारत की ​​उत्तरी सीमाओं ​​पर ​मौजूदा हालात के बारे में कहा कि​​ वहां न युद्ध ​और ​न शांति​​।​​ इन ​​असहज ​स्थितियों में किसी भी घटना​ से निपटने के लिए​ ​हमारे रक्षा बल पूरी तरह तैयार हैं​​।​​ उन्होंने कहा​ कि ​भविष्य में होने वाले ​​किसी भी संघर्ष में वायुशक्ति हमारी जीत ​का अहम ​कारण बनेगी​। इसलिए वायुसेना अपने दुश्मनों के खिलाफ तकनीकी बढ़त हासिल कर​ने और उसे बरकरार रख​ने पर जोर दे रही है​। ​​   एयर चीफ मार्शल भदौरिया ​मंगलवार को ​भारतीय एयरोस्पेस उद्योग को सक्रिय करने पर 15​वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ​’​नए वातावरण में चुनौतियां​’ को सम्बोधित कर रहे थे​।​​ उन्होंने अपने संबोधन ​में कहा कि वायुसेना ने ​चीन की तैनाती के जवाब में तेजी के साथ प्रतिक्रिया दी है, ​क्योंकि…

Read More

चीन के साथ मौजूदा टकराव के समय वायुसेना को हल्के युद्धक विमानों की कमी अखरने लगी है। वायुसेना के बेड़े में मौजूद मिग-21 रूसी जेट्स पुराने हो चुके हैं। चीता और चेतक हेलीकॉप्टर रिटायर होने के करीब हैं। सेना में हल्के युद्धक विमानों की कमी पूरी करने के लिए स्वदेशी लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट ‘तेजस’ और लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर ‘एलसीएच’ का सौदा एचएएल से अभी तक फाइनल नहीं हो पाया है। भारतीय सेना के तीनों अंगों को 483 नए लाइट यूटिलिटी चॉपर्स की जरूरत है। इसलिए वायुसेना ने सरकार से ‘मेक इन इंडिया’ अभियान के तहत हल्के हेलीकॉप्टरों की निर्माण परियोजना…

Read More

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को नमामी गंगे मिशन के तहत उत्तराखंड में छह बड़ी परियोजनों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं में पीपीपी मोड में 68 एमएलडी क्षमता वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के निर्माण, हरिद्वार के सराई में 18 एमएलडी क्षमता वाले एसटीपी के निर्माण के साथ ऋषिकेश में 26 एमएलडी एसटीपी शामिल हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हमने नमामि गंगे मिशन को सिर्फ गंगाजी की साफ-सफाई तक ही सीमित नहीं रखा, बल्कि इसे देश का सबसे बड़ा और विस्तृत नदी संरक्षण कार्यक्रम बनाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने…

Read More

देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 61 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 70 हजार 589 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 61, 45, 292 हो गई है। वहीं, कोरोना से पिछले 24 घंटे में 776 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस महामारी से मरने वालों की संख्या 96,318 तक पहुंच गई है। मंगलवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 9,47,576 एक्टिव मरीज हैं। राहत भरी खबर यह है कि कोरोना से अबतक 51,01,398 मरीज स्वस्थ…

Read More

बॉलीवुड के सबसे हैंडसम हीरोज में से एक रणबीर कपूर आज अपना 38 वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। रिद्धिमा ने रणबीर की कई अनदेखी तस्वीरों का कोलाज बनाकर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इनमें रणबीर की बचपन से लेकर जवानी तक की कई प्यारी तस्वीरें शामिल हैं। रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर कोलाज शेयर कर लिखा-‘सबसे बेहतरीन बर्थडे! बहुत सारा प्यारा मेरे बेबी भाई।’ साथ ही रिद्धिमा ने दिल वाले इमोजी के साथ हैशटैग 38एंडफैब लगाया है। रिद्धिमा के इस पोस्ट को…

Read More