रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि गलवान में सैनिकों का नुकसान गहरा परेशान करने वाला और दर्दनाक है। हमारे सैनिकों ने अनुकरणीय साहस के साथ चीन सीमा पर कर्तव्य का प्रदर्शन किया और भारतीय सेना की सर्वोच्च परंपराओं में अपने जीवन का बलिदान दिया। राष्ट्र उनकी बहादुरी और बलिदान को कभी नहीं भूलेगा। शहीद हुए सैनिकों के परिवारों के साथ पूरा राष्ट्र इस कठिन घड़ी में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। हमें भारत की वीरता के शौर्य और साहस पर गर्व है। दूसरी तरफ चीन ने कहा है कि अब हम चीनी पक्ष से और अधिक संघर्ष नहीं देखना चाहते हैं।…
Author: shivam kumar
दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दायर कर मांग की गई है कि 60 वर्ष से ऊपर के लोगों को कांवड़ यात्रा की अनुमति न दी जाए। याचिका में कहा गया है कि 60 वर्ष से ऊपर के लोगों को कोरोना के संक्रमण का ज्यादा खतरा हो सकता है। वकील सुभाष विजयरन ने दायर करके कहा है कि इस साल 6 जुलाई से 19 जुलाई तक कांवड़ की यात्रा शुरू होने वाली है। कावड़ यात्रा में हजारों लोग उत्तराखंड के हरिद्वार, गोमुख और गंगोत्री तक की यात्रा पैदल ही करते हैं। कोरोना का संक्रमण 60 वर्ष से ऊपर के लोगों…
शिवसेना प्रवक्ता संजय राऊत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाबली, वीर व योद्धा हैं। पूरे देश उनके साथ है लेकिन गलवान घाटी में हुई घटना के बाद पूरा देश गलवान घाटी का सत्य जानना चाहता है। इसलिए प्रधानमंत्री को खुद गलवान घाटी की सही जानकारी देश को बताना चाहिए। शिवसेना प्रवक्ता संजय राऊत ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि चीन ने एक भी गोली नहीं चलाई, फिर भी हमारे 20 जवान शहीद हुए हैं। हमने किस तरह का उत्तर दिया है। चीन के कितने सैनिक मारे गए हैं। चीन ने हमारी कितनी जमीन पर कब्जा जमाया है। इन…
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत-चीन के साथ जारी तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुप्पी पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक टकराव में 20 भारतीय जवानों की शहादत के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खामोश क्यों हैं। राहुल ने बुधवार को ट्वीट कर कहा ‘ प्रधानमंत्री खामोश क्यों हैं? वह छिपे हुए क्यों हैं? अब बहुत हो चुका। हमें यह जानने की जरूरत है कि क्या हुआ है। हमारे सैनिकों की हत्या करने की चीन की हिम्मत कैसे हुई। हमारी भूमि पर कब्जा करने…
भारत और चीन के बीच साल 1967 में नाथू ला में झड़प के बाद एक बार फिर सबसे बड़ा टकराव हुआ है. हिंसक झड़प में भारतीय सेना के एक कर्नल सहित 20 सैनिक शहीद हो गए. इस क्षेत्र में दोनों तरफ नुकसान ऐसे वक्त हुआ है जब सरकार का ध्यान कोरोना संकट से निपटने पर लगा हुआ है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या भारत उरी हमला और पुलवामा हमले के बाद हुई सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक की तरह चीन को भी जवाब देगा. कश्मीर के उरी और पुलवामा में हमले के बाद भारत ने 10 दिन…
मानसून ने इंदौर और होशंगाबाद के बाद अब मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी दस्तक दे दी है। प्री-मानसून की बाद राजधानी भोपाल में मंगलवार को मानसून पहुंच गया है। सात साल के बाद ऐसा पहली बार हुआ है। जब तय समय से 4 दिन पहले भोपाल जिले में मानसून ने दस्तक दी है। मानसून भोपाल संभाग के सीहोर रायसेन जिले में भी पहुंच गया है। समय से पहले मानसून पहुंचने से एक ओर जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं, किसानों को भी फसलों के लिए लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। वरिष्ठ…
सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार 200 अंकों की गिरावट के साथ खुला। कारोबार के दौरान बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 40.44 अंक और 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ 33,564.78 के स्तर पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 9.05 अंक और 0.091 फीसदी की गिरावट के साथ 9,904.95 के स्तर पर ट्रेंड करता दिखा। कारोबार के दौरान फार्मा सेक्टर को छोड़कर लगभग सभी प्रमुख सेक्टर में बिकवाली देखने को मिल रही है। वहीं, निफ्टी पर बैंक इंडेक्स एक फीसदी टूटा है, जबकि ऑटो और फाइनेंशियल इंडेक्स में आधे फीसदी से ज्यादा की गिरावट…
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से पूरा देश सदमे में है. रविवार को उनकी आत्महत्या की खबर सामने आने के बाद से हर क्षेत्र के लोग अभिनेता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. हर कोई इस घटना से स्तब्ध है. अब फ्रांस की इंटरनेशनल स्पेस यूनिवर्सिटी ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि दी है. यूनिवर्सिटी ने सुशांत के लिए एक खास नोट भी लिखा है. यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर लिखा गया है, ‘मशहूर भारतीय अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर सुनकर हमें बहुत दुख हुआ. सुशांत साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथमेटिक्स एजुकेशन को बढ़ावा देते थे.…
ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने अब बॉलिवुड इंडस्ट्री पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। तमाम सिलेब्स और सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक न रखने वाले ऐक्टर्स को इंडस्ट्री में आउटसाइडर के तौर पर ट्रीट किया जाता है। यही नहीं, हर मौके पर उनकी खिंचाई की जाती है। इस सबके बीच दिवंगत ऐक्ट्रेस जिया खान की मां राबिया अमीन ने सुपरस्टार सलमान खान पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। सुशांत की मौत के बीच जिया खान की मां ने लंदन से एक वीडियो जारी किया है। इसमें वह कहती हैं, ‘मेरी संवदेनाएं सुशांत…
बेगूसराय में क्राइम कंट्रोल तथा विभिन्न थानों में रिक्त पदों के मद्देनजर 18 पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। बुधवार को जारी आदेश में एसपी ने सभी स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारियों को तुरंत अपना प्रभार नव पदस्थापित जगह पर लेने का आदेश दिया है। एसपी अवकाश कुमार ने बताया कि अमर कुमार को पुलिस लाइन से तेघड़ा थाना, मिथिलेश कुमार को पुलिस लाइन से सिंघौल ओपी, दिनेश प्रसाद सिंह को सिंघौल ओपी में ही अतिरिक्त प्रभार, अरविंद कुमार सिंह को रतनपुर ओपी से जीरो माइल ओपी, सुभाष चंद्र सिंह को रतनपुर ओपी में ही अतिरिक्त प्रभार, मुमताज मलिक को शाम्हो…
लद्दाख सीमा पर चीन के सैनिकों से हुई झड़प में शहीद होने वालों में बिहार रेजिमेंट का भारतीय जवान अमन कुमार सिंह भी शामिल है। अमन जिले के पटोरी अनुमंडल के मोहीउद्दीन नगर प्रखंड के सुल्तानपुर गांव का था।उसके पिता का नाम सुधीर कुमार है। मंगलवार की रात करीब 11 बजे के आसपास उनके परिवार को भारतीय सैन्य अधिकारी ने यह सूचना दी। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया । गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। बताया जाता है कि शहीद अमन की शादी एक वर्ष पूर्व बाढ़ के राणा विद्या ग्राम में हुई थी। बिहार के योजना…
