Author: shivam kumar

पिथौरागढ़: सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के मुनस्यारी के लास्पा गाड़ गधेरे पर लकड़ी का अस्थाई पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण स्थानीय लोगों के साथ ही सेना को भी आवाजाही के लिए दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। सेना के जवान अपनी जान जोखिम में डालकर इसी रास्ते से रसद और हथियार चीन सीमा पर भारतीय फौजों को पहुंचाते हैं। यहां के पूर्व प्रधान लक्ष्मण सिंह धप्वाल ने बताया कि इसी मार्ग से सेना रसद सामग्री और हथियार सीमा पर पहुंचाती हैं। सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण चीन सीमा से लगी जोहर घाटी के लास्पागाड़ गधेरे पर पक्का पुल न होने…

Read More

लखनऊ। राज्य सरकार ने सोमवार की देर रात आठ जिलों के पुलिस अधीक्षक व तीन जनपदों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक समेत 14 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए। इनमें पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद पर पदोन्नति पा चुके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कानपुर नगर और एसपी सीतापुर भी शामिल हैं। जबकि प्रयागराज के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज को प्रतीक्षारत सूची में रखा गया है। शासन की सूची के मुताबिक, तेज तर्रार आईपीएस अ​फसरों में गिने जाने वाले अनंत देव को पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कानपुर नगर से हटाते हुए उन्हें पुलिस उपनमहानिरीक्षक एसटीएफ लखनऊ भेजा गया है। दिनेश कुमार पी…

Read More

झारखंड में सोमवार को कोरोना से एक व्यक्त की मौत हो गयी, जबकि 43 नये लोगों में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई। सोमवार रात 10 बजे तक झारखंड में 43 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई।  जमशेदपुर से 21, खूंटी से 06, रांची से 06 (रिम्स के 04), चतरा से 05, लोहरदगा से 03, हजारीबाग और चाईबासा से एक- एक मरीज शामिल हैं। इन मरीजों के साथ सूबें में संक्रमितों की कुल संख्या 1806 हो गयी है।  वहीं रिम्‍स में भर्ती गुमला के बुजुर्ग की जान आज कोरोना ने ले ली। झारखण्ड में कोरोना से यह 9वीं…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट को निर्देश दिया है कि वो एलजी पालीमर्स इंडस्ट्री को सील करने के खिलाफ और कंपनी परिसर में प्रवेश की इजाजत देने की मांग के लिए दायर याचिका पर जल्द फैसला करें। जस्टिस यूयू ललित की अध्यक्षता वाली बेंच ने एलजी पालीमर्स की ओर से जुर्माने के तौर पर जमा किए गए 50 करोड़ रुपये के बांटने पर दस दिनों की रोक लगा दी है।

Read More

भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार विधान परिषद की 9 सीटों के लिए होने वाले चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। विधायक कोटे से खाली हुई सीटों के चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने तारीख का भी ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग ने सोमवार को  प्रेस रिलिज के माध्यम से बताया है कि बिहार विधान परिषद की 9 सीटों पर चुनाव के लिए 18 जून को अधिसूचना जारी होगी। नामांकन की अंतिम तारीख 25 जून होगी तथा 26 जून को स्क्रुटनी की जाएगी, जबकि नामांकन वापसी की अंतिम तारीख 29 जून निर्धारित की गई है। चुनाव कराने की तिथि 6 जुलाई रखी गई है, सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक मतदान किए जाएंगे।…

Read More

बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर अर्पण (उद्देश्य सेवा भाव) की ओर से जमशेदपुर ब्लड बैंक पाँचवा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 1100 लोगों ने रक्तदान किया। संस्था के अमरप्रीत सिंह काले ने बताया- शिविर में 1137 लोगों ने रक्तदान करने के लिए निबंधन करवाया था। शेष सोमवार को ब्लड बैंक में रक्तदान करेंगे। उपस्थिति में सभी रक्तदाताओं को सर्टिफ़िकेट एवं पौधा दे सम्मानित किया गया. इस अवसर पर श्री काले ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का सबसे प्रमुख साधन है इसका कोई भी मोल नहीं है, रक्तदान के द्वारा हम किसी को जीवन देते हैं, इसकी…

Read More

रिलायंस इंडस्‍ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के राइट्स इश्यू यानी पार्टली पेड अप सोमवार को शेयर बाजार में लिस्ट हो गई। आरआईएल का राइट्स इश्‍यू 690 रुपए प्रति शेयर की कीमत पर लिस्‍ट हुई। इसका बेस प्राइस 646 रुपये था, जिसके मुकाबले लिस्टिंग 44 रुपये अधिक पर हुई है। बता दें कि आरआईएल के 53,124 करोड़ रुपये का राइट्स इश्यू 3 जून को बंद हुआ था, जिसे निवेशकों का शानदार रिस्पासं मिला और ये करीब 1.5 गुना अधिक सब्सक्राइब हुआ था। पूंजी बाजार के नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) से अनुमति मिलने के बाद 15 जून 2020 को रिलायंस राइट्स इश्यू शेयरों का कारोबार शुरू…

Read More

New Delhi : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुराने वीडियो को ऑडिट कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह समेत 11 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। इसकी पुष्टि सोमवार को भोपाल डीआईजी इरशाद वली ने की है। उन्होंने बताया है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि शिवराज ने विपक्ष में रहते हुए 12 जनवरी 2020 को तत्कालीन कमलनाथ सरकार की शराब नीति पर बोलते हुए दो मिनट 19 सेकंड का एक वीडियो पोस्ट किया था। आरोप है कि उस वीडियो के साथ…

Read More

मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुराने वीडियो को ऑडिट कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह समेत 11 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। दिग्विजय सिंह पर एफआईआर होने के बाद प्रदेश की राजनीति में भूचाल आ गया है। विपक्ष लगातार सरकार पर आरोप लगाते हुए हमले कर रही है। वहीं दिग्विजय सिंह ने भाजपा द्वारा अपने ऊपर दर्ज हुए एफआईआर को बदले की कार्रवाई बताया है। दिग्विजय सिंह ने सोमवार को ट्वीट कर भाजपा द्वारा उनके खिलाफ दर्ज कराई गई एफआईआर पर प्रतिक्रिया दी है।…

Read More

New Delhi : जम्मू-कश्मीर में सोमवार की सुबह एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप सुबह 4.36 बजे आया। उस वक्त ज्यादातर लोग सोए हुए थे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.2 बताई गई है।प्रदेश में किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

Read More

मेष राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। किसी के भी साथ धन से सम्बंधित व्यवहार न करें तथा किसी भी विवाद में न पडऩे से बचें। मन एकाग्र करने का प्रयास करें। खर्च पर संयम रखना होगा। स्वजनों के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। मध्याह्न के बाद आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। मानसिक रूप से भी आप स्वस्थ महसूस करेंगे। मित्रों से उपहार आदि मिलेंगे। परिवारजनों से सुख भी आज अच्छा मिलेगा। आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में भी धन लगा रहेगा। वृषभ राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार में अच्छा लाभ मिलेगा और लक्ष्मीजी की कृपादृष्टि बनी…

Read More