आंशिक लॉकडाउन के बावजूद, पश्चिम रेलवे की पार्सल विशेष रेलगाड़ियों ने देश के विभिन्न हिस्सों में सभी प्रकार की आवश्यक सामग्री का परिवहन निरंतर जारी रखा है, जिनमें विशेष रूप से वर्तमान परिदृश्य की एक प्रमुख आवश्यकता के रूप में दवाओं और चिकित्सा वस्तुओं का परिवहन शामिल है। इसी क्रम में 16 जून 2020 को, दूध की एक रेक सहित तीन पार्सल विशेष ट्रेनें पश्चिम रेलवे से रवाना हुईं, जिनमें एक पार्सल स्पेशल ट्रेन बांद्रा टर्मिनस से लुधियाना और दूसरी देवास से जबलपुर के लिए चलाई गई। दूध की एक रेक पालनपुर से हिंद टर्मिनल के लिए रवाना हुई। इस…
Author: shivam kumar
देश में वैश्विक महामारी कोरोना के मरीजों की संख्या अब साढ़े तीन लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 10974 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 3,54,065 पर पहुंच गई है। वहीं, कोरोना से पिछले 24 घंटों में मौतें 2003 दर्ज हुई हैं। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 11903 तक पहुंच गई है। बुधवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 1,55,227 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर भी है कि पिछले 24 घंटों में कोरोना…
भुवनेश्वर : गलवान वैली में बलिदान देने वाले भारतीय जवानों के परिवारों के प्रति मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने संवेदनाएं प्रकट की है । मुख्यमंत्री पटनायक ने ट्वीट कर कहा कि देश की एकता व अखंडता की रक्षा के लिए भारतीय सेना के जवानों ने सर्वोच्च बलिदान दिया है । उन्होंने कहा इन वीर जवानों को देश सलाम कर रहा है, सभी इसमें शामिल हों ।
लद्दाख की गलवान घाटी में भारत चीन सीमा विवाद में हमीरपुर का एक सैनिक भी शहीद हुआ है। 21 वर्षीय शहीद अंकुश ठाकुर हमीरपुर जिला के भोरंज उपमंडल की कडोहता पंचायत का रहने वाला है। अंकुश ठाकुर 2018 में सेना की पंजाब रेजीमेंट में भर्ती हुआ था। अंकुश ठाकुर के शहीद होने की सूचना बुधवार सुबह ही परिवार वालों को मिली है। उनके शहीद होने की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। अंकुश ठाकुर ने 10 महीने पहले ही रंग रूट की छुट्टी काट कर सेना में सेवा देना आरंभ किया था। ग्राम पंचायत…
भारत-चीन सीमा पर पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में भारतीय व चीनी सेना के साथ झड़प में सहरसा के भी एक आर्मी जीडी कुंदन कुमार(27) के शहीद होने की खबर मंगलवार की देर रात मिलने पर परिवार व ग्रामीणों में मातम पसरा हुआ है। शहीद का घर जिले के बिहरा थाना के आरण गांव में बुधवार की सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। हालांकि जिला पुलिस प्रशासन को शहीद होने की विधिवत कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। परिवार के लोगों के मुताबिक शहीद कुंदन की सेना में वर्ष 2012 में नौकरी हुई थी। नौकरी के एक…
देश के विभिन्न शहरों से प्रवासी कामगारों के आने-जाने का सिलसिला जारी है। अब आने का सिलसिला कम, जाने का सिलसिला तेज हो गया है। लेकिन सारी कवायद के बावजूद हजारों ऐसे श्रमिक है जो किसी भी हालत में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, सूरत आदि शहरों में जाने के लिए तैयार नहीं हैं। हालत यह है कि बड़े शहरों में हमेशा पंखा के नीचे रहकर काम करने वाले लोग अब अपने गांव में, गांव के आसपास कड़ी धूप में पसीना बहा रहे हैं। वह नहीं चाहते हैं की फिर से परदेस जाएं और वहां स्थिति विकट होने पर जलालत झेलते हुए…
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में नरमी के बावजूद पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार बढ़ोतरी जारी है। तेल विपणन कंपनियों ने बुधवार को फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा किया। इस तरह पिछले 11 दिनों में पेट्रोल जहां 6.00 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया। वहीं, डीजल की कीमत भी 6.40 रुपये प्रति लीटर बढ़ गई। सरकारी तेल कंपनी इंडियन आॉयल की वेबसाइट के मुताबिक पेट्रोल की कीमत में 55 पैसे का इजाफा किया गया, जिसके बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 77.28 रुपये प्रति लीटर हो गई। वहीं, दिल्ली में डीजल की कीमत 60 पैसे बढ़कर 75.79 रुपये…
पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में सोमवार रात हुई हिंसक झड़प के बाद चार भारतीय सैनिकों की हालत गंभीर है। इसके अलावा चार अधिकारियों सहित कई भारतीय सैनिक अभी भी लापता हैं। उन्हें चीनी सेना द्वारा बंदी बनाये जाने या फिर हिंंसक झड़प के दौरान घाटी के पास नाले में गिरने की आशंका जताई जा रही है। अमेरिका ने हिंसक झड़प पर भारत-चीन से बात करके कहा है कि दोनों देश शांंति चाहते हैं। सूत्रों के मुताबिक भारत-चीन की सीमा एलएसी पर तैनात भारतीय सशस्त्र बलों को ‘फ्री हैंड’ करने के साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि भारतीय सेना एक…
भारत-चीन के बीच हुए खूनी संघर्ष के बाद पूर्वोत्तर से लगने वाली अरुणाचल प्रदेश की सीमा पर सतर्कता बढ़ाई गई है। सूत्रों ने बताया है कि जब से लद्दाख में चीन ने आक्रामकता दिखाना शुरू किया तो देश के अन्य सीमावर्ती इलाकों की तरह अरुणाचल प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गई। सूत्रों ने बताया है कि गलवान घाटी में 15/16 मई की रात को हुई घटना के बाद सतर्कता और बढ़ा दी गई है। हालांकि, सेना की ओर से इसको लेकर कोई औपचारिक बयान नहीं दिया गया है। सीमा पर तनाव को देखते हुए भारतीय सेना पूरी…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के साथ फोन पर बात की। दोनों नेताओं ने कोविड संकट के बाद डब्ल्यूएचओ सहित बहुपक्षीय संस्थानों को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया और स्वास्थ्य, सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक मुद्दों पर विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मंचों पर एक साथ मिलकर काम करने पर सहमति व्यक्त की। विदेश मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार नेताओं ने एक दूसरे के यहां कोरोना महामारी से संबंधित विषयों पर चर्चा की और इससे जुड़े आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी प्रभावों से निपटने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की संभावनाओं पर भी विचार किया। वे इस बात…
सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह ने मुंबई पुलिस को हाल ही में अपना बयान दिया है. अपने इस बयान में उन्होंने सुशांत के डिप्रेशन में होने की बात की जानकारी होने से इंकार किया है. अबतक जो इंडस्ट्री के कुछ लोग कह रहे थे. उनकी मौत के बाद पहली बार सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने भी पुलिस को बताया कि सुशांत इंडस्ट्री में बन रहे हालातों से परेशान थे और ये बात खुद उन्हें सुशांत ने बताई थी. सुशांत के पिता ने पुलिस बयान में कहा है, ”पिछले कुछ महीनों में दो तीन बार सुशांत ने…
