सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सुर्खियों में आई बालीवुड की पंगा क्वीन कंगना रानौत सोमवार की सुबह मुंबई से चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर पहुंची और यहां से वह सडक़ मार्ग से मनाली के लिए रवाना हो गई। सुशांत सिंह की मौत के बाद कंगना रानौत महाराष्ट्र सरकार के साथ टकराव को लेकर चर्चा में हैं। इस चर्चा के बीच वह बीती 9 सितंबर को मुंबई गई थी। जहां से वापसी करते समय कंगना आज सुबह करीब 11 बजे चंडीगढ़ स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची। यहां वाई श्रेणी की सुरक्षा के चलते सीआईएसएफ के जवानों के अलावा चंडीगढ़…
Author: shivam kumar
देश में कोरोना के मरीजों की संख्या पहुंची 48 लाख के पार – देश में पिछले 24 घंटों में आए 92,071 नए मामले, 1,136 लोगों की मौत -ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत बढ़कर हुआ 77.99 नई दिल्ली, 14 सितंबर(हि.स.)। देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 48 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 92 071 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 48, 46, 428 पर पहुंच गई है। वहीं, कोरोना से पिछले 24 घंटों में 1,136 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस…
कोरोना वायरस के संकट के बीच सोमवार से संसद का मानसून सत्र शुरू हुआ है। कुछ देर पहले शुरू हुई संसद की कार्यवाही में तस्वीर बदली-बदली नजर आई। कोरोना की वजह से सोशल डिस्टेन्सिंग का खास प्रभाव देखने को मिला। इसके इतर विपक्ष ने मानसून सत्र में सीमा पर गतिरोध के मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव पेश किया है। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी और के. सुरेश ने लोकसभा में पूर्वी लद्दाख में चीनी घुसपैठ को लेकर स्थगन प्रस्ताव दिया है। उनका कहना है जरूरी है कि पड़ोसी देश के साथ सीमा पर बने हालात पर चर्चा हो। इस विषय की…
भुंतर थाना पुलिस ने एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार कर उसके पास से 1 किलो 633 ग्राम चरस बरामद की है। यह विदेशी नागरिक मनाली में एक गेस्ट हाउस में रह रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि नशा तस्करी की यह घटना रविवार देर रात की है। पुलिस बजौरा नाका पर मौजूद थी। इस दौरान शक के आधार पर एक व्यक्ति के ब्रीफकेस की तालाशी ली गई तो उसमें 1 किलो 633 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने नशे की खेप कब्जे में लेकर आरोपी विदेशी नागिरक क्लॉडियो पिककरिली (52) पुत्र कारलो पिककरिली निवासी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को देशवासियों को हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘हिन्दी दिवस पर आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। इस अवसर पर हिन्दी के विकास में योगदान दे रहे सभी भाषाविदों को मेरा हार्दिक अभिनंदन।’ उल्लेखनीय है कि संविधान सभा ने 14 सितम्बर 1949 को हिन्दी को भारत की राजभाषा घोषित किया था। उसी उपलक्ष में आज के दिन देशभर के शैक्षणिक संस्थानों और कार्यालयों में हिन्दी दिवस मनाया जाता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बिहार को करोड़ों की सौगात दी है। पीएम मोदी ने आज राज्य में पेट्रोलियम क्षेत्र से संबंधित तीन प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कार्यक्रम के शुरुआत में मुझे एक दु:खद खबर आपके साथ साझा करना है। बिहार के दिग्गज नेता श्रीमान रघुवंश प्रसाद सिंह हमारे बीच नहीं रहे हैं। मैं उनको नमन करता हूं।रघुवंश बाबू के जाने से बिहार और देश की राजनीति में शून्य पैदा हुआ है। रघुवंश जी जिन आदर्श को लेकर चले थे, जिनके साथ चले थे, उनके साथ चलना उनके…
चीन से तनातनी के बीच जिले में सैन्य हलचल बढ़ गई है। उत्तरकाशी जिला चीन और तिब्बत की सीमा से सटा है। चिन्यालीसौड़ से सीमा की अग्रिम चौकियों तक आईटीबीपी और सेना ने चौकसी बढ़ा दी है। चिन्याली हेलीपैड में भी सेना की हलचल बढ़ गई है। सीमांत उत्तरकाशी जिले में नेलांग सीमा की अंतिम चौकियों पर सेना और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आइटीबीपी) के जवानों की संख्या बढ़ाई जा रही है। हालांकि, आईटीबीपी की उप महानिरीक्षक अपर्णा कुमार का कहना है कि उत्तराखंड से लगी सीमा पर हाई अलर्ट तो है, पर गतिरोध जैसी कोई बात नहीं है। जो…
दिल्ली दंगों की चार्जशीट में सीपीएम नेता सीताराम येचुरी का नाम आया है। चार्जशीट में नाम आते ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार पर हमला बोला है। सीपीएम नेता सीताराम येचुरी का कहना है, केंद्र की मोदी सरकार ने दिल्ली पुलिस को निर्देश दिया है कि विपक्ष को लपेटा जाए, किसी भी तरह से। सीताराम येचुरी ने अपने ट्विटर एकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, मोदी और बीजेपी का यही है असली चेहरा, चरित्र, चाल और चिंतन। इनका विरोध तो होगा ही। दिल्ली पुलिस बीजीपी की केंद्र सरकार और गृह मंत्रालय के नीचे काम करती है। उसकी ये अवैध…
झारखंड को साइबर फ्रॉड ने अपना सेंटर बना दिया है। एटीएम फ्रॉड को अंजाम देने वाले साइबर अपराधियों का गढ़ जामताड़ा को माना जाता है। लेकिन साइबर अपराधियों के नए गढ़ के तौर पर राजस्थान का भरतपुर और दिल्ली एनसीआर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। दिल्ली एनसीआर के साइबर अपराधी जीवन बीमा, शादी, हनीमून, नौकरी और गिफ्ट के नाम पर लोगों की मोटी रकम उड़ा रहे हैं। वहीं, ओएलएक्स पर आर्मी, सीआइएसएफ आदि के लोगों का वाहन बिक्री के नाम पर राजस्थान के भरतपुर के साइबर अपराधी लोगों को लूट रहे हैं। अभी झारखंड के कई लोगों को दिल्ली…
अभिनेत्री कंगना रनोट एक के बाद एक विवादों में घिरी हुई हैं। अब उनका एक वीडियो ट्विटर पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहती नजर आ रही हैं कि वह एक ड्रग एडिक्ट थीं। वीडियो को कंगना ने खुद मार्च में इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। वहीं, शिवसेना के संपादकीय चेहरे में एक बार फिर अभिनेत्री कंगना रनौत और भाजपा पर हमला किया गया है। सामाना में लिखा गया है कि मुंबई को पाकिस्तान कहने वाली नाटी (अभिनेत्री) के पीछे कौन है? महाराष्ट्र के भूमिपुत्रों को एकजुट होना चाहिए। यह एक मुश्किल दौर है। सामाना में लिखा है कि…
फिल्म एक्टर अक्षय कुमार ने अपने फैन्स को जन्मदिन की शुभकामनायें देने के लिए धन्यवाद दिया है. अक्षय इस समय लंदन में हैं. हाल ही में उन्होंने अपने परिवार और ‘बेल बॉटम’ की टीम के साथ अपना 53 वां जन्मदिन मनाया. उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना ने भी उनके जन्मदिन के अवसर की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की. अक्षय कुमार ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया और अपने फैन्स को प्यार और सपोर्ट के लिए थैंक्स कहा. वीडियो में अक्षय ने अपने फैन्स से इस बात के लिये खेद जताया कि उन्होंने 3 दिन के बाद…
