देश में एक दिन में कोविड-19 के 94,372 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 47 लाख के पार पहुंच गई है। वहीं, अब तक 37,02,595 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं और इसके साथ ही रविवार को ठीक होने वालों की दर 77.88 फीसदी हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 47,54,356 मामले सामने आए हैं जबकि 24 घंटे के भीतर 1,114 संक्रमित लोगों की मौत होने से इस महामारी के कारण मरने वाले लोगों की संख्या…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली: लद्दाख पर अमेरिकी अखबार न्यूजवीक की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा किया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक गल्वन घाटी में हुई झड़प में चीन के करीब 60 सैनिक मारे गए थे, भारतीय सेना पीएलए पर भारी पड़ी थी. गल्वन में हुए एक्शन के बाद चीन खौफ में है. जानकारी के मुताबिक ब्लैक टॉप और हेल्मेट टॉप के आस-पास चीन अपनी गतिविधियां बढ़ा रहा है. सेटेलाइट तस्वीरों में चीनी कैंप दिखाई दे रहे हैं. भारतीय सेना के नियंत्रण के बाद चीन की चिंता बढ़ी फिंगर-4 इलाके में मौजूद चीनी सैनिकों पर लगातार नजर रखने के लिए पर्वत चोटियों और…
भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर लम्बे समय से तनाव जारी है। इस दौरान अनेक स्तर पर बातचीत हुई है लेकिन दोनों देशों के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर व्याप्त तनाव को और अधिक बढ़ने से रोकने के लिए भारत और चीन की सेना ने शनिवार को बातचीत की। दोनों पक्षों ने उन बिंदुओं से सैन्य बलों को हटाने पर चर्चा की, जहां वह एक-दूसरे के आमने-सामने डटे हुए हैं। दोनों पक्षों के ब्रिगेड कमांडरों ने चुशुल में मुलाकात की। यह बैठक सुबह…
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और शिवसेना की अगुवाई वाली महाराष्ट्र सरकार के बीच बढ़ते तनाव के बाद अभिनेत्री रविवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलने वाली हैं। माना जा रहा है कि कंगना मुंबई से जाने से पहले राज्यपाल से मिलकर उन्हें राज्य सरकार के साथ चल रहे तनाव को लेकर अवगत कराना चाहती हैं। वह रविवार की शाम 4.30 बजे राज्यपाल से मिलने वाली हैं। जानकारी के अनुसार, 14 सितंबर को कंगना को शहर से बाहर जाना है। यह पूछे जाने पर कि वह कहां जा रही हैं, इस पर कंगना की टीम ने आईएएनएस से…
सोमवार से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले संसदीय कार्य मंत्री की ओर से बुलाई जाने वाली सर्वदलीय बैठक इस बार नहीं होगी। कोरोना महामारी के कारण इस बार सर्वदलीय बैठक नहीं आयोजित की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि कोरोना वायरस के मद्देनज़र संसदीय कार्य मंत्री संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक नहीं करेंगे। 17वीं लोक सभा का चौथा सत्र 14 सितम्बर से आरंभ होगा और 01 अक्टूबर तक चलेगा। इस सत्र में कुल अठारह बैठकें होंगी। सत्र के दौरान कोरोना महामारी के कारण कई बदलाव किए गए हैं। सरकार हर रोज…
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को शनिवार रात करीब 11 बजे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) एम्स में भर्ती कराया गया है। कोरोना से उबरने के बाद उन्हें स्वास्थ्य सम्बंधी दिक्कतों का कारण दोबारा एम्स में भर्ती किया गया है। शाह बीते माह अगस्त में भी कोरोना बीमारी के बाद देखभाल के लिए (पोस्ट कोविड केयर) एम्स में भर्ती हुए थे। इसके 12 दिन बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई थी। हालांकि उनको दोबारा किस लिए भर्ती कराया गया है कि इस संबंध में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। उल्लेखनीय है कि गृहमंत्री अमित शाह पिछले दिनों कोरोना…
अनलॉक-4.0 के दौरान कोरोना से बचाव के एहतियाती उपायों के साथ भारतीय रेलवे ने भी शनिवार से 80 नई विशेष रेलगाड़ियों को पटरी पर उतार दिया। इनमें से नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी और नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत सहित 24 रेलगाड़ियां दिल्ली से आवागमन कर रही हैं। उत्तर रेलवे के प्रवक्ता दीपक कुमार ने आज दिल्ली से चलने वाली रेलगाड़ियों के संबंध में बताया कि नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी 24 प्रतिशत और नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत 18 प्रतिशत सीट बुकिंग (ऑक्युपेंसी) के साथ रवाना हुईं। आज से शुरू हुई 80 विशेष रेलगाड़ियों में दिल्ली और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से यात्रा शुरू करने…
बेरोजगारी के मुद्दे पर शनिवार को चमोली जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। इसमें ब्लाॅक अध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, नगर अध्यक्ष प्रमोद बिष्ट, पालिकाध्यक्ष सुरेंद्र लाल, रविंद्र सिंह नेगी, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष संदीप नेगी, प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार डिमरी आदि ने हिस्सा लिया। पोखरी में इस मुद्दे पर ब्लाक अध्यक्ष मधुसूदन, ब्लाक प्रमुख प्रीती भंडारी, नगर अध्यक्ष सन्तोष चैधरी, दिगम्बर बत्र्वाल, एनएसयूआई के महामंत्री अतुल नेगी, मुकेश कोठियाल आदि ने धरना दिया।
प्रदेश की योगी सरकार के साढ़े तीन वर्ष पूरे होने को हैं। डेढ़ साल बाद आगामी विधानसभा चुनाव होने वाला है। इस अवधि के दौरान प्रदेश में विकास के बड़े-बड़े दावे किये गये। इन दावों की हकीकत क्या है, ऐसे ही कुछ सवालों को लेकर सिद्धार्थनगर के कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक श्याम धनी राही से हिन्दुस्थान समाचार प्रतिनिधि डॉ बलराम त्रिपाठी ने वार्ता की। प्रस्तुत है बातचीत के प्रमुख अंश… सवाल-आपने विधायक होने के नाते साढ़े तीन सालों में क्षेत्र के विकास के लिए क्या किया? कुछ बड़ी परियोजनाओं के नाम बताएं, जो जमीन पर दिख रही हो। जवाब- श्याम…
बीएसएफ ने पाकिस्तान द्वारा लगातार भारत में अशांति फैलाने की साजिश को बेनकाब करते हुए शनिवार की सुबह भारत-पाक सीमा से सटे अबोहर क्षेत्र में बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं। बीएसएफ के प्रवक्ता के अनुसार फिरोजपुर जिला अंतर्गत अबोहर इलाके में गश्त के दौरान थोड़ी-थोड़ी दूरी पर बड़ी मात्रा में हथियार मिले हैं। इनमें तीन एके 47, छह मैगजीन, 91 रोडस, दो एम-16 राइफल व चार मैगजीन, 57 रोडस, दो पिस्टल व चार मैगजीन और 20 रोडस शामिल हैं। बीएसएफ का कहना है कि पाकिस्तान भारतीय क्षेत्र में अशांति फैलाने की साजिश रच रहा है, इस बात को…
अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सुबनसिरी में राह भटक कर चीन की सीमा में चले गए पांच भारतीय नागरिक वतन लौट आए हैं। चीनी सेना ने शनिवार को अंजाव जिला के अंतर्गत किबिथू के कवाई इलाके में भारतीय सेना को सौंप दिया। भारत के रक्षा मंत्रालय के पीआरओ (तेजपुर) ने भी ट्वीट करके पुष्टि की है कि 2 सितम्बर को एलएसी पार करने वाले 5 शिकारी युवा आखिरकार 12 सितम्बर को भारत को सौंप दिए गए। अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सुबनसिरी जिला के नाचो सर्कल निवासी सात युवक तोच सिगंकाम, प्रशांत रिंगलिंग, दोंगतू इबिया, तानू बाकर और गारु दिरी अपने दो…
